आदरणीय मुख्यमंत्री महोदय
@UPGovt@jansunwai_up@CMOfficeUP@myogiadityanath@myogioffice@dmballia@cdoballia
ग्राम प्रधान एवं सचिव द्वारा जनसुनवाई ऑनलाइन शिकायत संख्या 40019325033009 (https://t.co/V1VhnGyJ6v) के संबंध में दिनांक 10 सितम्बर 2025 को स्थलीय निरीक्षण किया गया था।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने यह आश्वासन दिया था कि एक सप्ताह के भीतर सड़क के सबसे छोटे पैच लगभग 20 से 30 मीटर पर ब्लॉक ब्रिक से सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा और सड़क का बाकी काम धीरे धीरे सुरु कर के ख़तम किया जाएगा।
परंतु आज एक माह का समय बीत जाने के बाद भी उक्त कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। यह कार्य छोटेछोटे बजटों में क्रमिक रूप से किया जाना था, किंतु वर्तमान गति से कार्य होने पर आगामी 10 वर्षों में भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाएगा।
इसके अतिरिक्त, अब तक किसी भी सफाई कर्मी को गाँव में सफाई हेतु नहीं भेजा गया है और न ही कूड़ाकचरा निस्तारण की कोई व्यवस्था की गई है, केवल आश्वासन ही दिया गया था।
तीसरा, एक महीने के पश्चात भी कहीं पर स्ट्रीट लाइट की स्थापना नहीं की गई है।
हम ग्रामवासी इस प्रकार के केवल औपचारिक और असत्य निस्तारण से असंतुष्ट हैं।
अतः निवेदन है कि कृपया उक्त शिकायत को पुनः ओपन कर आवश्यक कार्यवाही करने की कृपा करें।
#jansunwaiup
#jansunwaiscam
#jansunwai
#जनहित
#गांवकीआवाज़
#CleanCity
#SafeStreets
#RightToBasicNeeds
#FixAnandNagarRoads
#FixAnandNagarProblems
@kotagin@aksharmaBharat@UPPCLLKO@PuVVNLHQ@puvvnlballia यह टेलीफोन का खंभा हमारे घर के बगल में लगा है. लाइनमेन बिना किसी insulator के डायरेक्ट GI के इस पोल से केबल लपेट कर विद्युत की अपूर्ति कर रहे हैं. इनमे से बहुत सारे केबल कई स्थानों पर कटे हुए हैं जिससे किसी दिन जीराबस्ती जैसी दुर्घटना की पुनरावृत्ति की शत प्रतिशत संभावना बन रही.
श्रीमान हमारे घर के बगल में भी किसी दिन दुर्घटना को न्योता देता टेलीफोन के खंभे से विद्युत आपूर्ती की जा रही है। क्या @UPPCLLKO@PuVVNLHQ@puvvnlballia यहाँ भी किसी दिन दुर्घटना होने के पश्चात एक्शन मोड में आएगा? हमारे मोहल्ले में ऐसा कई स्थानों पर दिख जायेगा। अगर आपके विभाग के कर्मचारियों को नहीं दिखता है तो मैं अपने आस पास के इस तरह के फोटो उपलब्ध करवा दूंगा। कृपया किसी दुर्घटना का इंतज़ार किए बिना सुरक्षित विद्युत आपूर्ती बहाल करवाने की कृपा करें।
आज गाँव की गली, लाइट और कूड़ा निस्तारण की गंभीर समस्या को लेकर ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर और डिस्ट्रीक्ट पब्लिक रिलेशन ऑफिसर को सामूहिक रूप से माँग पत्र सौंपा गया।
गाँववासियों की यह एकजुट माँग है कि इन मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था शीघ्र की जाए ताकि स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण बन सके।
आशा है प्रशासन, ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर और डिस्ट्रीक्ट पब्लिक रिलेशन ऑफिसर इस पर जल्द कार्रवाई करेंगे।
#जनहित
#गांवकीआवाज़
#cleancity
#safestreets
#righttobasicneeds
#fixanandnagarroads
#fixanandnagarproblems
@kotagin@UPGovt@swachhbharat@dayashankar4bjp@BJP4UP यहाँ कचरा निस्तारण का कोई इंतजाम नहीं है. यहां के निवासी खाली पड़े स्थानों पर कुड़ा फेंकने को मजबूर हैं. इससे आस पास के वातावरण पर दुष्प्रभाव पड़ता है और निवासियों के स्वास्थ्य पर असर डालता है. यहां भी घंटा गाड़ी जैसी छोटी कचरा गाड़ी चलाना चाहिए.
@CMOfficeUP@MPNeerajShekhar
लेकिन UPPCL ने जब अप्रैल माह में बिल जेनेरेट किआ तो उपभोक्ता को दुगने नुक्सान में डाल दिया. एक तरफ तो बचे हुए क्रेडिट का पैसा नही दिया दूसरी तरफ यूनिट क्रेडिट को शून्य कर दिया.
3/3
मेरे पास अद्यतन नियम की कॉपी तो नही है, ये २०१९ का नियम है. और इसमे साफ़ साफ़ लिखा है कि सेटलमेंट पीरियड के अंत में अगर उपभोक्ता का यूनिट क्रेडिट बचता है तो उसको उस समय के नेट मीटरिंग दर से पेमेंट कर दिया जायेगा और यूनिट क्रेडिट को शून्य कर दिया जाएगा.
2/3