अब तो इस्तीफ़ा दे दो!
NEET की परीक्षा में फिर से धोखाधड़ी बताती है कि भाजपाई गैंग इस बार किसी और के लिए पेपर सॉल्व करने का मुखौटा लगाकर आई, क्योंकि नीचे-से-ऊपर तक सब मिले थे, इसीलिए बायोमेट्रिक की जाँच में भी घपला किया गया। ये तो एक जगह है जहाँ बात खुल गई, बाक़ी न जाने और कितनी सेंटरों पर ये हुआ होगा।
युवाओं के साथ हो रहा ये धोखा तभी बंद होगा जब भाजपा के ख़िलाफ़ इस देश का हर छात्र, उनके माता-पिता, उनका संपूर्ण परिवार एकजुट हो जाएगा।
भाजपा अपराध और नाउम्मीदगी का दूसरा नाम बन गई है।
वोट की लूट से बनी सरकार, पेपर धांधली से लेकर चढ़ावा-चंदा-दान चोरी तक पहुँच गई है। भाजपा और उनके अनरजिस्टर्ड संगी-साथियों ने सरेआम-बेईमानी के अपने ही बनाए रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं।
#NEET
#NEET_REEXAM
अमेरिकी सांसद इल्हान उमर ने मुस्लिम समुदाय के मुद्दों पर बातचीत करते हुए कहा है कि भारत से आ रही रिपोर्ट के मुताबिक वह नरसंहार के आठवें चरण में पहुंच चुका है।
दरअसल, नरसंहार का आठवां चरण "उत्पीड़न", जिसमें किसी अल्पसंख्यक समुदाय को बड़े पैमाने पर निशाना बनाया जाता है।
गंगा के बीच में इफ्तार करने वाले 8 युवकों को इलाहबाद हाईकोर्ट ने ज़मानत दे दी है। इनपर धार्मिक भावना को ठेस पहुँचाने का आरोप लगा था। कुल 14 मुस्लिम नौजवानों को गिरफ्तार किया था। निचली अदालत से इंकार के बाद 8 आरोपियों को महीनों बाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है।
मदरसे के सैकड़ों बच्चों को मध्यप्रदेश के कटनी स्टेशन पर रोक लिया गया था। अब करीब 10 दिनों बाद उन्हें छोड़ा गया है। अपने घर बिहार जाते बच्चों से @arifmasoodbpl साहब बात करते हुए…
अगर ये तस्वीरे सच में नोएडा की है तो हमे मान लेना चाहिए के देश में संविधान का नहीं हिटलर शाही का राज चल रहा है।
@Uppolice क्या नोएडा में मिहलाओ को पुरुष पुलिस वालो से पिटवाया जा रहा है?
उत्तरप्रदेश के कुशीनगर थाना तरयासुजान क्षेत्र में बीते 10 अप्रैल को 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। शक के घेरे में आए प्रिंसिपल नईमुद्दीन अंसारी नहीं,बल्कि बच्ची के परिवार का जानने वाला ही ही असली गुनहगार निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब असली आरोपी की पहचान सुरेन्द्र सिंह के रूप में हुई हैं जबकि गलतफहमी का शिकार हुए थे हेडमास्टर परिजनों ने शुरुआत में प्रिंसिपल नईमुद्दीन अंसारी पर शक जताया था,लेकिन जांच में वे बेगुनाह पाए गए,
दरअसल आरोपी बच्ची को आम देने के बहाने बहला-फुसलाकर ले गया और इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था
घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त था। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में गठित टीमों ने जब गहराई से छानबीन की, तो पता चला कि घटना के दिन बच्ची लंच ब्रेक के बाद घर न जाकर आम बीनने चली गई थी। वहां आरोपी सुरेन्द्र सिंह, जिसका पीड़िता के घर आना-जाना था, ने बच्ची को अकेला पाकर आम का लालच दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
चलती ट्रेन में मंदिर बनाकर पूजा-पाठ करने पर AIMIM नेता वारिस पठान ने कहा, अगर कोई मुसलमान दो मिनट नमाज़ पढ़ ले तो सबकी आस्था को ठेस पहुँच जाती है बवाल मच जाता है केस कर दिया जाता है। अब इनके ख़िलाफ़ क्या कारवाई होगी?
@warispathan
कांग्रेस कि मुस्लिम पार्षद ने “वंदे मातरम” कहने से किया इंकार, और साफ़ कहा कि इस्लाम में वंदे मातरम नहीं कह सकते। भाड़ में जाए कांग्रेस.
मामला मध्यप्रदेश के इंदौर नगर निगम की एक बैठक का है, जहां बजट सत्र के दौरान “वंदे मातरम” को लेकर बड़ा विवाद हो गया।
जब बहस के दौरान कांग्रेस की दो पार्षद- फ़ौज़िया शेख अलीम और रुबीना इक़बाल पर जबरन “वंदे मातरम” गाने के लिए दबाव बनाया गया। उनके इनकार के बाद सदन में भारी हंगामा मच गया।
बीजेपी सदस्यों ने इसे राष्ट्रीय भावनाओं का अपमान बताते हुए जोरदार नारेबाज़ी की और कई विवादित नारे भी लगाए। सदन अध्यक्ष मुन्नालाल यादव ने फ़ौज़िया को सदन से बाहर जाने का आदेश दिया।
सुनिए कांग्रेस पार्षद रुबीना इक़बाल ने क्या कहा…
🚨भारत में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव🚨
उत्तर प्रदेश की एक महिला किसी और के वोटर आईडी कार्ड पर अपना वोट डालने असम पहुंची।
जब एक पुरुष ने उससे पूछताछ की, तो उसने कहा कि मेरे पति विक्की कुमार ने मुझे यह आईडी दी है।
उस पुरुष ने कहा, "मैं विक्की कुमार हूं, मैंने तुमसे शादी कब की?"😂
असम में चुनावी माहौल के बीच पत्रकार राणा अयूब ने ये वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन मुस्लिम परिवारों को दिखाया गया है जिनको बेघर कर दिया गया। ये लोग बता रहे हैं कि इनके पास पुराने डॉक्यूमेंट भी हैं। अब सवाल ये है कि ऐसी तस्वीरें मीडिया में क्यों नहीं आती🤔
सड़क पर एक व्यक्ति की पिटाई का वीडियो ये कहते हुए शेयर किया गया कि पुलिस ने स्कूल के बाहर हिन्दू लड़कियों को छेड़ रहे मोहम्मद फिरोज़ को सबक सिखाया. जबकि वीडियो में कोई सांप्रदायिक ऐंगल नहीं था.
#AltNewsVideoReport#FactCheck#AltNewsFactCheck