अहमद अब्दुल्लाह नाम का एक नौजवान था, जो एक दवा की दुकान में फार्मासिस्ट था ! हर महीने एक गरीब बुज़ुर्ग औरत अपनी दवा लेने उसके पास आती थी ! फिर वह कैश काउंटर पर जाती थी ! जब भी वह उसे देखती, उसके चेहरे पर खुशी आ जाती थी ! कई सालों से वह यही दवा ले रही थी, और यह नौजवान उससे सिर्फ 200 मिस्री पाउंड लेता था ! वह पैसे देकर चली जाती थी !
फिर वह नौजवान इंतकाल कर गया ! बुज़ुर्ग औरत दोबारा उसी दुकान पर आई, दवा मांगी और 200 पाउंड देने लगी ! लेकिन वह वहां नहीं था !
उसके पूछने से पहले नए कैशियर ने कहा, “माता जी, यह क्या है ?”
उसने जवाब दिया, “दवा के 200 पाउंड हैं!”
उसने कहा, “लेकिन इस दवा की कीमत तो 2000 पाउंड है!”
हैरान होकर औरत बोली, “लेकिन मैं तीन साल से ज़्यादा समय से यह दवा 200 पाउंड में उसी नौजवान से ले रही थी... वह कहां है ?”
नए कैशियर ने जवाब दिया, “उनका इंतकाल हो गया है ! अल्लाह उन पर रहमत करे!”
जब रिकॉर्ड देखा गया, तो पता चला कि वह नौजवान हर महीने 1800 पाउंड अपनी तनख्वाह से देकर उस औरत की मदद करता था !
जब दुकान के मालिक को यह पता चला, तो उसने फैसला किया कि वह उसी कीमत पर दवा देता रहेगा, ताकि यह उस नौजवान की तरफ से सदक़ा-ए-जारिया बन जाए !
इंसानियत अपने निशान और असर छोड़ जाती है, ताकि लोग उन्हें जानें और अगर कर सकें तो अपनाएं ! नेक कामों की एक कड़ी ऐसी अच्छी मिसाल बन सकती है, जो आज पूरी दुनिया को अच्छे उसूल सिखा दे ! अगर यह न हो, तो फिर हम सिर्फ अजीब और गैर-इंसानी घटनाएं ही बाँटते रहेंगे, जिनसे सीखने के लिए कोई अच्छी बात नहीं होती !
खुद की इज़्ज़त कैसे करें (कुरआन और हदीस की रौशनी में)
-----------------------------------------------------
• लोगों के आगे हाथ फैलाना बंद करो ! [Sahih Muslim]
• बोलने से पहले सोचो ! [Sahih al-Bukhari]
• लोग जो चाहें सोचने दो ! [Quran]
• अपने गुनाहों को छुपाकर रखो ! [Sahih al-Bukhari]
• वक़्त पर पहुंचो, वक़्त पर निकलो ! [Quran]
• ज़रूरत से ज़्यादा बोलना बंद करो ! [Sahih al-Bukhari]
• जितनी बात काफी हो उतनी ही दोहराओ ! [Sahih al-Bukhari]
• अपने वादे निभाओ ! [Quran]
• हर बात पर हंसना ज़रूरी नहीं है ! [Sahih al-Bukhari]
• जो चीज़ पेश न की गई हो, उसे मांगो मत ! [Sahih al-Bukhari]
• वहाँ कम जाओ जहाँ तुम्हारी कमी महसूस नहीं होती ! [Sahih al-Bukhari]
• अपने अंदर हया और शर्म रखो ! [Sahih Muslim]
• रिएक्ट करने से पहले इस्तिग़फ़ार करो ! [Quran]
• बदलाव की उम्मीद से पहले खुद को बदलो ! [Quran]
• अपनी नज़रों को काबू में रखो ! [Quran]
• अपने कामयाब होने से पहले अपने प्लान किसी को मत बताओ ! [Al-Mu'jam al-Kabir]
• सिर्फ़ हलाल और पाक चीज़ें खाओ ! [Quran]
• हमेशा खुद को अच्छा और साफ़-सुथरा रखो ! [Sahih Muslim]
• जो बात तुमसे मतलब नहीं रखती, उसे छोड़ दो ! [Jami` at-Tirmidhi]
पूरी दुनिया से हज करने के लिये सऊदी अरब के मदीना शहर में मुसलमान आना शुरू हो गए है, सबसे पहली फ्लाइट बांग्लादेश की आयी उसके बाद इंडोनेशिया, अफ़ग़ानिस्तान की आयी,
अफ़ग़ानिस्तान से आयी पहली फ्लाइट के मुसलमानो का स्वागत ज़बरदस्त तरीके से किये गया , उनके लिये सबसे बेहतरीन खजूरो, खुशबू , चाय , नमाज पढ़ने वाली बेहतरीन कालीन दी गयी , नाश्ते और खाने का बेहतरीन इंतेज़ाम किया गया ,
अल्लाह सभी मुसलमानो का हज क़ुबूल करे : आमीन ,
आंध्र प्रदेश नंदियाल ज़िले के नंदकोटकूर क्षेत्र से मोहब्बत और भाईचारे की एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है, जहाँ एक हिंदू भाई हरी सर्वोत्तम राव ने पामुलपाडु में मस्जिद के लिए जमीन दान की और उसके कागजात मस्जिद को सौंपे। यही इस देश की असली खूबसूरती है कभी मुसलमान जमीन दान करता है, कभी सिख, तो कभी हिंदू दूसरे समुदाय के धर्मस्थलों के लिए आगे आता है।
एक आदमी ने California के समुंदर किनारे एक औरत के रोने की आवाज़ सुनी
जब वो पास गया तो देखा
कि उस औरत के तीन बच्चे पानी में डूब रहे थे
बिना एक सेकंड सोचे
उसने अपनी पगड़ी उतारी
और सीधे पानी में कूद गया
उसने एक-एक करके दो बच्चों को बचा लिया
और फिर तीसरे बच्चे को भी किसी तरह किनारे तक ले आया
लेकिन…
तेज़ बहाव के कारण वो खुद को नहीं बचा पाया
इस बहादुर इंसान का नाम है मंजीत सिंह
जिसने अपनी जान की परवाह किए बिना तीनों बच्चों को बचा लिया
लेकिन आखिर में अपनी जान कुर्बान कर दी
ऐसे लोगों को ही असली हीरो कहते हैं
दिल से सलाम इस बहादुर इंसान को
और दुआ करो कि उनकी आत्मा को शांति मिले
इस कहानी को ज़्यादा से ज़्यादा share करो
ताकि दुनिया को असली इंसानियत दिखे
में सख्त खिलाफ हु ऐसे लोगों का जो फेमस होने के लिए धर्म का इस्तेमाल करते है !
रामपुर के शाहबाद गेट के करीब नईम नाम का शख्स अकेला सड़क पर नमाज पढ़ने लगा और यातायात को प्रभावित करने लगा ।
ये नमाज पढ़ने का ढोंग है और ऐसे ढोंगियों का प्रशासन सख्त इलाज करे ।
मौलाना उबैदुल्लाह सिंधी, मौलाना अज़ीम उल्लाह खान, मौलाना पीर मोनीस, मौलाना हसरत मोहानी, मौलाना महमूद हसन, मौलाना हुसैन अहमद मदनी, मौलाना मुहम्मद अली जौहर, मौलाना अहमद उल्लाह शाह, मौलाना अब्दुल बारी फिरंगी महली, मौलाना मज़हर उल हक़, मौलाना अब्दुल कलाम कासमी, मौलाना अहमद सईद देहलवी, मौलाना सैयद अता उल्लाह शाह बुखारी, मौलाना हबीब उर रहमान लुधियानवी, मौलाना अब्दुल हामिद बदायूनी, मौलाना हिफज़ुर्रहमान स्योहारवी, मौलाना सज्जाद हैदर इल्दरिम, मौलाना इनायत उल्लाह खान मशरिकी, मौलाना बरकत उल्लाह भोपाली, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ये उन प्रमुख मौलानाओं के नाम हैं जो इस देश को आज़ाद कराने के लिए अंग्रेज़ों से लड़े थे। इनमें से कइयों को अंग्रेज़ों ने मौत की सज़ा देकर शहीद किया। और इनमें ऐसा तो एक भी मौलाना नहीं है, जिसने अंग्रेज़ों की यातनाएँ ना सही हों, जिसने जेल ना काटी हो। ये सिर्फ चंद नाम हैं, इसके अलावा उन मौलानाओं की फेहरिस्त बहुत तवील है, जिन्होंने ग़ुलाम भारत को आज़ाद कराने के लिए आजीवन संघर्ष किया।
भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में एक भी मौलाना ऐसा नहीं है, जिसने अंग्रेज़ों से माफी मांगी हो, अंग्रेज़ों से पेंशन ली हो। यह सब बताने का उद्देश्य इतना है कि बीते दिनों एक महंत मुख्यमंत्री ने एक चुनावी सभा में कहा था कि “मौलाना बंगाल की सड़कों पर झाड़ू लगाते दिखाई देंगे।” मैं यह सवाल नहीं करूँगा कि स्वाधीनता संग्राम में उस वर्ग की क्या योगदान है जिस वर्ग से ‘योगी’ आते हैं! लेकिन यह सवाल ज़रूर करूँगा कि जिस “मौलाना वर्ग” ने इस देश को आज़ाद कराने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, उस “मौलाना वर्ग” से “योगी” सड़कों पर झाड़ू लगवाना क्यों चाहते हैं? क्या इस देश के प्रबुद्ध वर्ग को, इस देश की अदालतों को, इस देश के चुनाव आयोग को इसमें कुछ भी गलत नहीं दिखा? अगर कोई ‘दूसरे’ समुदाय का नेता यही बयान किसी ‘दूसरे’ समुदाय के धर्म गुरुओं के लिए कह दे! तब उसके खिलाफ एक्शन नहीं होगा? यह दोहरे मापदंड क्यों हैं? क्या मदर ऑफ डेमोक्रेसी मे इस तरह की हिप्पोक्रेसी सामान्य हो गई हैं?
आज एक बहुत गंभीर मुद्दा उठाना चाहता हूँ
भारत के हजारों गरीब लोग अपने परिवार का पेट पालने के लिए कर्ज लेकर गल्फ देशों में काम करने जाते हैं।
लेकिन मेडिकल टेस्ट के नाम पर उनके साथ बड़ा खेल हो रहा है।
कई लोगों का आरोप है कि बिना साफ कारण के उन्हें मेडिकल फेल (unfit) कर दिया जाता है और फिर 40-50 हजार रुपये लेकर वही रिपोर्ट पास कर दी जाती है।
अगर वो सच में अनफिट है तो पैसे लेकर पास कैसे?
और अगर फिट है तो पहले फेल क्यों?
ये हमारे देश में सिर्फ भ्रष्टाचार नहीं है ये गरीब की मजबूरी का खुला शोषण है।
मैं मांग करता हूँ कि इस पूरे मेडिकल सिस्टम की तुरंत जांच होऔर हर टेस्ट की पारदर्शी रिपोर्ट दी जाए।
@MEAIndia@LabourMinistry
इज़राइल के बनने में Rockefeller के अरबों पैसों से मदद की। कुदरती इलाज को गैरकानूनी करके दवाइयों पर कब्जा कर लिया !
भारत और अफ्रीका में लकवे जैसे मामलों को बढ़ाया या पैदा किया ! 2025 तक पश्चिमी देशों में बड़ी संख्या में लोगों की मौत की भविष्यवाणी की !
यह कोई थ्योरी (सिर्फ अंदाज़ा) नहीं है !
यह “दस्तावेज़ी इतिहास” (लिखित सबूत वाला इतिहास) है जो सामने आ रहा है !
कड़ियाँ:
Rockefeller Medicine
Gates
Deagle
Vaccines
Epstein के रिश्ते
Population Control
यह सब 100 साल से भी पहले शुरू हुआ था !
Rockefeller ने Flexner Report को फंड किया, ताकि कुदरती इलाज को ख़त्म किया जा सके, कई स्कूल बंद किए जाएं, और पेटेंट तेल से बनी दवाइयों पर आधारित एक फार्मा मोनोपोली बनाई जाए !
तंदरुस्त लोग किसी के लिए ज्यादा मुनाफा नहीं बनाते...
इसी से आज का सिस्टम बना, जहां बीमारी = कंट्रोल माना जाता है !
और यह पूरा कब्जा बहुत पहले ही पूरा हो गया था !
दूसरे शब्दों में कहें तो: आधुनिक युग के सबसे बड़े अपराधों की उत्पत्ति अमेरिका से होती है ! ठीक वैसे ही जैसे माफिया कनेक्शनों की !
@awesh29 ये सब Reel के हीरो हैं लेकिन रियल लाइफ में ये सभी बुजदिल लोग हैं. इनसे ज्यादा हिम्मत वाले तो आम नागरिक है . घर अल इनको कोई आदर्श नहीं मूल्य के प्रति निष्ठा नहीं,कोई उसूल नहीं , यह सिर्फ पैसे के लिए फुदकने वाले कठपुतली समान लोग हैं .
“और अगर तुम मुंह फेरोगे तो वह तुम्हारी जगह तुम्हारे सिवा और लोगों को ले आएगा, फिर वे तुम्हारे जैसे न होंगे!” सूरह मुहम्मद (47:38)
“अल्लाह जल्द ही ऐसी क़ौम लाएगा जिसे वह प्यार करेगा और वे उसे प्यार करेंगे…” सूरह अल-माइदा (5:54)
एक फिल्म आई थी “फ़ितना”! साल 2008 में आई यह फिल्म बहुत मशहूर हुई थी! यह फिल्म वास्तव में एक फितना साबित हुई थी! इस फिल्म के रिलीज़ होते ही दुनिया भर के मुसलमानों में गुस्सा फैल गया था! दुनिया भर में जहाँ कहीं भी मुसलमान रहते थे, उन्होंने इस फिल्म की कड़ी निंदा की! सभी मुस्लिम देशों में बड़े पैमाने पर विरोध हुआ और प्रदर्शन किए गए! गैर-मुस्लिम देशों में भी वहाँ रहने वाले मुसलमानों ने व्यक्तिगत रूप से विरोध किया!
यह फिल्म हॉलैंड के एक राजनीतिज्ञ गीर्ट वाइल्डर्स ने बनाई थी ! फिल्म तो गीर्ट ने बनाई थी, लेकिन इसे दुनिया के हर कोने तक पहुँचाने में एक और इस्लाम विरोधी व्यक्ति की बड़ी भूमिका थी, जिसका नाम आरनॉड वैन डोर्न था ! वह एक कड़ा ईसाई और हॉलैंड का प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ था, जिसके अंदर बचपन से ही इस्लाम के प्रति गहरी नफरत भरी हुई थी ! इसलिए जब आरनॉड ने इस फिल्म के वितरण की जिम्मेदारी ली, तो उसने पूरी ताकत लगाकर इसे दुनिया के हर हिस्से में पहुँचा दिया !
जैसा कि उम्मीद थी, मुसलमानों की तरफ से बहुत बड़े पैमाने पर विरोध हुआ जिसने पूरी दुनिया को प्रभावित किया ! यह फिल्म की “सफलता” मानी गई ! लेकिन असल में यह फिल्म झूठ और प्रोपेगेंडा का मिश्रण थी ! इसमें मुसलमानों को एक डरावनी, जंगली और अनपढ़ कौम के रूप में दिखाया गया था ! ऐसी बातें थीं जिनका वर्णन भी मुश्किल है !
यह सब उस इस्लाम विरोधी नफरत का नतीजा था जो पश्चिमी ईसाई परिवारों में बच्चों को शुरू से ही दी जाती है ! फिल्म की सफलता के बाद वह व्यक्ति बहुत खुश था और सोचता था कि उसने ईसाई धर्म की बड़ी सेवा की है ! उसे अपने देश में बहुत सम्मान भी मिला और वह एक सच्चे ईसाई के रूप में प्रसिद्ध हो गया !
लेकिन इसी बीच उसके अंदर एक अजीब बेचैनी बढ़ने लगी ! उसे लगने लगा कि कहीं न कहीं उससे बहुत बड़ी गलती हो गई है ! अगर इस्लाम वास्तव में गलत धर्म है, तो फिर अरबों लोग उससे इतना प्यार क्यों करते हैं ? यह सवाल उसके मन में बार-बार आने लगे !
2011 की शुरुआत में उसने फैसला किया कि वह इस्लाम का खुद अध्ययन करेगा और सच्चाई खोजेगा, बिना किसी की मदद के ! उसने कुरान और सीरत की किताबें लीं और अकेले पढ़ना शुरू कर दिया ! वह महीनों तक लगातार पढ़ता रहा और धीरे-धीरे उसकी सोच बदलने लगी ! एक साल बाद जब वह बाहर निकला, तो वह पूरी तरह बदल चुका था !
फिर फरवरी 2013 में उसके ट्विटर अकाउंट पर अरबी में “कलमा-ए-शहादत” लिखा हुआ आया, जिससे दुनिया हैरान रह गई ! उसने इस्लाम स्वीकार कर लिया था !
वह व्यक्ति, जो पहले इस्लाम विरोधी फिल्म का बड़ा समर्थक था, अब मुसलमान बन चुका था ! बाद में 2014 में उसके बेटे अलेक्ज़ेंडर ने भी इस्लाम स्वीकार करने की घोषणा कर दी ! इससे विरोधी लोग हैरान रह गए क्योंकि नफरत फैलाने का असर उल्टा हो रहा था !
अपने पहले हज के समय वह बहुत भावुक होकर अल्लाह के सामने खड़ा था, आँसू बहा रहा था और माफ़ी मांग रहा था ! वह कहता था कि उसे अंदर बहुत सुकून मिला और उसे लगा कि नबी मुहम्मद सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम उसे माफ कर चुके हैं !
उसने यह सब किसी के दबाव में नहीं किया, बल्कि खुद पढ़कर और सोचकर इस्लाम स्वीकार किया था ! उसका इस्लाम अपनाना लोगों के लिए एक अलग ही उदाहरण बन गया !
यह घटना इस्लाम की नहीं, बल्कि इंसान के ज़मीर (अंतरात्मा) की जीत की कहानी है !
इस पूरे किस्से से कुछ बड़ी और चुप सच्चाइयाँ सामने आती हैं:
हक़ को दबाया जा सकता है, लेकिन मिटाया नहीं जा सकता, झूठ, नफ़रत और प्रचार कुछ समय के लिए शोर मचा सकते हैं, लेकिन अगर दिल में कोई सवाल जाग जाए तो वह इंसान को चैन से नहीं रहने देता !
आरनॉड के अंदर उठने वाला सवाल कि अगर यह धर्म इतना बुरा है तो अरबों लोग इसे क्यों मानते हैं ? यह उसकी फितरत (अंदर की आवाज़) थी !
इस्लाम दलील से जीतता है, शोर से नहीं ! असली हार नफ़रत की होती है
नफ़रत मजबूत नहीं होती, बल्कि सच्चाई मजबूत होती है !
उसका इस्लाम खास था ! पैदाइशी मुसलमान होना एक बात है, लेकिन खुद खोज कर, सब कुछ छोड़कर और अपनी पुरानी पहचान बदलकर इस्लाम स्वीकार करना बहुत बड़ी हिम्मत और विश्वास की बात मानी गई है !
हम मुसलमानों ने इस्लाम का जो मौजूदा चेहरा दुनिया के सामने पेश किया है और जो हमारा दुनिया के सामने किरदार है, ये एक बड़ा कारण है जिससे गैर-मुस्लिम हमसे दूर भी होते हैं और नफ़रत भी करते हैं !
2014 के बाद प्रदर्शनकारियों का नामकरण कुछ इस तरह से हुआ है।
ईसाई विरोध प्रदर्शन करें तो - मिशनरी
मुसलमान विरोध प्रदर्शन करें तो - पाकिस्तानी
हिंदू विरोध प्रदर्शन करें तो - देशद्रोही
किसान विरोध प्रदर्शन करें तो - खालिस्तानी
छात्र विरोध प्रदर्शन करें तो - अर्बन नक्सली
सहमत..?
और कोई नामकरण रह गया हो तो बताइए।
उत्तर प्रदेश के एटा के मारहरा कस्बे में 75 वर्षीय चमन मियाँ थे। चमन मियाँ का पूरा जीवन शारदा सक्सेना परिवार में बीता।शारदा सक्सेना ने चमन मियाँ को दस वर्ष की उम्र से ही अपने पास रखा, उनकी परवरिश की और इस तरह चमन मियाँ सक्सेना परिवार के ही सदस्य बन गए। शारदा सक्सेना दुनिया को अलविदा कह गए तो उनके पुत्र डॉ. विमलचंद्र सक्सेना ने भी चमन मियाँ को वही अहमियत दी जो शारदा सक्सेना के सामने थी।
साल 2018 में डॉ. विमल सक्सेना का निधन हो गया, अब बारी शारदा सक्सेना के पोते डॉ. सुबोध सक्सेना की थी, सुबोध ने भी चमन मियाँ को परिवार के बुजुर्ग सदस्य के तौर पर सम्मान दिया। बीते रोज़ बुधवार को चमन मियाँ ने भी सक्सेना परिवार के घर में आखिरी सांस ली, वो दुनिया को अलविदा कह गए। सक्सेना परिवार का सबसे बुजुर्ग सदस्य उनसे विदा हो गया। मगर जो विदा हुआ अब उन्हें ‘उनके’ धर्मनुसार सुपुर्द-ए-खाक किया जाना था। सक्सेना परिवार ने तमाम आखिरी रस्मात भी अदा कीं। सक्सेना परिवार ने नम आंखों भीगी पलकों से चमन मियाँ को उनके धर्म अनुसार आखिरी सफर पर रवाना कर दिया।
ज़ुहर की नमाज़ के बाद चमन मियाँ के जनाजे की नमाज़ अदा की गई। इसमें सक्सेना परिवार के डॉ. सुबोध सक्सेना, अमित सक्सेना, सुमित सक्सेना के अलावा ‘दूसरे’ समुदाय के लोग भी शामिल रहे। नमाज़ के बाद सक्सेना परिवार के सदस्यों ने चमन मियाँ का जनाज़ा अपने काँधे पर रखकर क़ब्रस्तान पहुंचे। चमन मियाँ को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। सक्सेना परिवार के डॉ. सुबोध सक्सेना ने चमन मियाँ के बड़े बेटे फर्ज़ निभाते हुए सबसे पहले कब्र में मिट्टी दी, जिसके बाद बाकी लोगों ने मिट्टी डाली। उनकी शव यात्रा में सैकड़ों की संख्या में हिंदू और मुस्लिम लोग मौजूद रहे।
चमन मियाँ जिस सक्सेना परिवार में 66 वर्षों तक रहे उस सक्सेना परिवार ने अपना पूरा फर्ज़ अदा कर दिया। यह फर्ज़ महज़ एक परिवार का नहीं था, बल्कि इंसानियत का तक़ाज़ा था। यह समाज है। सियासत इसे मिटाना चाहती है। वो समाज में एक दूसरे का डर दिखाना चाहती है, अलगाव की लकीरें खींचना चाहती है। लेकिन समाज में मौजूद सक्सेना जैसे परिवार इस देश को ‘चमन’ बनाए हुए हैं।
इंसानियत ज़िंदाबाद
तस्वीरें Mohammad Hamid के सौजन्य से!
यह एक फोटो है जिसमें ये बुजुर्ग गिरे हुए कुछ खानों में से अच्छा खाना ढूंढ रहे हैं जिससे अपनी भूख मिटा सके..!
यकीनन हम इस गलतफहमी में है कि हमें अल्लाह पाक के यहां सिर्फ नमाज रोजा हज और जकात और ईमान के बारे में ही पूछा जाएगा..!
यह भी हो सकता है कि अल्लाह पाक इसके अलावा ऐसे मजबूर लोगों के बारे में भी आपसे सवाल कर ले
अगर अल्लाह ने आपको दौलत दी है तो ऐसे भूखे और मजबूर लोगों का भी ध्यान रखा करें..!!
आज एक टूथपेस्ट के पीछे लिखा छोटा सा मैसेज दिल को छू गया💧
जहाँ हर ब्रांड बस ये बताने में लगा है कि उसका प्रोडक्ट कितना बढ़िया है
वहीं Sensodyne चुपचाप हमें हमारी जिम्मेदारी याद दिला रहा है और एक बेहतर इंसान बनने की सलाह दे रहा है
“Save Water. Turn off tap whilst brushing.”
ब्रश करते समय नल बंद रखें यह सिर्फ एक लाइन नहीं एक ज़रूरत है। हम रोज़ अनजाने में कितना पानी बर्बाद कर देते हैं इसका अंदाज़ा भी नहीं है।
सोचिए-वो चंद सेकंड जब हम ब्रश करते हैं और नल खुला रहता है हम अपनी आने वाली पीढ़ी का हिस्सा बहा रहे होते हैं।
क्या आप भी आज से मेरे साथ पानी बचाने का यह छोटा सा वादा करेंगे??
#Sensodyne
@HaleonHPartner
बुशरा शेख एक जर्नलिस्ट है.... ईरान के तेहरान में रिपोर्टिंग करने के लिए गई थी..
बुशरा कहती हैं, मेरे सर पर हिजाब नहीं था, मेरे बाल खुले हुए थे, मेरा चेहरा ढका हुआ नहीं था, मैंने वेस्टर्न आउटफिट पहना था लेकिन किसी ने मुझे कुछ नहीं कहा...
मैं पूरे तेहरान में घूम-घूम कर रिपोर्टिंग करती रही, किसी ने वियर्ड नजरों से नहीं देखा, किसी ने अपशब्द नहीं कहे, बल्कि ईरान में विजिटर को बहुत प्यार से वेलकम किया जाता है...
बुशरा ने इस बात को भी कहा कि ईरान में जो लोग यह कहते हैं की औरतों को आजादी नहीं है वह बस वेस्टर्न मीडिया का एक प्रोपेगेंडा है...
एक आदमी अपनी बीमार पत्नी को कंधे पर अस्पताल ले जा रहा था, लेकिन थककर रास्ते में बैठ गया
बेबस होकर वो रोने लगा क्योंकि उसके पास पैसे नहीं थे
तभी एक अजनबी आया और बिना कुछ कहे उसके हाथ में ₹500 रख दिए
उसने तुरंत पत्नी को उठाया और अस्पताल की ओर दौड़ पड़ा
सच है, दुनिया में आज भी अच्छे लोग मौजूद हैं, जो इंसानियत निभाते हैं !
"एक आठ दस साल की मासूम सी गरीब लड़कीं बुक स्टोर पर जाती है और एक पेंसिल और एक दस रुपए वाली कापी खरीदती है और फिर वही खड़ी होकर कहती है अंकल एक काम कहूँ करोगे ?
जी बेटा बोलो क्या काम है ?
अंकल वह कलर पेंसिल का पैकेट कितने का है, मुझे चाहिए, ड्रॉइंग टीचर बहुत मारती है मगर मेरे पास इतने पैसे नही है, ना ही मम्मी पापा के पास है, में आहिस्ता-आहिस्ता करके पैसे दे दूंगी।
शॉप कीपर की आंखे नम हो गई और बोला, बेटा कोई बात नही ये कलर पेंसिल का पैकेट ले जाओ लेकिन आइंदा किसी भी दुकानदार से इस तरह कोई चीज़ मत मांगना, लोग बहुत बुरे है, किसी पर भरोसा मत कीया करो।
जी अंकल बहुत बहुत शुक्रिया में आप के पैसे जल्द दे दूंगी और बच्ची चली जाती है। इधर शॉप कीपर ये सोच रहा होता है कि भगवान ना करे अगर ऐसी बच्चियां किसी वहशी दुकानदार के हत्ते चढ़ गई तो ...?
शिक्षको से गुजारिश है अगर कोई बच्चा कापी पेंसिल कलर पेंसिल वगैराह नही ला पाता तो जानने की कोशिश कीजिये के कही उसकी गरीबी उसके आड़े तो नही आ रही, और हो सके तो ऐसे मासूम बच्चों की पढ़ाई के खातिर आप शिक्षक लोग भी मिल कर थोड़ा बहुत खर्चा उठा लिया करें। यक़ीन जानिए हज़ारों लाखो की तनख्वाह में से चंद सो रुपए किसी की जिंदगी ना सिर्फ बचा सकती है बल्कि संवार भी सकती है।😥😥😥🙏जनहित में जारी 🙏🙏🙏🙏
क्या आपने कभी सोचा कि बाजार में Type-C cable लेते समय कैसे पहचानें कि कौन सी fast charging देगी और कौन सी सिर्फ normal है?
जब आप market में जाते हैं
तो सिर्फ Type-C देखकर मत खरीदो
क्योंकि हर cable same नहीं होती
सबसे पहले देखें
cable पर PD support लिखा है या नहीं
अगर लिखा है तो fast charging के chances ज्यादा हैं
दूसरा
Amp rating check करें
3A normal fast charging के लिए
5A cable high speed charging के लिए बेहतर रहती है
तीसरा
charger की watt power match करें
अगर आपका charger 33W या 65W है
तो उसी हिसाब की cable लें
अगर low quality cable ले ली
तो चाहे charger कितना भी fast हो
speed slow ही मिलेगी
बाजार में Type-C cable लेते समय PD support, amp rating और charger की watt match करना सबसे जरूरी है
कमेंट में बताइए आप cable लेते समय ये चीजें check करते हैं या नहीं
Disclaimer
charging speed device compatibility, cable quality और charger rating पर depend करती है इसलिए certified और original accessories लेना बेहतर रहता है