हमारे अभिभावक, वरिष्ठ समाजवादी नेता श्री राम गोविंद चौधरी जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।ईश्वर उनको अपने चरणों में स्थान दे , और पूरे समाजवादी परिवार को शक्ति और सम्बल प्रदान करे।
शहरों में जलभराव का मुख्य कारण अधिक वर्षा नहीं बल्कि भाजपाई भ्रष्टाचार की वजह से जलनिकासी की व्यवस्था का फ़ेल हो जाना है। नाली से लेकर नाले तक गंदगी से जाम हैं तो पानी निकलेगा कहाँ से।
विभिन्न तरह के प्रदूषण व नालों के नदियों में गिरने की वजह से नदियों का बहाव गाद के जमा होने की वजह से बुरी तरह बाधित हुआ है। बंधा बनाकर उफनती नदी के पानी को रोकना कोई कारगर उपाय नहीं है। हम भविष्य में नदियों की गाद हटाकर उनको गहरा करने का काम करेंगे जिससे नदियाँ अविरल मतलब बिना किसी रुकावट के प्राकृतिक रूप से बह सकें और उनके अंदर के जीव-जंतु व इकोसिस्टम से नदियाँ स्वयं निर्मल हो सकें।
राजधानी लखनऊ हो या स्मार्ट सिटी गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज जैसे बड़े अन्य शहर सब जगह हाल-बेहाल है। गंदगी से बीमारी फैलने का डर भी है। विशेष रूप से नदी के किनारे बसे व नदीय अर्थव्यवस्था पर आधारित लोगों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
ऐसा लगता है कि भाजपा सरकार की आँख का पानी भी बहकर जलराशि को बढ़ा रहा है।
भाजपा जाएगी, नदी जीवन पाएगी।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ! संपूर्ण विश्व में व्याप्त श्री कृष्ण जी के उपासकों पर घनश्याम जी की स्नेह कृपा-अनुकंपा बनी रही यही कामना है।
आज इस शुभ अवसर पर श्री कृष्ण जी के जन्म क्षेत्र के विकास के लिए हम ये संकल्प दोहराते हैं कि जिस प्रकार हमने सपा सरकार में ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए आधारभूत कार्य किये थे उसी को आगे बढ़ाते हुए हम अपनी आगामी सरकार में ‘मथुरा-वृंदावन-बरसाना-गोवर्द्धन’ के श्री क्षेत्र का इस तरह संतुलित विश्वस्तरीय चतुर्दिक विकास करेंगे कि यहाँ का धार्मिक-पौराणिक महत्व भी बना रहे और तीर्थयात्रियों और आध्यात्मिक पर्यटकों को अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर-सुविधाएं भी उपलब्ध हो सकें।
‘ब्रज’ के विकास का अर्थ ‘ब्रजवासियों’ की उपेक्षा नहीं होना चाहिए। हमारा मानना है कि ब्रजवासियों की सहमति-सहयोग से ही यहाँ का समुचित विकास संभव है। ब्रजवासियों के उत्थान-कल्याण में ही ब्रज क्षेत्र के विकास के सूत्र सन्निहित हैं।
भाजपाई भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा यूपी का विकास!
कानपुर एक्सप्रेसवे की सड़क फ़िर धंसी।
उन्नाव में चार महीने के भीतर टूटी PWD की द्वारा बनवाई गई सड़कें, साल भर भी नहीं चले पैचवर्क।
इन घोटालों की ED और CBI से जांच कब करवाई जाएगी?
दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई हो।
सुरंगजीवियों के सूचनार्थ!
भाजपा और उनके भूमिगत लोगों का ठिकाना सड़क के नीचे निकला क्योंकि जनता अब इन महा-भ्रष्टाचारियों को सड़क पर लेकर आने के लिए कमर कसकर बैठी है।
मुख्यमंत्री जी जब सुध में हों तो सुध लें।
बिहार के सिवान में निहत्थे आंदोलनकारियों पर AK47 जैसे घातक हथियार का प्रयोग किसके कहने पर किया गया?
जो छात्र इसकी घातक फ़ायरिंग में घायल हुए हैं, उनके लिए पूरा देश चिंतित है।
पूरी दुनिया में फैले भारतीयों और ख़ासतौर से बिहार के मूल निवासियों के बीच इससे बेहद आक्रोश फैल गया है।
FIR करने की हिम्मत नहीं तो जाँच क्या होगी। ट्रस्ट के सदस्य तो संत आत्माए है, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का अनुसरण करते हुए, इस्तीफ़ा दे कर निष्पक्ष CBI जाँच क्यों नहीं कराटे? जाँच की सुप्रीम कोर्ट निगरानी करे ताकि निक्षपक्षता पर कोई सवाल ना उठ सके।