जिला पुलिस अधीक्षक श्री सतवीर सिंह IPS के निर्देशन में पुलिस थाना बानसूर की बडी एव प्रभावी कार्यवाही
ताश के पत्तो पर रुपये का दाव लगाकर जुआ खेलने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, आरोपीयान के कब्जे से 2 लाख 22 हजार 4 सौ रुपये बरामद
#IgpJaipur#PoliceRajasthan#kotputalibehrorpolice
राजपुरोहित समाज बाड़मेर द्वारा आयोजित "प्रेरणा संगम" कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य मिला। इस अवसर पर आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित एवं भाजपा के डूंगरपुर संगठन प्रभारी डॉ. जोगेन्द्र सिंह राजपुरोहित का स्वागत एवं अभिनंदन करने का अवसर प्राप्त हुआ।
दोनों ही व्यक्तित्व अपने-अपने क्षेत्र में समर्पण, सेवा और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता के साथ उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। उनके अनुभव, नेतृत्व और समाज के प्रति सकारात्मक सोच निश्चित रूप से नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।
आप दोनों के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर जनसेवा के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।
#RajpurohitSamaj #PrernaSangam #Barmer #ChhaganSinghRajpurohit #DrJogendraSinghRajpurohit
@ChhaganSinghMLA
पूर्व संसदीय सचिव एवं कोटपूतली के पूर्व विधायक श्री रामस्वरूप कसाना जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की मंगल कामना करता हूँ।
@Ramswaropkasana
आज चौहटन स्थित विश्वविख्यात श्री विरात्रा माता मंदिर में मां के पावन दरबार में उपस्थित होकर दर्शन एवं पेशी का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
जगदंबा मां विरात्रा के श्रीचरणों में प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और सभी के उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की। मां का आशीर्वाद जीवन में सदैव नई ऊर्जा, विश्वास और सेवा का संकल्प प्रदान करता है।
जय मां विरात्रा! 🙏🚩
नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं! 🤝✨
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा जी के अनुमोदन उपरांत कोटपूतली -बहरोड़ जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मुझे विश्वास है कि आप सभी अपने समर्पण, संगठन और जनसेवा के माध्यम से कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाएँगे।
आइए, हम सब मिलकर हाथ से हाथ मिलाकर संगठन को एक नई ऊंचाई पर ले जाएं और जनता के हक की आवाज को और बुलंद करें।
@INCRajasthan@GovindDotasra
#Kotputli_Bahroad #INC
मोदी टीम के खास चेहरे और केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव के PS अमर सिंह और उनके दोनों APS आयुष शरण और शैलेश कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया गया है।
क्या रिफाइनरी, DM बालोतरा और कार्रवाई जुड़े हुए हैं ?
आज कोटपूतली में जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग की जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक में शामिल हुआ।
बैठक में संगठन की मजबूती, संगठन विस्तार तथा भाजपा सरकार के कार्यकाल में बढ़ती सामाजिक असमानता, दलित उत्पीड़न, पिछड़े, वंचित एवं आदिवासी समाज पर बढ़ते अत्याचार जैसे गंभीर विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई।
हमारा स्पष्ट मानना है कि संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय, समान अवसर और हर वर्ग के सम्मान की लड़ाई कांग्रेस पार्टी की मूल विचारधारा रही है और आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगी। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को न्याय दिलाना ही हमारा संकल्प है।
इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस एससी विभाग की प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री आदरणीया श्रीमती ममता भूपेश जी, एससी विभाग राजस्थान के प्रभारी एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री आदरणीय श्री महेंद्र जी बौद्ध, मुंडावर विधायक श्री ललित यादव जी, पूर्व संसदीय सचिव श्री रामस्वरूप कसाणा जी, बहरोड़ से कांग्रेस प्रत्याशी रहे श्री संजय यादव जी, पीसीसी महासचिव श्री देव कसाणा जी, एससी विभाग के संभाग प्रभारी श्री विकास नागर जी, जिला प्रभारी श्री कमलेश बैरवा जी, कार्यक्रम आयोजक एवं कांग्रेस एससी विभाग कोटपूतली-बहरोड़ के जिलाध्यक्ष श्री तारा पूतली जी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष श्री सतीश माण्डिया जी, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक श्री मुनानुद्दीन कुरैशी जी, सेवादल जिलाध्यक्ष श्री रघुवीर सिंह यादव जी, जिलाध्यक्ष नगर निकाय श्री हनुमान सैनी जी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती मंजू रावत जी, ब्लॉक अध्यक्ष श्री प्रकाश चंद सैनी (पूर्व चेयरमैन) जी, ब्लॉक अध्यक्ष नारेहड़ा श्री सतीश निमोरिया जी, संगठन महामंत्री (ORG) श्री वी. के. नवल जी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष श्री गोकुल चंद आर्य जी, जिलाध्यक्ष सरपंच संघ श्री मेहर सिंह धनखड़ जी, प्रदेश सरपंच संघ उपाध्यक्ष श्री जगमाल सिंह यादव जी सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सामाजिक न्याय की लड़ाई जारी रहेगी, संविधान की आवाज़ बुलंद रहेगी और हर शोषित, वंचित एवं कमजोर वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष निरंतर चलता रहेगा।
जय हिंद।
जय संविधान।
जय कांग्रेस।
@INCIndia@INCRajasthan@RahulGandhi@kharge@SachinPilot@GovindDotasra@mamta_bhupesh
#IndrajGurjar #ViratNagar #Kotputli_Bahroad #INC
भावी मुख्यमंत्री जी की क्रांतिकारी, रिकॉर्ड समय में गाड़ी तोड़ने वाली टीम के ख़िलाफ़ नामजद FIR।
सोचता हूँ क्रांतिकारियों का यह उत्पीड़न किसलिए ?
क्या सड़क चलते हुए ये बेचारे आतंक भी नहीं फैला सकते ?
📍बिशाला
आज बिशाला में 'जी राम जी योजना' के शुभारंभ कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस जनकल्याणकारी पहल का साक्षी बनने का अवसर प्राप्त हुआ।
यह योजना समाज के गरीब, वंचित एवं पिछड़े वर्गों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ऐसे प्रयास समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सम्मान पहुँचाने की भावना को सशक्त करते हैं।
इस जनहितकारी योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी संबंधित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएँ। विश्वास है कि यह पहल अनेक जरूरतमंद परिवारों के जीवन में नई आशा और आत्मविश्वास का संचार करेगी।
#जनकल्याण #गरीब_कल्याण #सामाजिक_न्याय #विकसित_राजस्थान
@BJP4Rajasthan
विधानसभा क्षेत्र चौहटन के गंगासरा गांव के निवासी भारतीय सेना के जाबाज़ सिपाही प्रवीण सिंह पुत्र श्री कालू सिंह धांधू ने CME NODE, पुणे में आयोजित U-23 रोइंग नेशनल चैंपियनशिप में सर्विसेस का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीतकर पूरे क्षेत्र, राजस्थान और देश का गौरव बढ़ाया है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि आगामी दिसंबर में आयोजित होने वाली एशियन चैंपियनशिप में भी वे इसी जज़्बे और उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्वर्णिम अक्षरों में अंकित करें।
आपकी यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। जय हिंद!
आज जिला कलेक्टर मुख्यालय पर ग्राम मोहनपुरा–जोधपुरा के ग्रामीणों द्वारा ग्रासिम इंडस्ट्रीज के विरोध में चल रहे धरने में शामिल होकर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा अपनी बात रखी।
विगत 1297 दिनों से ग्रामीण अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर संघर्षरत हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं निकल पाना चिंताजनक है।
प्रदेश की भाजपा सरकार एवं प्रशासन से अपेक्षा है कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस विषय पर गंभीरता से संज्ञान लें, प्रभावित ग्रामीणों से संवाद स्थापित करें तथा न्यायसंगत एवं स्थायी समाधान की दिशा में शीघ्र ठोस निर्णय लें।
जनता की आवाज़ को सुनना और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना लोकतांत्रिक व्यवस्था की मूल जिम्मेदारी है।
@RajCMO@BhajanlalBjp
बांसवाड़ा- डूंगरपुर से सांसद श्री राजकुमार रोत जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@roat_mla
आप सभी को निर्जला एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान श्री हरि विष्णु जी की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे तथा आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो।
#NirjalaEkadashi 🙏🏻✨
21 माह में 1703 राजस्व फैसले, 302 सरकारी रास्तों का आवंटन: चर्चित एसडीएम बद्रीनारायण विश्नोई अब धोरीमन्ना में देंगे सेवाएं...!
सेड़वा। सेड़वा उपखंड में अपने कार्यकाल के दौरान उल्लेखनीय प्रशासनिक कार्यों और जनहित के निर्णयों के लिए चर्चित रहे एसडीएम बद्रीनारायण विश्नोई अब धोरीमन्ना एसडीएम के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। 21 माह के कार्यकाल में उन्होंने राजस्व प्रशासन और जनसुनवाई के क्षेत्र में कई रिकॉर्ड स्थापित किए हैं।
जानकारी के अनुसार एसडीएम बद्रीनारायण विश्नोई ने सेड़वा में रहते हुए 1703 राजस्व न्यायालय मामलों का निस्तारण किया। इसके अलावा 71 सरकारी प्रयोजनार्थ भूमि आवंटन तथा 302 सरकारी रास्तों के आवंटन के प्रकरणों का सफलतापूर्वक समाधान किया। सरकारी रास्तों के आवंटन के मामलों में उनका नाम प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर में चर्चित अधिकारियों में लिया जाता है।
विश्नोई की कार्यशैली की सबसे बड़ी विशेषता आमजन के प्रति उनकी सहज उपलब्धता रही। जनसुनवाई के लिए उनके कार्यालय के दरवाजे हर समय आम जनता के लिए खुले रहे और वे अधिकांश मामलों में हाथों-हाथ कार्रवाई कर त्वरित राहत प्रदान करते रहे।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि उनके कार्यकाल में राजस्व मामलों के निस्तारण में तेजी आई, जिससे लंबे समय से लंबित कई विवादों का समाधान संभव हो सका। प्रशासनिक दक्षता और जनहितैषी कार्यशैली के कारण वे क्षेत्र में लोकप्रिय अधिकारी के रूप में पहचान बना चुके हैं।
राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में भी उनकी कार्यशैली की चर्चा होती रही है। माना जाता है कि राजस्थान सरकार के मंत्री के.के. विश्नोई का भी उन्हें विशेष स्नेह और समर्थन प्राप्त रहा है।
अब धोरीमन्ना एसडीएम के रूप में उनकी नई जिम्मेदारी को लेकर क्षेत्रवासियों में उम्मीद है कि वे वहां भी इसी प्रकार की जनसेवा और प्रशासनिक कार्यों की नई मिसाल कायम करेंगे।,,@badrina00904404@BarmerDm