NBT पड़ताल: 'ऑल ओके' के दावों के बीच महाडा मुख्यालय की कैंटीन में खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी सामने आई। मेन्यू बोर्ड, शिकायत व्यवस्था और जरूरी डिस्प्ले तक नहीं मिले, जबकि कैंटीन प्रबंधन ने सभी नियमों के पालन का दावा किया। #Mumbai@CMOMaharashtra
एनालॉग पनीर पर रोक के बाद डेयरी पनीर की मांग में 70-80% तक उछाल। ताजा दूध की बिक्री भी 50-60% बढ़ी। डेयरी उद्योग ने फैसले का स्वागत किया, जबकि होटल उद्योग का कहना है कि लाइसेंसी प्रतिष्ठानों पर इसका असर सीमित रहेगा। #Mumbai#food#health
धारावी को मिलेगा रिवर फ्रंट। मीठी नदी के किनारे 3.3 किमी लंबा रिवर फ्रंट विकसित होगा। इसमें वॉकिंग ट्रैक, साइक्लिंग, कैफे, ग्रीन कॉरिडोर और सार्वजनिक स्थानों के साथ प्रदूषण कम करने व हरियाली बढ़ाने पर भी जोर रहेगा। #Mumbai#Dharavi
BMC के कूपर अस्पताल का हाल देखकर आप समझ जाएंगे कि यहां अस्पतालों का क्या हाल है। चूहे मरीजों को काट रहे हैं। NBT रिपोर्टर @SurajNBT ने अस्पताल जाकर वॉर्ड में चूहों के उत्पात को कैमरे में कैद किया। कल आप NBT मुंबई में इससे जुड़ी सनसनीखेज खबर पढ़ेंगे। @RahulGandhi@Dev_Fadnavis