विधानसभा में TRE - 1.0 के शेष बचे हुए और TRE - 2.0 के सभी खाली रह गए पदों पर तत्काल पूरक परिणाम देने की मांग उठाई गई !
पिछले सत्र में सरकार ने लिखित में घोषणा की थी कि TRE परीक्षाओं में परिणाम के बाद शेष रह गए पदों पर पूरक परिणाम दिया जायेगा !
जब शिक्षा विभाग ने स्वयं बिहार विधानसभा में लिखित में कहा कि BPSC TRE, 2023 के लिए अयोग्य होने और मल्टीपल रिज़ल्ट के कारण रिक्त रह गये पदों के लिए सप्लीमेंट्री रिज़ल्ट (पूरक परिणाम ) दिया जाएगा!
जब स्वयं BPSC चेयरमैन ने कहा कि सभी घोषित पदों के विरुद्ध रिक्त बचे पदों को भरने के लिए एक या अधिक पूरक रिज़ल्ट दिया जाएगा!
तो फिर TRE-1.0 और TRE-2.0 में हज़ारों पद ख़ाली क्यों रखा जा रहा है। दोनों बहालियों में घोषित पदों को भरने के लिए तत्काल Supplementary Result जारी किया जाना चाहिए।
TRE-3.0 के विज्ञापन से पहले इसे ज़रूर किया जाना चाहिए। अभ्यर्थियों को न्याय मिलना चाहिए।
महोदय #शुभकामनाओं का दौर खत्म हो गया हो तो बिहार के युवाओं के भविष्य की भी चिंता कर लीजिए। #BPSC_TRE1 में बहुत सारे अयोग्य/फर्जी को नियुक्त कर दिया गया और अब उन्हें जांच के उपरांत हटाया जा रहा है, रिक्त हो रहे सीटों पे #पूरक परिणाम जारी किया जाए। @SushilModi#सप्लीमेंट्री_रिजल्ट
कुछ शर्म बची हो तो चुल्लू भर पानी मे डूब मरो #BPSCTRE1 शिक्षा विभाग बिहार सरकार के कारनामें। भगोड़ा लिखने में शर्म नही आयी। सबके जिम्मेदार आपलोग हो।
@NitishKumar जी @yadavtejashwi जी अभी भी वक़्त है संभाल लीजिये गलतियों को नही तो शिक्षा विभाग और BPSC मिल कर आपकी लुटिया डुबो देंगे
@NitishKumar जी @yadavtejashwi जी अभी भी वक़्त है होश में आइये। नंबर गेम मत खेलिये। जितना फ़र्ज़ी का डेटा है हमलोग नही चाहते कि विपक्ष के हाँथ का मोहरा बन जाये। हमारा भविष्य खराब होगा तो आपका चुनाव हर हाल में खराब कर देंगे।जितना फ़र्ज़ीवाड़ा का सबूत है कोर्ट आपकी ऐसी तैसी कर देगा
अगर बिहार सरकार ऐसे सभी फर्जी शिक्षकों को बाहर करते हुए 23000 से अधिक रिक्त शिक्षक पदों पर संशोधित परिणाम जारी नही करती है तो नए साल 2024 के प्रथम सप्ताह से हजारों की संख्या मे योग्य शिक्षक अभ्यर्थी पटना में सत्याग्रह करेंगे.
योग्य शिक्षक अभ्यर्थी संघ (गोप गुट/ऐक्टू)