जनपद बहराइच के थाना पयागपुर में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के पूर्व जिला संयोजक सुरेश पासवान एवं जिला सह-संयोजक बृजेश पासवान के विरुद्ध FIR संख्या 370/2026 में BNS की धारा 115(2), 352, 351(3), 191(2) व 109 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
मामले का दूसरा पक्ष समझना भी बेहद जरूरी है।
सुरेश पासवान के अनुसार, दीपक राव, आकाश गुप्ता, राहुल पाण्डे एवं अन्य लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर संगठन और सुरेश पासवान व बृजेश पासवान को बदनाम करने वाली आपत्तिजनक पोस्ट/बैनर प्रसारित किए जा रहे थे। इसी संबंध में 08 सितंबर 2026 को सुबह करीब 8:30 बजे पूछताछ करने पर विवाद हुआ और कथित रूप से गाली-गलौज व मारपीट की स्थिति बनी। इस मामले में सुरेश पासवान की ओर से थाना पयागपुर में मुकदमा संख्या 368/2026 दर्ज कराया गया था।
आरोप है कि इस शिकायत पर पुलिस द्वारा अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई।
इसके बाद 10 सितंबर 2026 को शाम करीब 5–6 बजे, जब सुरेश पासवान एवं बृजेश पासवान खुटेहना-गिलौला मार्ग पर जा रहे थे, तो गोबर मंदिर के पास दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद हुआ। सुरेश पक्ष का आरोप है कि विपक्षी पक्ष ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, जिसके बाद गाली-गलौज और हाथापाई हुई। इसी दौरान वहां से गुजर रही कांवड़ यात्रा की भीड़ की मदद से एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस चौकी ले जाने की बात भी सामने रखी गई है।
सबसे गंभीर सवाल यह है कि जब दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था और सुरेश पासवान की ओर से पहले ही शिकायत/मुकदमा दर्ज कराया गया था, तो बाद की कार्रवाई में केवल सुरेश पासवान और बृजेश पासवान को ही आरोपी बनाकर उनके परिवार को कथित रूप से परेशान क्यों किया जा रहा है?
यदि पहली शिकायत पर ही पुलिस ने समय रहते निष्पक्ष संज्ञान लेकर दोनों पक्षों को बुलाकर जांच और आवश्यक कार्रवाई की होती, तो संभव है कि विवाद आगे नहीं बढ़ता।
हम मांग करते हैं कि—
🔹 FIR 368/2026 और FIR 370/2026 दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच हो।
🔹 घटनास्थल के CCTV, वीडियो एवं अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जाए।
🔹 दोनों पक्षों के मेडिकल एवं प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए जाएं।
🔹 किसी राजनीतिक या बाहरी दबाव में एकतरफा कार्रवाई न हो।
🔹 यदि पुलिसकर्मियों द्वारा किसी पक्ष के साथ अनुचित व्यवहार/उत्पीड़न किया गया है तो उसकी भी जांच हो।
कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए। किसी संगठन के कार्यकर्ता होने के कारण किसी को फंसाया भी न जाए और किसी को संरक्षण भी न मिले।
यदि मामले में समय रहते निष्पक्ष जांच एवं न्यायपूर्ण कार्रवाई नहीं हुई तो भीम आर्मी भारत एकता मिशन, जनपद बहराइच लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
@Uppolice@bahraichpolice @IGDevipatan @CMOfficeUP
गरीबों पर अत्याचार चर्म सीमा पर है कार्यस्थल पर मजदूर के साथ घटना घटने के बाद इलाज की समस्त जिम्मेदारी ठेकेदार को उठानी चाहिए पर यहां ठेकेदार जातिवादी सूचक शब्दों से अपमानित कर रहा है @jhansipolice थाना नवाबाद तुरंत उचित कार्यवाही करे
@BhimArmyChief@adgzonekanpur@rangejhansi
रवि कुमार पुत्र सियाराम ग्राम पनयारा थाना कोंच निवासी 23/07/26 को समय 3:15 बजे विद्युत विभाग कोंच बिजली बिल जमा करने गया था वहां SDOधर्मेंद्र कुमार, देवेंद्र सिंह TG 2, प्रदीप कुमार कमरे में बैठे थे तभी रवि ने अपने बिजली बिल को लेकर बात की तो sdo ने पैसों की मांग की थी
जिला झांसी के थाना टोड़ी फतेहपुर थाना अंतर्गत ग्राम बुढ़ाई में रजनी देवी पत्नी भूपत उम्र 32 वर्ष की किसी अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी @jhansipolice जल्द से जल्द मामले का खुलासा करे
सूचना मिलते ही भीम आर्मी टीम पीड़ित परिवार से मिली और वीडियो काॅल पर मेरी बात कराई
@adgzonekanpur