'Mother Mary Comes to Me' अरुंधति रॉय ने अपनी माँ को जिस ईमानदारी, बेबाकी और गहराई से शब्दों में उतारा है, वह दिल को छू जाता है।
यह सिर्फ माँ-बेटी के रिश्ते की कहानी नहीं, बल्कि एक ऐसी औरत की कहानी है जो अपनी शर्तों पर जीती है, अपनी लड़ाइयाँ लड़ती है और किसी के लिए खुद को बदलती नहीं।
ऐसा लेखन पढ़कर हमेशा लगता है की कुछ लोगों में कितनी हिम्मत होती है अरुंधति रॉय उसी हिम्मत का नाम है।
इसे पढ़ते हुए आप अपनी माँ को भी नए सिरे से समझने की कोशिश करेंगे।
कुछ रिश्ते शब्दों में बयान नहीं किए जा सकते, लेकिन अरुंधति ने कोशिश बेहद खूबसूरत की है।
सिर्फ़ अच्छा कहलाने की कोशिश में अक्सर इंसान अपनी इच्छाएँ, महत्वाकांक्षाएँ और आत्मसम्मान तक भुला देता है।
हर बात पर सहमत होना, अपनी सीमाएँ तोड़ना और दूसरों को ख़ुश रखने के लिए ख़ुद को नज़रअंदाज़ करना अच्छाई नहीं है।
Nice Guy मत बनिए, Good Man बनिए।
अच्छा इंसान वह नहीं जो सबको ख़ुश रखे, बल्कि वह है जो अपने सिद्धांतों पर अडिग रहे, दूसरों का सम्मान करे और ज़रूरत पड़ने पर अपने लिए खड़ा होना भी जानता हो।
विनम्र रहिए, कमज़ोर नहीं। दयालु रहिए, मगर अपनी क़ीमत पर नहीं।
जिस नेता के लिए तुम एक-दूसरे को गालियाँ देते हो,
वो नेता ग़लती से अगर कहीं मिल भी जाए तो शायद ही तुम्हे पहचाने या बात करना मुनासिब समझे..
मगर जिन दोस्तों को हमने उन नेताओं की सियासत की भेंट चढ़ा दिया.. कल को उनसे कहीं सामना हुआ तो क्या हम नज़रे भी मिला पायेेंगे...
नेताओं के लिए बेवजह यहाँ दुश्मनियाँ हमने कमाईं,
सियासत उनकी थी, दोस्तियाँ हमारी कुर्बान हुईं.,...।।
@SPSingh752
एक बात याद रखना कि ये जो पर्सनलाइज्ड समाज हमने बनाया है ये पूरी तरह गलत समाज है । Me and mine के आधार पर बना ये समाज है । मेरी पत्नी , मेरे बच्चे , मेरा बैंक अकाउंट ,मेरी जमीन , मेरी कार , मेरा देश , मेरा धर्म , मेरी जाति, मेरा व्यापार , मेरी नौकरी , मेरी डिग्री , पर्सनल possession वाला ये समाज सबसे भड़वा समाज है । ये मनुष्य की क्षुद्रतम वृत्तियों और आकांक्षाओं पर खड़ा समाज है ।
इस समाज की समस्त नैतिकताएं गलत है चाहे वो पैसे को लेकर हो या यौन को लेकर हो , कृष्णमूर्ति जिसे बड़ी हिकारत से सोशल मोरालिटी कहते थे । मैं और मेरा ही तो सबसे बड़ी अनैतिकता है । ये मेरा घर है इसमें मैं ही रहूंगा । ये मेरी कार है इसे मैं ही चलाऊंगा । ये मेरी बीबी है इसे मेरी ही सेवा करनी होगी । बड़ा भड़वा समाज है । हर चेतन व्यक्ति इससे जल्दी से जल्दी मुक्त होकर मौत की आगोश में चला जाना चाहता है ।
ऐसा समाज है तभी तो गुंडे , धूर्त , घमंडी , पापी , दुष्ट , राक्षस , हरामी ही इस पर राज करते है । ये समाज मौका देता है कमीनों को राज करने का ।
ऐसे समाज में कोई आदमी न कभी सुखी हुआ है न हो सकता है ।
@SPSingh752
जिन लोगों का अपना किरदार कमज़ोर होता है, उनकी कहानी में आप ख़ुद को कितना भी सही साबित कर लें, अंत में ग़लत ही ठहराए जाएँगे।
इसलिए हर किसी की नज़रों में अच्छा बने रहने की कोशिश छोड़ दीजिए। कभी-कभी किसी की कहानी का विलेन कहलाना, अपने आत्मसम्मान के साथ समझौता करने से कहीं बेहतर होता है।
अपनी छवि बचाने के लिए अपना किरदार मत खोइए।
वैभव सूर्यवंशी सिर्फ बल्लेबाजी नहीं कर रहा, वह क्रिकेट की फिजिक्स को ही चुनौती देता नजर आ रहा है!
हेनरिक क्लासेन की तरह उसका हाइपरमोबाइल शोल्डर है, जो शॉट खेलते वक्त किसी पंखे की तरह घूमता है।
उसकी स्पाइनल फ्लेक्सिबिलिटी इतनी जबरदस्त है कि हुक शॉट लगाते वक्त टी-शर्ट तक ऊपर उठ जाती है।
हैरानी की बात यह है कि उसकी बॉडी भले ही स्लिम नहीं है, लेकिन शरीर में गजब का लचीलापन और ताकत है।
बिल्कुल मैराडोना की तरह गठीला शरीर और कमाल की फ्लेक्सिबिलिटी!
वैभव की बल्लेबाजी में सबसे खतरनाक चीज यही है कि वह गेंद की दिशा में सिर्फ हाथ नहीं घुमाता, बल्कि पूरा शरीर शॉट के पीछे लगा देता है।
उसे रोकना अब गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। अगर इसी अंदाज में खेलता रहा तो वनडे में 300 रन का आंकड़ा छू ले, तो भी हैरानी नहीं होगी।
और एक दिलचस्प नजारा देखिए...
जो गेंदबाज वैभव का विकेट हासिल कर लेता है, उसका जश्न देखने लायक होता है।
वह ऐसे खुशी मनाता है, मानो कोई बहुत बड़ा कारनामा कर दिया हो।
यही असली सुपरस्टारडम का संकेत है।
मार्क्स इंस्टाग्राम पर
पूंजीवाद का लहसुन
बोते मिले
बोले- दिल तंदुरुस्त रहेगा;
बैंक निफ्टी अच्छा फल दे रही है
मार्क्स प्रसन्न हैं
'दास कैपिटल' अब
कोई नहीं पढ़ता
फिलहाल रद्दी के हवाले
धर्म के नशे के आगे
अफीम भी फीकी लगने लगी है;
समाजवाद की जय
रूसी उपन्यास में लोग घरों में पड़े-पड़े, काली चाय और भयंकर अवसाद से घिरे सड़ रहे होते हैं। फ्रांसीसी उपन्यास में लोग बाहर टहलते हैं, प्रणय-निवेदन करते हैं और महँगे भोजों व परस्त्रीप्रेम के चलते आजीवन कर्ज़ में रहते हैं।
इन दोनों संस्कृतियों के अंतर का मूर्धन्य विज्ञान यही है।
मैं वहाँ नहीं रुकता, जहाँ मेरी कद्र नहीं होती। न किसी के पीछे भागता हूँ, न अपनी खुशी किसी की पसंद के लिए कुर्बान करता हूँ।
अब बस उन लोगों के साथ रहना चाहता हूँ, जहाँ अपनापन हो, सम्मान हो और मुझे खुद को साबित न करना पड़े।जहाँ लोग मुझे समझें, मेरा सम्मान करें और मुझे वैसा ही स्वीकार करें, जैसा मैं हूँ।
क्योंकि जीवन में हर जगह स्वीकार्यता पाना जरूरी नहीं।
डॉ. धीर सिंह धाभाई
#psychologyfact
बाजार में देसी गाय के A2 मिल्क से बना देसी घी 2500-3000 रुपए किलो बिक रहा है.
इसका अर्थ है बाजार में विदेशी गाय के दूध से बने उत्पाद भी बेचे जा रहे हैं.
दुनिया में गाय की दो प्रमुख नस्ल है.
Taurine : 10,000 साल पहले इस नस्ल की गाय टर्की सीरिया और इराक के इलाके में पालतू बनाया गया.
Zebu : 8000 साल पहले इस नस्ल की गाय को भारत के मेहगढ़ इलाके की सभ्यता में पालतू बनाया गया.
Taurine नस्ल की गाय को कूबड़ नही होता. Zebu नस्ल की गाय को कूबड़ होता है.
सिंधु घाटी सभ्यता में भैंस को ज्यादा अहमियत थी. लेकिन ऋग्वेद में गाय को ज्यादा अहमियत दी गई है.
आर्य समाज ने गाय के दूध, दही, घी को संपत्ति का स्रोत माना है.
भैंस की तुलना में भारतीय देसी गाय कम दूध देती है. इसी कारण आज से 60-70 साल पहले Tourine नस्ल और Zebu नस्ल की बड़े पैमाने पर क्रॉस ब्रीडिंग की शुरुआत हुई.
Tourine गाय एक दिन में 25-30 लीटर दूध देती है. Zebu अन्य देसी नस्ल की गाय 5-8 लीटर दूध देती हैं. लेकिन कम फैट के कारण गाय का दूध और उससे बड़े उत्पाद हेल्थ के लिए अच्छे माने जाते हैं.
देश में 73% गाय Zebu और अन्य देसी नस्ल की हैं. 26% गाय विदेशी या क्रॉस ब्रीडिंग वाली हैं. इनकी पहचान कूबड़ से की जा सकती है. बिना कूबड़ वाली गाय विदेशी नस्ल की हैं.
धीरे धीरे Zebu नस्ल की गायों की संख्या कम होते जा रही है और Taurine की संख्या बढ़ते जा रही है.
देसी गाय के दूध दही से बने घी की A2 Milk कहा जाता है. इस पद्धति से बने घी को 2500 से 3000 रुपए प्रति किलो बेचा जाता है. इसका अर्थ है Zebu गाय दूध भले कम देती है लेकिन पौष्टिक तत्वों के मामले में Taurine गाय की नस्ल से आगे है.
Zebu गाय भारत की पहचान है. क्रॉस ब्रीडिंग कर के इस नस्ल को कम नही करना चाहिए. जिस देश में गाय की पूजा की जा रही है वहां Taurine नस्ल की गाय और दूध उत्पाद को बढ़ावा क्यों दिया जा रहा है ?
ट्रेन पर पथराव इस देश का सबसे सुलभ आउटडोर खेल हो सकता है। है भी। रेलवे ने पटरियों के किनारे अच्छे वज़न वाले हैंडी पत्थरों की सेल्फ-सर्विस व्यवस्था की हुई है। पलायन के लिए ट्रेन से बेहतर अभी भी कोई साधन नहीं। ट्रेन की वजह से ही हम पलायन भी ठीक से नहीं कर पा रहे।
लिट्टी के साथ सोयाबीन की सब्ज़ी परोसना एक सुनियोजित जैविक षड्यंत्र है। लिट्टी के साथ कोई परिचित अपराध किया जाना चाहिए।
अतीत के अपने सरकारी आत्मविश्वास के बग़ैर बूढ़े अधिकारी की तरह एम्बेसडर कार अभी भी बक्सर में ज़िंदा है।
...और हाँ! लोक में ढोंढ़ी अब भी एक बड़ा विषय है। देह के भूगोल-संबंधी जिज्ञासाओं से मुक्त हो जाना इतना आसान नहीं है।
• यात्रा
कुछ लोगों को सच में मनोचिकित्सक की ज़रूरत है यहाँ ।
ज़िंदगी बर्बाद मत करिए ,ये सब दिखावेबाज़ी,लड़ाई झगड़े ,झूठी वाहवाही,कपड़े ,गाड़ी ,घर महँगी चमचमाती खोखली जीवनचर्या,ये सब क्षणिक है ,अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए ,अपने घरवालों पर ध्यान दीजिए ,अपने अपनों के साथ समय बिताइए ,ये सब अनमोल है और शाश्वत भी ।
सबसे पहले खुद को देखना चाहिए। खुद का लाभ देखना चाहिए। पूरी बेशर्मी से।
मैं बहुत महान आदमी नहीं हूं न महान आदमियों से विचार रखता हूँ।
एक आम आदमी, उसे भी किसी बड़े नेता मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री सत्ताधीश जैसा सिर्फ अपना स्वार्थ क्यों नहीं देखना चाहिये?
मोदी अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाने को राजनीति नहीं करते।
योगी केशव प्रसाद मौर्या को मुख्यमंत्री बनाने को राजनीति नहीं करते।
राहुल गांधी सोनिया कांग्रेस पार्टी के निर्विवाद मुखिया की हैसियत कभी नहीं छोड़ते, न ही अखिलेश यादव आजम खान को मुख्यमंत्री बनाने की राजनीति करते हैं । बहन जी की तो बात ही छोड़ दो।
जज गर्मी की छुट्टियां नहीं छोड़ते।
ग़ौर कीजिए कि ख़ुद को बदलना कितना मुश्किल होता है, फिर समझ आएगा कि किसी दूसरे इंसान को बदलने की कोशिश करना कितनी बड़ी नादानी है-वोल्तेयर
बेहतर यही है कि लोगों को जैसा वे हैं, वैसा ही स्वीकार कर लिया जाए और किसी से कोई उम्मीद न रखी जाए, हालाँकि ऐसा करना आसान नहीं, बहुत मुश्किल है।
“अक्सर मुझे अपनी कही हुई बातों पर पछतावा होता है, मगर अपनी ख़ामोशी पर कभी नहीं।”
— पब्लिलियस साइरस
क्योंकि हर बात कह देना समझदारी नहीं होती। कुछ मौक़ों पर ख़ामोश रहना आपको उन पछतावों से बचा लेता है, जिन्हें बाद में लाख सफ़ाइयाँ देकर भी मिटाया नहीं जा सकता।
लफ़्ज़ एक बार ज़ुबान से निकल जाएँ तो लौटते नहीं, मगर ख़ामोशी हमेशा आपके पास रहती है।
Egypt के pyraminds लगे पत्थरों को देखकर पता चलता है कि ये इंसानों ने तो बिल्कुल नहीं बनाया होगा
इन पिरामिड्स को बनाने में लगभग तेईस लाख पत्थरों का इस्तेमाल किया गया था, जिनमें से कुछ का वजन 70-80 टन से भी ज्यादा था।
45 सौ साल पहले बिना मॉडर्न cran और heavy machinery के इतने भारी पत्थरों को एक के ऊपर एक कैसे रखा गया होगा?
लेकिन असली मिस्ट्री तो अब शुरू होती है। गीजा के तीनों पिरामिड्स की position Orions belt के तीन स्टार की अरेंजमेंट से मैच करती हुई बताई जाती है।
इसी बात ने इनकी निर्माण को लेकर कई तथ्यों को जन्म दिया है। कुछ तथ्य तो ये भी कहती हैं कि ये सिर्फ tomb नहीं बल्कि एशियंट एनर्जी को एब्जॉर्व करने वाले जियांट जनेरेटर्स हो सकते हैं।
इसमें एक ऐसी बात है जो हैरान कर देती हैं, ग्रेट पिरामिड के जियोग्राफिकल कोऑर्डिनेट्स को स्पीड ऑफ लाइट इन मीटर्स पर सेकंड के नंबर से जोड़ा जाता है। लेकिन सवाल ये है कि 45 सौ साल पहले इतनी modern technology कैसे संभव हुई..1/2
स्वयं के लिए मैं कुछ और हूँ,घरवालों के सामने कुछ और,दोस्तों के बीच मेरा व्यक्तित्व कुछ और है और दुनिया की नज़रों में शायद बिल्कुल कुछ और कभी-कभी सोच में पड़ जाता हूँ कि इन तमाम रूपों में से मेरा वास्तविक अस्तित्व आखिर कौन-सा है? मैं वास्तव में कौन हूँ? मेरी असलियत आखिर किस चेहरे के पीछे,किस ख़ामोशी में या मेरे भीतर के किस अनकहे कोने में छिपी हुई है...!