शिक्षक एकता जिंदाबाद! 🙏
71K पोस्ट के साथ हम News में No.1 Trending पर हैं। ये सिर्फ एक हैशटैग नहीं, 5 लाख शिक्षकों के स्वाभिमान की आवाज है।
ये शुरुआत है, मंजिल अभी 7वां वेतनमान है!
#BiharTeachersNeed7thPay
आज के 'डिजिटल महासंग्राम' को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए लाखों शिक्षक भाइयों एवं बहनों का हृदय की गहराइयों से बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार।
संघर्ष में आपका यह साथ ही हमारी असली ताकत है।🙏🏻
5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के दिन पटना में लॉन्च होगा शिक्षक समाधान पोर्टल।
30 दिन में शिक्षकों की समस्याओं के समाधान का रखा गया है लक्ष्य।
पूर्णिया में शनिवार को आयोजित सीमांचल कॉनक्लेव में बोले माननीय शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी...
#BiharEducationDept
71K से 72K और अब 1 Lakh की ओर...
बिहार के शिक्षकों ने बता दिया - जब बात 7वें वेतनमान पर आएगी, तो पूरा शिक्षक समाज एक है।
#BiharTeachersNeed7thPay अभी भी News में No.1 है!
🙏 नमस्कार शिक्षक साथियों!
बिहार विद्यालय अध्यापक महासंघ की वेबसाइट https://t.co/ctaIxPNrre लॉन्च हो चुकी है। अब घर बैठे आसानी से सदस्य बनें।
📝 रजिस्ट्रेशन: https://t.co/26YQR7oNoU
🌟 515+ शिक्षक साथी पहले ही जुड़ चुके हैं।
साथियों, मजबूत संगठन ही हमारी मजबूत आवाज़ है। अपने अधिकार, सम्मान और भविष्य के लिए आज ही महासंघ से जुड़ें।
✊ आपकी सदस्यता, संगठन की ताकत!
आलोक श्रीवास्तव
अध्यक्ष
School Teacher Federation Of Bihar
(STF BIHAR)
Patna : नियोजित शिक्षकों का बड़ा ऐलान, 30 सितंबर तक प्रोन्नति और लंबित वेतन भुगतान नहीं हुआ तो 2 अक्टूबर से चरणबद्ध आंदोलन और सीएम घेराव। संवाददाता रजनीश कुमार की रिपोर्ट।
#BiharNews#TeacherProtest#News18BiharJharkhand
अब बोलना होगा… अब लड़ना होगा!
हमें लड़ना होगा हर उस आवाज़ से, जो हमारे शिक्षक समाज को नीचा दिखाने की कोशिश कर रही है।
कोई “चाइनीज परीक्षा” कह रहा है, कोई “मस्टरवा” कहकर शिक्षकों का अपमान कर रहा है। सवाल है—कब तक हम सिर्फ आपस में गुटुर-गूँ करते रहेंगे?
जो जहाँ, जिस मंच पर और जिस भाषा में शिक्षकों के सम्मान पर चोट करेगा, उसे उसी हिसाब से जवाब देना होगा।
यह जिम्मेदारी सिर्फ किसी एक व्यक्ति, प्रदेश अध्यक्ष या किसी पदाधिकारी की नहीं है।
छह लाख शिक्षक हैं—हर शिक्षक को अपनी आवाज़ उठानी होगी।
याद रखिए, हमारी ताकत हमारी संख्या में नहीं, हमारी एकजुटता में है।
बुनियाद हिलाई जा सकती है, व्यवस्था को अपनी ताकत का एहसास कराया जा सकता है—लेकिन इसके लिए एक जगह खड़ा होना पड़ेगा।
हमने तो बिगुल फूंक दिया है।
जो शिक्षकों के सम्मान के खिलाफ बोलेगा, उसे उसी अंदाज में जवाब मिलेगा।
लेकिन सिर्फ हमारी आवाज़ सुनना पर्याप्त नहीं है।
आपको भी हमारे साथ कदम से कदम मिलाना होगा।
संघ की कोई सूचना सिर्फ पढ़कर छोड़ मत दीजिए।
सूचना को अपनी जिम्मेदारी समझिए, उसका पालन कीजिए और टीम को मजबूत बनाइए।
याद रखिए—
बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ शिक्षक के सम्मान, अधिकार और हित के लिए पूरी ताकत से लड़ेगा।
जो शिक्षक के खिलाफ होगा, उसके खिलाफ शिक्षक समाज की आवाज़ बुलंद होगी।
अब चुप नहीं बैठना है।
अब एकजुट होना है।
अब जवाब देना है।
✊ शिक्षक एकता — हमारी ताकत
✊ शिक्षक सम्मान — हमारी पहचान
✊ BRVAS — शिक्षक के साथ, हर परिस्थिति में
**शिक्षक कल्याण संघ*#