हरिद्वार में स्थित 'पतंजलि गुरुकुलम' एक ओर जहाँ युवाओं को भारतीय मूल्य-आधारित शिक्षा के लिए प्रेरित कर रहा है, वहीं उन्हें स्वस्थ जीवनशैली एवं शारीरिक फिटनेस के प्रति भी जागरूक बना रहा है। आज 'पतंजलि गुरुकुलम' के शिक्षकों और विद्यार्थियों से भेंट की।
नई पीढ़ी को शांत व आधुनिक सुविधाओं से युक्त परिवेश में शास्त्रों से लेकर आधुनिक विज्ञान तथा योगाभ्यास से लेकर प्राणायाम का अभ्यास करते देख मन आनंद से भर गया।
पतंजलि, प्राचीन योग के साथ-साथ पारंपरिक व आधुनिक चिकित्सा की दिशा में बड़ा योगदान दे रहा है। आज हरिद्वार में पतंजलि इमरजेंसी एवं क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। इमरजेंसी सर्विस, ट्रॉमा केयर यूनिट, ICU, कार्डियोलॉजी से युक्त 250 बेड वाला यह अस्पताल लोगों को आपात परिस्थितियों में त्वरित, सुलभ और विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराएगा।
साथ ही, इससे आयुर्वेद, नेचुरोपैथी, पंचकर्म, एक्यूप्रेशन जैसी पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों का लाभ भी लोग ले पाएँगे।
आज अपने आवास पर भारतीय योगपरंपरा के ध्वजवाहक, राष्ट्रशक्ति के जागरणकर्ता तथा जन–जन के स्वास्थ्य पथप्रदर्शक पूज्य योगगुरु स्वामी रामदेव जी के आतिथ्य का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
स्वामी जी के साथ संवाद अत्यंत प्रेरणादायक रहा। इसी दौरान सरोजनीनगर में योग शिविर आयोजित करने का अनुरोध किया, जिस पर स्वामी जी ने सकारात्मक आश्वासन भी प्रदान किया।
@yogrishiramdev