प्रेस विज्ञप्ति
तत्काल प्रकाशन हेतु
राम मंदिर प्रकरण की आड़ में पक्षपातपूर्ण पत्रकारिता और 'हिंदू फोबिया' पर विहिप की गंभीर आपत्ति: मीडिया से निष्पक्षता की मांग
नई दिल्ली, 29 जून 2026
विश्व हिंदू परिषद (विहिप), इंद्रप्रस्थ प्रांत के प्रांत मंत्री श्री सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण पर @ABPNews चैनल पर प्रसारित लाइव डिबेट की अनैतिक शैली, उत्तेजक प्रस्तुति और एंकर रोमाना इसार खान के आक्रामक व पक्षपातपूर्ण रवैये पर तीव्र आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि डिबेट के दौरान जिस प्रकार विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री विनोद बंसल पर अनैतिक रूप से दबाव बनाने और पूरे मामले को दुर्भावनापूर्ण धार्मिक रंग देकर राम जन्मभूमि ट्रस्ट, विहिप एवं समस्त हिंदू समाज को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का प्रयास किया गया, वह पत्रकारिता के इतिहास में एक काला अध्याय है।
श्री गुप्ता ने मीडिया के समक्ष तीखे तार्किक बिंदु रखते हुए कहा:
* 'सामान्यीकरण' के नाम पर हिंदू समाज की प्रताड़ना: किसी भी आपराधिक घटना की निष्पक्ष और त्वरित जांच होनी चाहिए, और दोषी को कठोरतम दंड मिलना चाहिए। किंतु, ABP News की एंकर द्वारा लाइव शो में "क्या यह ट्रस्ट हिंदुओं को बेवकूफ बनाने के लिए है?" जैसे अत्यंत आपत्तिजनक और उत्तेजक शब्दों का प्रयोग करना, यह दर्शाता है कि विमर्श (Narrative) निष्पक्ष जांच के लिए नहीं, बल्कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था पर चोट करने के लिए गढ़ा जा रहा था। किसी एक कृत्य के आधार पर संपूर्ण धार्मिक संस्था और समाज को कठघरे में खड़ा करना अनैतिक है।
* मर्यादाहीन एंकरिंग और व्यक्तिगत एजेंडा: डिबेट के दौरान एंकर द्वारा तथ्यों पर बात करने के बजाय विहिप प्रवक्ता पर चिल्लाना, उनके तर्कों को दबाना और एकतरफा नैरेटिव सेट करना 'चौथे स्तंभ' की गरिमा को तार-तार करता है। जब प्रवक्ता ने इस शैली पर आपत्ति जताई, तो मर्यादा भूलकर व्यक्तिगत आक्षेपों और सीना ठोककर चुनौती देने वाली भाषा का प्रयोग किया गया, जो किसी भी गंभीर समाचार संस्थान के अनुकूल नहीं है।
* न्यायिक प्रक्रिया और सामाजिक सौहार्द से खिलवाड़: राम मंदिर वैश्विक स्तर पर सनातनियों की आस्था का केंद्र है। जब मामला जांच के अधीन है, तब मीडिया ट्रायल के जरिए 'हिंदू फोबिया' और अविश्वास का माहौल बनाना सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का कुत्सित प्रयास है।
विहिप द्वारा समाचार चैनल के प्रबंधन से तीखी मांगें:
श्री सुरेन्द्र कुमार गुप्ता @surender_vhp ने संबंधित समाचार चैनल के वरिष्ठ प्रबंधन को पत्र लिखकर कड़ी चेतावनी के साथ निम्नलिखित मांगें की हैं:
1. एंकर के रवैये की संपादकीय समीक्षा (Editorial Audit): लाइव डिबेट में एंकर रोमाना इसार खान द्वारा विहिप प्रवक्ता के साथ किए गए अभद्र व्यवहार, पक्षपातपूर्ण भाषा और "बेवकूफ बनाने" जैसी अनैतिक शब्दावली की तत्काल आंतरिक समीक्षा की जाए।
2. सार्वजनिक स्पष्टीकरण और जवाबदेही: पत्रकारिता के स्थापित मानकों (Media Ethics) और प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के नियमों का सरेआम उल्लंघन करने के लिए संबंधित एंकर को उचित परामर्श, चेतावनी और इस कृत्य के लिए जवाबदेही तय की जाए।
3. पूर्वाग्रह से मुक्त दिशा-निर्देश: भविष्य में धार्मिक और संवेदनशील विषयों पर डिबेट आयोजित करते समय स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं, ताकि स्क्रीन का उपयोग किसी संस्था, धर्म या आस्था को बदनाम करने और लाइव शो में प्रवक्ताओं को प्रताड़ित करने के हथियार के रूप में न हो सके।
श्री गुप्ता ने अंत में चेताया कि यदि समाचार संस्थान अपनी निष्पक्षता, संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व को ताक पर रखकर ऐसी 'लाउड' और एजेंडा-संचालित पत्रकारिता को बढ़ावा देता रहेगा, तो हिंदू समाज और विहिप ऐसे चैनलों के एकाधिकार और भ्रामक विमर्श का लोकतांत्रिक व कानूनी रूप से कड़ा प्रतिकार करने के लिए विवश होंगे।
---
जारीकर्ता:
संजीव कुमार
प्रचार प्रमुख
विश्व हिंदू परिषद, इंद्रप्रस्थ प्रांत (दिल्ली)
@VHPDigital@vinod_bansal@iRakeshPanday
अगर तुम्हारी औक़ात हो तो @romanaisarkhan बहराइच की सालार गाज़ी दरगाह पर समाजवादी पार्टी के मंत्री रहे यासिर शाह की लूट जिसमे करोड़ो की हेराफेरी, सोने की चोरी शामिल है कर लो एक कवरेज .!
नहीं करोगी मैडम फ़तवा जारी हो जाएगा चैनल पर बैठना बंद हो जाएगा , रोटी बोटी छीन जाएगी ..!
अगर तुम्हारी औक़ात हो तो @romanaisarkhan बहराइच की सालार गाज़ी दरगाह पर समाजवादी पार्टी के मंत्री रहे यासिर शाह की लूट जिसमे करोड़ो की हेराफेरी, सोने की चोरी शामिल है कर लो एक कवरेज .!
नहीं करोगी मैडम फ़तवा जारी हो जाएगा चैनल पर बैठना बंद हो जाएगा , रोटी बोटी छीन जाएगी ..!
सत्य और धर्म को स्थापित करने वाले मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम और उनके करोड़ों भक्तों की आस्था के साथ जो चोरी और लूट का कपटपूर्ण कृत्य किया गया है, उसने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है।
भगवान राम करोड़ों मन का पवित्र भाव हैं। उसी पवित्र भाव से लोग मंदिर में माथा टेकते हैं और दान करते हैं। राम मंदिर में चोरी करने वालों ने धर्म और आस्था की मूल भावना को खंडित करने का महापाप किया है।
यह सवाल भी महत्वपूर्ण है कि क्या छोटे कर्मचारी अकेले CCTV बंद कर हजारों करोड़ के चढ़ावे में हेराफेरी कर सकते हैं, या इसके पीछे कुछ बड़े लोगों की मिलीभगत है?
इस मामले में जांच के नाम पर लीपापोती करने की जगह पारदर्शी तरीके से जांच हो और जो भी लोग इस चौर्य कर्म में संलिप्त हैं, उन्हें कड़ी सजा मिले।
सुनिए @KirenRijiju जी,
आप चाहते क्या हैं?
राम मंदिर में चोरी हो, छात्रों को आत्महत्या पर मजबूर किया जाए, शहीद सैनिकों के बारे में संसद में झूठ बोला जाए, किसान खाद और पानी की कमी से बेहाल रहें, मणिपुर जलता रहे, हिन्दू-मुस्लिम चलता रहे...
और इतने सारे कांड करने के बाद, जब जनता आपको सत्ता से बाहर फेंकेगी, तो आप आराम से सैर-सपाटा करने की उम्मीद में हैं?
इस गलतफ़हमी से बाहर आइए। यह एक स्वाभिमानी देश है। यह किसी की मौसी जी का घर नहीं है, जहाँ जो मन में आए कर लिया जाए और कोई सवाल भी न पूछा जाए।
सब याद रखा जाएगा और एक-एक तिनके का हिसाब भी लिया जाएगा।
राम मंदिर में हुई चंदा चोरी के गंभीर मामले को लेकर आज मैंने हरिद्वार में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हमारा उद्देश्य इस मुद्दे की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और श्रद्धालुओं के विश्वास की रक्षा सुनिश्चित करना है।
सभी मीडिया बंधुओं का हृदय से आभार, जिन्होंने आज हरिद्वार में आयोजित मेरी प्रेस वार्ता को प्रमुखता से प्रकाशित कर जनता की आवाज़ को मजबूती प्रदान की।
📍 हरिद्वार
राम नाम जपना
चढ़ावे का माल अपना
आपके अनुसार यदि मंदिर 🛕 महज व्यवस्था का हिस्सा है, तब तो ट्रस्ट में @RSSorg या #VHP के लोगों के बदले कुशल व्यवस्थापकों को रखा जाना चाहिए था। लेकिन आपके द्वारा कभी भी इन छद्म भक्तों के मंदिर कब्जे पर कोई आवाज नही उठाई गई।
खैर चढ़ावा चोरों को बचाते-२ पत्रकार साहब आपने तो “मंदिर की आस्था” पर ही सवाल खड़े कर दिए। लाज़बाब
श्री राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी लूट या डकैती के बारे में मोदी जी और मोहन भागवत जी अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते हैं।
इन दोनों को करोड़ों रामभक्तों के साथ किये इस विश्वास घात पर जवाब देना होगा!
श्री @digvijaya_28 जी
राजा साहब जब बोलते है तो सत्य और तथ्य के साथ बोलते है और उनसे बड़ा सनातनी कोई भाजपा या संघ का व्यक्ति नहीं हो सकता।
सही कहा @ssrajputINC । सरकार लोकतंत्र को नगण्य कर हमारे देश में आटोक्रेसी लाना चाहती है । ये चीन की तरह एक पार्टी का राज चाहती है। जब चुनने का अधिकार नहीं तो चुनाव कैसा? बावजूद इसके अगर @MamataOfficial जीतती है तो ये ऑटोक्रेसी की हार होगी @gforgarima
सुनो अशोक, तुम्हारे वीर कितना बड़ा माफिवीर था, उसका पूरा कच्चा चिट्ठा... तुम भी वही हो...
बस सावरकर अंग्रेजों की पेंशन ले रहे थे, और तुम जनता के टैक्स की सैलरी, और दलाली Extra..
अगर ट्रंप ये कहेगा की हमारी डेड इकॉनमी है, तो क्या हम उसका जवाब देते फिरेंगे?
विपक्ष के नेता को जवाब देना चाहिए कि क्यों वो उनकी बात को मान गए? कौन क्या बोल रहा है इससे हमें कोई मतलब नहीं है हम 140 करोड़ देशवासियों का हित देख रहे हैं।देश की सरकार ना कभी किसी प्रेशर में आई थी ना आएगी।