Congratulations, Vaibhav! 🇮🇳 Youngest Indian to debut, but this is just the first step. Stay grounded, keep working hard and enjoy wearing the India colours. Best wishes! 💙
यह गढ़वा (मेराल प्रखंड ) के संजयपुर टोला का भयावह सच है , जहाँ बसे ग़रीब घासी समुदाय के लोगों को हलक की प्यास बुझाने के लिए गड्ढे का सहारा है , दिन दिन भर इंतेजार के बाद लोटा भर पानी मिल पाता है (courtsy: राहुल कुमार)
@HemantSorenJMM@RadhaKrishnaKi3#jharkandnews
यह गढ़वा (मेराल प्रखंड ) के संजयपुर टोला का भयावह सच है , जहाँ बसे ग़रीब घासी समुदाय के लोगों को हलक की प्यास बुझाने के लिए गड्ढे का सहारा है , दिन दिन भर इंतेजार के बाद लोटा भर पानी मिल पाता है (courtsy: राहुल कुमार)
@HemantSorenJMM@RadhaKrishnaKi3#jharkandnews
नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने सक्रिय राजनीति में सीधे मंत्री पद की शपथ लेकर एंट्री की है। नीतीश कुमार चाहते तो उन्हें बहुत पहले अपने ही मंत्रिमंडल में भी मंत्री पद की शपथ दिलवा सकते थे लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ। वे नीतीश के हर शपथ समारोह में सिर्फ मेहमान के तौर पर शामिल होते रहे। अब नीतीश केंद्र में हैं और निशांत बिहार में।
बेहद लाॅ प्रोफाइल निशांत की राजनीतिक पारी कैसी रहती है, लोगों की नज़र बनी रहेगी।
बेनेट यूनिवर्सिटी में रैगिंग के नाम पर गुंडागर्दी! सीनियर छात्राओं ने जूनियर्स को घेरकर थप्पड़ मारे, गालियां दीं और परिवार पर अभद्र टिप्पणियां कीं। कैंपस के भीतर हुई इस मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद छात्रों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। प्रशासन और पुलिस से इन दोषियों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
#gbntoday #BennettUniversity #Ragging #GreaterNoida #StudentSafety #NoidaPolice #ActionRequired #CampusBullying #BreakingNews
@noidapolice@dmgbnagar@bennettuniv@Uppolice@CP_Noida
@GoibiboSupport
This refers to flight tickets cancelled for my sister & aunt (darbhanga to Delhi,May 7). @goibibo showed 9180 out of Rs 10,038, if cancelled in 24 hrs but 2070 received. Misleading info. Please resolve @flyspicejet@nch1915@DGCAIndia@MoCA_GoI
सुरों की मल्लिका #आशाभोंसले जी नहीं रहीं. 2012 जनवरी में आशा ताई #प्रभातखबर सुर संध्या कार्यक्रम में पहुंची थीं. आशा ताई के सुरों से रांची की शाम सजी. आशा ताई से बातचीत मौका मुझे मिला. इंटरव्यू में गीत-संगीत पर लंबी बातचीत हुई.आशा ताई को श्रद्धांजलि 🙏🙏🙏
#ashabhosle
गुस्सा...और माफी
🙍
कल एक घटना हुई
बहस में 'गुस्सा' फूटा
एक ने दूसरे की जान ले ली
फिर गुस्साई भीड़ ने आरोपी को भी मार डाला
सब एक 'गुस्से' का परिणाम
आक्रोश, जो तुममें और हम सबमें है
👉 When anger rises, think of the consequences. ...
'गुस्सा' तो उन हजारों लोगों में भी है
करोना संकटवाले लाखों मजदूरों में भी
जो देश में पैदल चले
घर पहुंचे
उन माता-पिता में भी
जिनके बच्चे युद्ध में मारे गए
लेकिन हर कोई इस 'गुस्से' के लिए
अपने मन की शांति के लिए
किसी की जान नहीं लेता
👉 Nobody, even in a free society, has the right to take another person's life. EVER." – Chester Bennington
जिंदगी बड़ी चीज होती है
थोड़ा प्रेम करना सीखो
माफ कर दो
भूल जाओ
अपने हिस्से की गलती भी
खुद को माफ करो
यह आसान नहीं होता
लेकिन दुनिया माफी से ही चलती है
प्रकृति तो सबसे ज्यादा प्रताड़ित है
लेकिन माफ करती है, सुकून देती है
Without forgiveness life is governed by an endless cycle of resentment and retaliation." —Roberto Assagioli
माफी का सिलसिला चलना चाहिए
जिंदगी खूबसूरत होनी चाहिए
तुम कर सकते हो
एक नई शुरुआत
आज से, अभी से
अपने 'गुस्से' को भूल जाओ
लंबी सांस लो
और नया दिन, जीवन शुरू करो
When you have a dream, you've got to grab it and never let go.” — .
Let's go...
#anger #life #pressure #love #selfimprovement #warwithself #peace #society
शांति का युद्ध !
🚩
लोग कहते हैं-शांत रहो
अपने मन को शांत करो
लेकिन कैसे? यह कोई नहीं जानता!
शांत मन के रहस्य को जानना
सबसे बड़ा श्रम है
लेकिन शांत- स्थिर तो कुछ भी नहीं
ब्रह्मांड, पृथ्वी, सूर्य, सब घूम रहे हैं
शांत हो जाना, मतलब सब खत्म
समय का रुक जाना
आदमी का थम जाना
परिवर्तन का न होना
असंभव है
ऐसे में शांत होने की कल्पना ही एक युद्ध है
प्रकृति पर विजय पाने की विद्या
मन पर विजय पाने की चेष्टा
सबसे बड़ा युद्ध है
इस युद्ध के लिए खुद को तैयार करना
खुद को बदलना
सबसे बड़ा कार्य है
खुद कृष्ण गीता में इसका रहस्य बता गए
लेकिन कौन आज तक अपना मन जीत सका
ऐसी स्थिरता कौन ला सका
जिसके पास कोई लक्ष्य न हो
मोक्ष पाना भी एक लक्ष्य है
लक्ष्य से परे शांति कैसे मिले
शांति, परम शांति
आज भी रहस्य है
एक युद्ध आज भी जारी है
🎋🎋🎋
"आपूर्यमाणमचलप्रतिष्ठं समुद्रमापः प्रविशन्ति यद्वत्।
तद्वत्कामा यं प्रविशन्ति सर्वे स शान्तिमाप्नोति न कामकामी॥"
-------
जैसे चारों ओर से नदियां समुद्र में आकर गिरती हैं, पर समुद्र अपनी मर्यादा नहीं छोड़ता और स्थिर रहता है, वैसे ही जिस व्यक्ति के मन में संसार की सभी हलचलें और इच्छाएं समा जाती हैं, फिर भी वह विचलित नहीं होता, वही असली शांति पाता है।
#peace
#life
#struggle
#warwithself
#change
#challenge
Odisha is no stranger to India’s tourism circuit.
From the timeless Konark & Jagannath Temples, to the sands of Puri Beach and the vastness of Chilika Lake.
But it seems that if you venture deeper into the state you discover landscapes that are every bit as spectacular.
Duduma Falls in Koraput district where the Machkund River plunges dramatically off a rocky cliff is one such marvel.
It’s a reminder that India’s beauty is inexhaustible. Just when you think you’ve seen it all… another wonder appears.
#SundayWanderer
(Have to thank @manas_muduli for tirelessly promoting Odisha)
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर चित्रा त्रिपाठी @chitraaum से मिले कुली कुलदेव यादव जो उनका लगेज उठाकर उनकी गाड़ी तक पहुंचाया।
चित्रा जी ने पूछा आप देखते हैं हमारा चैनल, कैसा पढ़ती हूँ न्यूज, कुली ने कहा पूरा परिवार आपके चैनल को देखते हैं आप बहुत सुंदर पढ़ते हो।
पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है।
संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूँ। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूँ।
मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।
नीतीश की बिहार से विदाई !
--------------------
नीतीश राज्यसभा के लिए तैयार हो गए। एक सफल शासक के राजनीतिक अवसान के लिए तैयारी आसान नहीं रही होगी। लेकिन मेरे हिसाब से नीतीश को बेहद ही सम्मानजनक तरीके से अपनी विदाई की तैयारी का वक्त दिया गया है। बिहार की राजनीति अब आगे बढ़ चुकी है। वहां के राजनीतिक वजूद में नीतीश जी बस एक प्रतीक बन कर रह गये थे।
यह सच है कि बड़ी लकीर के आगे नई लकीर खींचना आसान नहीं होता। लेकिन तैयारी करनी पड़ती है। भाजपा और जेडीयू के नेताओं के बीच आम सहमति हुई होगी, सिर्फ माहौल तैयार करना बाकी था। बेहद सधे अंदाज में होली का वक्त चुना गया। मीडिया से दूरी बनी रही।
वैसे, नीतीश जी ने जो सफल शासन की रेखा तैयार की, उसे बनाए रखना आसान नहीं होगा। नीतीश अराजक हो गए बिहार को संभाल कर आगे ले गए। पक्की सड़क और नौकरी देने का सिलसिला शुरू किया। बिहार में एक नया आत्मविश्वास जगा। लोग भी आश्वस्त हुए। बिहार लालू प्रसाद के युग से आगे बढ़ा, तो नीतीश एक विराम बनकर उभरे। बिहार को सहारा मिल गया। आगे की राजनीति के लिए मजबूत जमीन तैयार हो गई।
वैसे,जो लोग भी बिहार की राजनीति को जानते होंगे, उनके लिए यह एक सहज खेल है। इसमें सिकंदर भी कब प्यादा बन जाए, यह कोई नहीं जानता। यहां की राजनीतिक परिपक्वता का अंदाज इससे ही लगा सकते हैं कि जो प्रशांत किशोर मुख्यमंत्री बनने का सपना देखते थे, वह बिहार चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत सके। समीकरणों के तिलिस्म को समझने के लिए बिहार और वहां की मानसिकता को समझना होगा।
फिलहाल भाजपा अपने मिशन में सफल रही। यह देखना दिलचस्प होगा कि नीतीश की छाया के बिना बिहार की राजनीति और सत्ता कितनी सफल दूरी तय करती है। इसमें बिहार की तरक्की की नई कहानी भी लिखी जा सकती है। संभावनाओं की नई कहानी बन रही है। पाटलिपुत्र पर नजर रखिए और देखते रहिए।
#bihar #nitishkumarcmbihar #NitishKumar #PoliticsLive