सही डस्टबिन में सही कचरा डालना हम सबकी जिम्मेदारी है।
कचरे को 4 श्रेणियों में अलग करें—
गीला, सूखा, सेनेटरी और घरेलू हानिकारक कचरा अलग-अलग डस्टबिन में ही डालें।
आज से आदत बदलें,
अपने शहर को साफ और स्वच्छ बनाने में योगदान दें।
स्वच्छता में आपका यह छोटा सा कदम
स्वच्छ सर्वेक्षण में शहर को बनाएगा नंबर 1।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26
आपकी भागीदारी ही शहर की सबसे बड़ी ताकत है।
यदि कहीं गंदगी दिखाई दे, तो तुरंत 1100 पर कॉल करें
आपकी सक्रियता से गंदगी का समाधान तेज होगा और शहर स्वच्छ बना रहेगा।
पीएम स्वनिधि योजना ने साबित किया है कि जब नीयत साफ हो तो सरकारी योजनाएं जमीन पर भी असर दिखाती हैं।
सड़क किनारे अपनी दुकान चलाने वाले हर इंसान को अब एक मजबूत सहारा मिला है।
यह लोन एक भरोसा है जो सरकार ने अपने सबसे मेहनती नागरिकों को दिया है। ऐसी योजनाएं ही असली बदलाव की नींव बनती हैं।
#PMSvanidhi
#arunsao
#CMOChhattisgarh
#urbanchhattisgarh
#mohua
पुरानी एवं अनुपयोगी वस्तुओं को रीयूज़ कर आकर्षक कलाकृतियों में बदलते हुए @NagarNigamGkp शहर की सुंदरता को नया रूप दे रहा है। नवाचारपूर्ण पेंटिंग्स और कलाकृतियों के जरिए स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। #SwachhBhara
भारत सरकार, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के निदेशक श्री वैभव रुण्डवाल (IES) के दो दिवसीय छत्तीसगढ प्रवास के दौरान द्वितीय दिवस दिनांक 20 मई 2026 को नगर निगम रायपुर अंतर्गत AHP एवं BLC परियोजनाओं का निरीक्षण किया गया।
कचना, रायपुर में निर्माणाधीन AHP परियोजना में गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य पूर्ण करने तथा रिक्त आवासों के शीघ्र व्यवस्थापन के निर्देश दिए गए।
नालापारा, कचना रायपुर में PMAY-U 2.0 के BLC घटक अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण कर हितग्राहियों को जल्द निर्माण पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया गया।
साथ ही नया रायपुर में AHP परियोजना अंतर्गत सेक्टर 16 एवं 30 में निर्मित आवासों का निरीक्षण किया गया एवं वहां निवासरत हितग्राहियों से संवाद किया गया।
भ्रमण के दौरान नगर निगम रायपुर के अधिकारीगण, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अधिकारीगण तथा सूडा के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
#pmayurban
#sudachhattisgarh
#arunsao
#urbanchhattisgarh
#housingforall
सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैलाना सिर्फ गंदगी नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी से दूरी भी है।
एक जागरूक नागरिक वही है, जो खुद स्वच्छता अपनाए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे।
आइए, स्वच्छता महाअभियान-2026 में सहभागी बनें और अपने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाएं।
#4BinPratidin
#SwachhBharat
#urbanchhattisgarh
#CMOChhattisgarh
#arunsao
अपने गली-मोहल्ले को साफ रखकर हम अपने शहर को स्वच्छ और बेहतर बना सकते हैं।
हमारा एक छोटा सा प्रयास स्वच्छ सर्वेक्षण में शहर को नंबर 1 बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित हो सकता है।
आइए, जिम्मेदारी निभाएं और स्वच्छता को अपनी पहचान बनाएं।
कचरा सही स्थान पर डालें, पानी जमा न होने दें और स्वच्छता के संकल्प को और मजबूत करें।
छोटी-छोटी आदतें मिलकर स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य का निर्माण कर सकती हैं।
सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग हमारे पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है।
यह आसानी से नष्ट नहीं होती और जमीन, जल स्रोतों तथा आसपास के वातावरण को प्रभावित करती है।
आइए, कपड़े या जूट के थैले जैसे बेहतर विकल्प अपनाएं।
#4BinPratidin
#SwachhBharat
#urbanchhattisgarh
#CMOChhattisgarh
#arunsao
स्वच्छता प्रहरी हर दिन मेहनत करके हमारे आसपास के वातावरण को साफ और स्वच्छ रखते हैं।
हमें उनके प्रति आभार प्रकट करना चाहिए और उनके कार्य में सहयोग करना चाहिए।
कचरे को सही स्थान पर डालकर और स्वच्छता का ध्यान रखकर हम उनके प्रयासों को और सफल बना सकते हैं।
#4BinPratidin
#SwachhBharat
#urbanchhattisgarh
#CMOChhattisgarh
#arunsao
छोटे व्यापारियों की मेहनत को नई पहचान देने वाली पीएम स्वनिधि योजना आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम बन रही है।
बिना गारंटी कार्यशील पूंजी ऋण, डिजिटल लेनदेन पर प्रोत्साहन और समय पर भुगतान पर आगे बढ़ने के अवसर ने लाखों रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों के आत्मविश्वास को नई ताकत दी है।
कठिन परिस्थितियों में संबल बनकर यह योजना रोजगार, सम्मान और आत्मनिर्भरता की राह को लगातार मजबूत कर रही है।
#PMSvanidhi
#arunsao
#CMOChhattisgarh
#urbanchhattisgarh
#mohua