क्रम संख्या 3 मे @RajCMO इस जवाब में स्वीकार कर रही है की कांस्टेबल,पटवारी,VDO का शुरूआती वेतन 20,800(L-5) समान है किन्तु प्रथम पदोन्नति पर कांस्टेबल को L-8 पर लाकर भूला दिया जाता है और पटवारी, VDO को L-10 में पहूँचा दिया जाता है,यह वेतन अंतर अब दूर होना चाहिए🙏
@PoliceRajasthan
सरकार इस जवाब में स्वीकार कर रही है की कांस्टेबल,पटवारी व कानि सहायक का शुरूआती वेतन 20,800 (L-5) समान है
किन्तु प्रथम पदोन्नति पर कांस्टेबल को L-8 पर लाकर भूला दिया जाता है और पटवारी को L-10 तक पहूँचा दिया जाता है। यह अंतर अब दूर होना चाहिए.
@1stIndiaNews@BhajanlalBjp@PoliceRajasthan@parmarshivendra पुलिस कर्मियों की मांगों पर लंबे समय से सरकार कोई विधि संगत निर्णय नहीं कर रही है, इससे पुलिस कर्मियों का मनोबल गिर रहा है और उन्हें अपने पूरे सेवाकाल में आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। राज्य सरकार से मांग है की पुलिस कर्मियों की मांगों का उचित समाधान किया जाए।
अगर ऑडियो एडिट है तो मंत्री जी को तुरंत FIR दर्ज करवानी चाहिए।
क्योंकि इस कथित एडिट ऑडियो से सरकार और मंत्री जी की छवि पूरे देश में खराब हो रही है।
दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। इसके लिए मंत्री जी को तुरंत आगे आकर FIR दर्ज करवानी चाहिए ताकि दोषियों का पता चले।
@VipinINC अधिकारी तो इनको बता दे कि अधिकारी की पॉवर क्या होती हैं।
छोटे कर्मचारी पर ही जोर चलता है।
अब इन नेताओं की बीजेपी सरकार में चल नहीं पा रही है तो गुस्सा छोटे कर्मचारियों पर निकाल रहे हैं।
जनता 2028 में जवाब देगी ऐसे नेताओं को।
Zee राजस्थान के कार्यक्रम "सम्मान साहस का" में राजस्थान के माननीय कानून मंत्री श्री @JogarampatelMLA जी ने पुलिस के लिए बहुत ही अच्छी बात कही और पुलिस का दर्द भी साझा किया, जो सुनने में बहुत मार्मिक और भावुक कर देने वाला है और भारत में सबसे बेस्ट पुलिस राजस्थान की हो ऐसा सपना भी देखा जो अच्छा भी है और गर्व का विषय भी है।
अब मैं माननीय कानून मंत्री जी से कहना चाहूंगा कि माननीय कोरे सपने और कोरी कल्पनाओं से राजस्थान पुलिस भारत की बेस्ट पुलिस नहीं बन सकती है, उसके लिए पुलिस और पुलिस कर्मचारियों को मजबूत करने की जरूरत होगी क्योंकि मजबूत नींव पर ही आलीशान महल खड़ा हो सकता है कमजोर नींव पर नहीं।
बेस्ट पुलिस के लिए राजस्थान पुलिस में:-
जनसंख्या के अनुपात में पुलिस कर्मचारियों की नफरी होनी चाहिए।
राजस्थान पुलिस में थानों में नए आधुनिक तकनीकी से लैस उच्च क्वालिटी के वाहन होने चाहिए
पुलिस कांस्टेबल का उसकी ड्यूटी के अनुसार वेतन होना चाहिए।
पटवारी VDO कृषि पर्यवेक्षक की तरह कांस्टेबल को भी प्रथम एसीपी ग्रेड पे 3600 मिलनी चाहिए
पुलिस कांस्टेबल का समय पर प्रमोशन होना चाहिए।
एक समय था जब पटवारी, VDO, कृषि पर्यवेक्षक और कांस्टेबल एक ही ग्रेड पे पर भर्ती होते थे और समान वेतन पाते थे लेकिन आज इन चारों पदों में से 9 साल बाद कांस्टेबल पिछड़ जाता है क्योंकि 9 साल बाद पटवारी VDO कृषि पर्यवेक्षक प्रथम एसीपी ग्रेड पे 3600 लेते हैं और कांस्टेबल ग्रेड पे 2800 पर ही रह जाता है। यह कांस्टेबल के साथ घोर अन्याय हो रहा है और वो चुपचाप सह रहा है क्योंकि सबके पास अपनी बात कहने और रखने के लिए कोई न कोई संघ, महासंघ या संगठन है लेकिन कांस्टेबल के पास ऐसा कोई विकल्प नहीं है जिसके माध्यम से वो अपना दर्द बयान कर सकता है। सच कहूं तो पुलिस कांस्टेबल अपनी बात, अपना दर्द कहते हुए भी डरता है कि यदि मैंने किसी को अपना दुःख दर्द बता दिया तो न जाने मेरे साथ क्या होगा?
जिस तरह आपने कहा कि यदि पुलिस गांव में जाए तो वहां के बच्चे पुलिस से डरे नहीं ऐसा ही यहां भी होना चाहिए कि कांस्टेबल अपनी बात कहते हुए डरे नहीं।
माननीय कानून मंत्री श्री जोगाराम जी पटेल साहब आपसे विनम्र मार्मिक निवेदन है कि आप माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी और गृह राज्य मंत्री श्री @jawaharbedam जी इस विषय पर चर्चा कर पुलिस कर्मचारियों के साथ हो रहे अन्याय को साझा कर इन वेतन विसंगतियों को दूर करवाने की कृपा करना।
लाखों कार्मिकों की दुआएं मिलेंगी और युगों युगों तक याद किए जाओगे।
जी राजस्थान के “सम्मान साहस का” कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों की पीड़ा और समर्पण को मजबूती से उठाने के लिए माननीय जोगाराम जी पटेल कानून मंत्री का हृदय से धन्यवाद।
आपकी आवाज़ से पूरे पुलिस परिवार का मनोबल बढ़ा है।
@JogarampatelMLA@BhajanlalBjp@zeerajasthan_@drmanish_zee