आज मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा क्षेत्र-22 से हमारे प्रत्याशी, राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य भाई दामोदर यादव जी के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा में उमड़े जनसैलाब को संबोधित किया। दतिया की सम्मानित जनता से अपील की कि वे "केतली" चुनाव चिन्ह के सामने वाला बटन दबाकर भाई दामोदर यादव जी को भारी मतों से विजयी बनाएं।
मुझे केवल आशा ही नहीं, बल्कि पूर्ण विश्वास है कि दतिया की सम्मानित जनता अपना अमूल्य मत और आशीर्वाद देकर भाई दामोदर यादव जी को प्रचंड बहुमत से विजय दिलाएगी।
जनसभा में उपस्थित सम्मानित नागरिकों, पार्टी के समर्पित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सभी समर्थकों का हृदय से आभार।
#ChandraShekharAzad #DamodarYadavMandal #DatiaByElection #AzadSamajParty #JaiBhim
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के इटावा जिला उपाध्यक्ष छोटे भाई सुधीर आजाद के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
मन स्तब्ध है। एक समर्पित, कर्मठ और ऊर्जावान साथी के असामयिक निधन से बहुजन समाज और संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है।
शोकाकुल परिवार एवं सभी मित्रों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएँ हैं। प्रकृति उन्हें और हम सभी को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
दिल्ली के उत्तम नगर में दलित युवक तरुण कुमार की हत्या बेहद दुखद, दंडनीय और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली घटना है।
हम शोकसंतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हैं। प्रकृति से प्रार्थना है कि शोकसंतप्त परिवार को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।
हम @DelhiGovDigital से मांग करते हैं कि इस मामले के सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाया जाए। साथ ही परिवार को सुरक्षा और उचित मुआवजा भी दिया जाए।
@gupta_rekha@DelhiPolice
दिल्ली के लाल किला के पास कार विस्फोट की ख़बर बेहद दर्दनाक चिंताजनक है। इस दुखद हादसे में निर्दोष लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है।इस दुखद घड़ी में अपने प्रियजनों को खोने वाले शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा हूं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
Mandeep
पूर्व प्रत्याशी रादोर
मानवीय मूल्यों के प्रेरणास्रोत, सत्य, ज्ञान और ध्यान के प्रतीक, सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी के 556 वें प्रकाश पर्व पर उन्हें शत-शत नमन एवं आप सभी को हार्दिक बधाई।
मानवीय मूल्यों के प्रेरणास्रोत, सत्य, ज्ञान और ध्यान के प्रतीक, सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी के 556 वें प्रकाश पर्व पर उन्हें शत-शत नमन एवं आप सभी को हार्दिक बधाई।
राजस्थान के जोधपुर ज़िले के बिलाड़ा थाना क्षेत्र में तीन साल की मासूम दलित बच्ची से बलात्कार — यह शब्द नहीं, समाज की आत्मा पर कलंक है।
अस्पताल में गंभीर हालत में बच्ची ज़िंदगी और मौत से जूझ रही है।
हम बच्ची के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रकृति से प्रार्थना करते हैं।
@RajGovOfficial से माँग करते हैं —
1. बच्ची का पूरा इलाज राज्य सरकार के खर्च पर, बेहतरीन डॉक्टरों की निगरानी में करवाया जाए।
2. आरोपी को SC/ST एक्ट व POCSO एक्ट के तहत फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर जल्द से जल्द सख्त से सख्त सजा कराई जाए।
3. परिवार को आर्थिक सहायता और गांव में स्थायी चौकी बनाई जाए।
@RajCMO@BhajanlalBjp
जैसलमेर के थईयात गाँव के पास जोधपुर जा रही बस में आग लगने की खबर से मन अत्यंत दुखी है।
इस हृदयविदारक हादसे में दर्जनों यात्रियों की जान जोखिम में पड़ गई, कई गंभीर रूप से झुलस गए, और कई परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
मैं इस भीषण दुर्घटना में मारे गए सभी यात्रियों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूँ।
प्रकृति से प्रार्थना है कि परिजनों को यह असहनीय पीड़ा सहने की शक्ति दे, और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
@RajGovOfficial से अपेक्षा है कि घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था की जाए तथा पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवज़ा व सहायता प्रदान की जाए।
@RajCMO@BhajanlalBjp
जिसकी जितनी संख्या भारी,उसकी उतनी हिस्सेदारी"का नारा देकर सोए हुए समाज को जगाने वाले, और "वोट हमारा, राज तुम्हारा नहीं चलेगा" के नारे से शोषित समाज में राजनीतिक चेतना पैदा करने वाले बहुजन नायक, मान्यवर साहब कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें नमन एवं विनम्र आदरांजलि। जय भीम