“डिजिटल नवाचार और तकनीकी संवेदनशीलता का संगम — उत्तर प्रदेश पुलिस!”
उत्तर प्रदेश पुलिस सोशल मीडिया सेन्टर की दो अभिनव पहलें — UP Police Fact Check एवं Meta Suicidal Alert — को प्रतिष्ठित The Economic Times GovTech Awards 2026 🏅 से सम्मानित किया गया।
वर्ष 2017 में शुरू किया गया @UPPViralCheck देश का पहला पुलिस-संचालित फैक्ट चेक प्लेटफॉर्म है, जो सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं का त्वरित खंडन कर सत्य जानकारी आमजन तक पहुँचाता है। अब तक इस हैंडल से 236 फैक्ट चेक एवं खंडन किए जा चुके हैं तथा 75 जिलों की पुलिस इकाइयों द्वारा लगभग 4,100 खंडन जारी करते हुए भ्रामक सूचना फैलाने वालों के विरुद्ध 318 FIR दर्ज की गई हैं।
#UPPolice सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन के प्राणों की रक्षा हेतु Meta Suicidal Alert पहल का अभिनव प्रयोग करने वाली विश्व की प्रथम पुलिस एजेंसी है। इस तकनीक-आधारित संवेदनशील व्यवस्था के माध्यम से अब तक 2,181 व्यक्तियों (1,667 पुरुष एवं 514 महिलाएँ) के जीवन को सुरक्षित बचाया जा चुका है।
मा० मुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री योगी आदित्यनाथ जी के तकनीक-आधारित सुशासन की प्रेरणा तथा पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 श्री राजीव कृष्ण के कुशल मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश पुलिस तकनीक-संचालित, संवेदनशील एवं जनोन्मुख पुलिसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान स्थापित कर रही है।
#EveryLifeMatters #UPPFactCheck 🚨
https://t.co/TyQumrNerK
आर्थिक अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में कार्यवाही —
गैर-राज्यों में टैक्स चोरी करने वाले गिरोह के 04 अंतर्जनपदीय अभियुक्तों को @sitapurpolice द्वारा गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹02 लाख 30 हजार नकद, 03 लैपटॉप, 08 मोबाइल फोन, 23 सिम कार्ड, 06 एटीएम कार्ड व 01 चार पहिया वाहन बरामद किया गया है।
अभियुक्त नौकरी का प्रलोभन देकर लोगों के दस्तावेज प्राप्त करते थे तथा उन्हीं के नाम पर फर्जी/बोगस फर्म बनाकर जीएसटी चोरी कर राजस्व को करोड़ों रुपये की आर्थिक क्षति पहुँचा रहे थे।
अभियुक्तों द्वारा तमिलनाडु, कर्नाटक, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में 1000 से अधिक फर्जी जीएसटी फर्म बनाकर ITC (Input Tax Credit) की चोरी की गई है।
#UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP
ऐसी ‘रूफ-टॉप परफॉर्मेंस’ सिर्फ़ फ़िल्मों तक ही सीमित रखें।
असल ज़िंदगी में सुरक्षा को चुनें, रोड सेफ़्टी को ताक पर रखकर ‘धुरंधर’ न बनें।
#RoadSafety#Dhurandhar#MVAct
नए आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता-2023 के तहत चेन स्नैचिंग और मोबाइल स्नैचिंग जैसे अपराधों में धारा 304 के अंतर्गत अधिकतम 03 वर्ष तक की सजा हो सकती है। यदि अपराधी किसी स्नैचिंग गैंग का सदस्य है, तो धारा 112 के अनुसार कम से कम 01 वर्ष और अधिकतम 07 वर्ष तक की सजा का प्रावधान है।
#NewCriminalLawUPP
#BNSUPP
#BNSSUPP
#BSAUPP
पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 श्री राजीव कृष्णा द्वारा आज जनपद सीतापुर के थाना नैमिषारण्य स्थित “मिशन शक्ति केन्द्र” सहित थाना कार्यालय, मेस, बैरक व साइबर हेल्प डेस्क का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला सुरक्षा, स्वावलम्बन एवं साइबर अपराध नियंत्रण की प्रगति की समीक्षा की तथा मिशन शक्ति 5.0 के तहत तैनात पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण की जानकारी ली।
पुलिस महानिदेशक द्वारा राजपत्रित अधिकारियों की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि—
🔹अपराध एवं अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति का शत प्रतिशत अनुपालन किया जाय।
🔹 मिशन शक्ति केन्द्रों पर पुलिसकर्मियों को IGOT पोर्टल से 100% प्रशिक्षित किया जाए।
🔹 साइबर अपराधों में त्वरित कार्रवाई व वित्तीय मामलों में खातों के शीघ्र फ्रीज की व्यवस्था हो।
🔹 महिला अपहरण प्रकरणों में परामर्श व जागरूकता से अपराधों में कमी लाई जाए।
उन्होंने अपराध पर जीरो टॉलरेंस के अतिरिक्त, मिशन शक्ति 5 के सभी कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाते हुए महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण की भावना को धरातल तक पहुँचाने पर बल दिया।
#MissionShaktiUPP
#MissionShakti5
#UPPolice
#MissionShakti5 🌷नारी शक्ति का सम्मान, सुरक्षित भविष्य की पहचान🌷
🚔✊🏻रिजर्व पुलिस लाइन्स में मिशन शक्ति के तहत
कुल 151 कन्याओं का पूजन✊🏻🚔
🌼 "Girls are the face of power, their dignity is our nation’s honor."
#स्वतंत्रता_दिवस के अवसर पर #SP_SITAPUR द्वारा पुलिस लाइन में ध्वजारोहण के उपरांत मीडिया सेल व गोपनीय कार्यालय में तैनात पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। #UPPolice
अभियोजन से अपराध नियंत्रण -
वर्ष 2015 में तत्कालीन वर्तमान प्रधान एवं प्रधान पद के दावेदार के मध्य हुए विवाद के कारण हुई अंधाधुंध फायरिंग में 03 व्यक्तियों की हत्या के अभियोग में @sitapurpolice द्वारा वैज्ञानिक विधि से विवेचना, अचूक साक्ष्य संकलन करते हुए अभियोजन शाखा के साथ प्रभावी पैरवी कर 12 आरोपी अभियुक्तों को आजीवन कारावास एवं प्रत्येक को ₹60,000/- के अर्थदंड से दण्डित कराया गया है।
#WellDoneCops
#ConvictionUPP
मा0 गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के कर कमलों एवं मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री योगी आदित्यनाथ जी की गरिमामयी उपस्थिति में निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया के अंतर्गत #UPPolice में नव-चयनित 60,244 आरक्षियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम ।
#UPPolice https://t.co/g435KcxGhJ