मै, पंकज कुमार (पंचायत सहायक ), ग्राम पंचायत - बर्रामऊ , ब्लॉक - बरखेड़ा, जिला - पीलीभीत से हूँ | मै आप सभी लोगों को अपनी ग्राम पंचायत की एक गंभीर समस्या से अवगत कराना चाहता हूँ | मेरी ग्राम पंचायत से पिपरिया मंडन को जाने वाली रोड पे एक पुलिया टूटी हुई है |
हमारे माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार, श्री जितिन प्रसाद जी, दिनाँक - 07 अप्रैल 2025 को सार्वजनिक भ्रमण कार्यक्रम के लिए मेरी ग्राम पंचायत में पधारे थे | वह मेरी ग्राम पंचायत में इसी रोड से आये थे और उन्होंने ये वादा किया था कि 1 महीने के अंदर इस पुलिया पे काम चालू हो जाएगा | आज 1 महीने से ऊपर हो गया है लेकिन पुलिया बनाने का काम अभी भी चालू नहीं हुआ है | अगर मंत्री जी ने को भी काम बताया है तब उसका अनुसरण कौन करेगा | मैंने सुना है कि बीजेपी सरकार अपने वादे पुरे करती है लेकिन यहाँ मुझे ऐसा नहीं लगा | मुझे लगता है कि जब तक कोई दुर्घटना नहीं होती तब तब कोई भी कार्यवाही नहीं होगी |
आप सभी लोगों से विनती है कि इस मैसेज को अधिक से अधिक शेयर करे ताकि दुर्घटना होने से पहले कोई कार्यवाही हो |
#बीजेपी
#भारतीयजनतापार्टी
#नरेंद्रमोदी
#योगीआदित्यनाथ
#नितिनगडकरी
#जितिनप्रसाद
#NoAccident
#RoadSafety