लैब टेक्नीशियन एवं रेडियोग्राफर संवर्ग के कर्मचारियों को अब 2250 रुपये के स्थान पर 2750 प्रतिमाह रुपये वर्दी भत्ता मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री @ashokgehlot51 ने इस सम्बन्ध में प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है।
लैब टेक्नीशियन व रेडियोग्राफरों को मिलेगा नर्सिंग कर्मियों के समान वर्दी भत्ता
2250 रु के बजाय अब मिलेंगे 2750 रुपये प्रतिमाह
#Rajasthan
इस स्वीकृति से लैब टेक्नीशियन एवं रेडियोग्राफर संवर्ग के कर्मचारियों को भी नर्सिंग कर्मचारियों के समान वर्दी भत्ता मिल सकेगा। उल्लेखनीय है कि श्री खेमराज चौधरी की अध्यक्षता में गठित कर्मचारी वेतन विसंगति समिति द्वारा की गई सिफारिशों के क्रम में नर्सिंग स्टाफ को वर्दी भत्ते के लिए दी जाने वाली राशि को 2250 रुपये से बढ़ाकर 2750 रुपये प्रतिमाह किया गया है। लेकिन समिति द्वारा लैब टेक्नीशियन एवं रेडियोग्राफर संवर्ग के कर्मचारियों के संबंध में अलग से कोई सिफारिश नहीं की गई। जबकि पूर्व में इन्हें नर्सिंग कर्मियों के समान ही 2250 रुपये वर्दी भत्ता देय था��� ऐसे में मुख्यमंत्री ने संवेदनशील निर्णय करते हुए वर्दी भत्ते की राशि नर्सिंग कर्मचारियों के समान किये जाने की स्वीकृति दी है।
@ashokgehlot51@_lokeshsharma@RajCMO@RajGovOfficial
माननीय लैब टेक्नीशियन रेडियोग्राफर के बर्दी भत्ते में कराई गई वृद्धि के लिए आपका कोटि-कोटि आभार धन्यबाद
एवं
आपसे एक सादर आग्रह है
की पैरामेडिकल चयनित सूची के बेरोजगारों को सीएमएचओ के अधीन पदस्थापन कराने की कृपा कराबे
#लैबटेक्नीशियन MNJY के कर्णधार ,मुख्य स्तम्भ कोविड 19 में जाने गंवाई।
#PB2_L11_GP4200
न्यायोचित तर्कसंगत भत्ते
पदनामपरिवर्तन का गजट नोटिफिकेशन जारी कीजिए