आज नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री माननीय श्री सी. आर. पाटिल जी से शिष्टाचार भेंट कर राजस्थान के किसानों के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
इस अवसर पर मैंने माननीय मंत्री जी को अटल भूजल योजना के अंतर्गत राजस्थान के 17 जिलों के 38 ब्लॉकों में लंबित अनुदान राशि के शीघ्र भुगतान हेतु पत्र सौंपा। योजना के समयपूर्व समापन के कारण कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की लगभग ₹214.86 करोड़ की देनदारियाँ लंबित हैं, जिससे हजारों किसान अपने कार्य पूर्ण होने के बावजूद अनुदान राशि की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
माननीय कृषि मंत्री, राजस्थान सरकार एवं मुख्य सचिव, राजस्थान सरकार द्वारा भी इस संबंध में निधि जारी करने का अनुरोध किया जा चुका है। मैंने भी आग्रह किया कि किसानों के हितों को सर्���ोच्च प्राथमिकता देते हुए लंबित राशि शीघ्र जारी कर पात्र किसानों के खातों में अनुदान हस्तांतरित कराया जाए।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि माननीय मंत्री जी इस विषय पर सकारात्मक निर्णय लेकर राजस्थान के किसानों को शीघ्र राहत प्रदान करेंगे।
इस दौरान केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री श्री राज भूषण चौधरी जी एवं सचिव, जल शक्ति मंत्रालय श्री वी. एल. कंथा राव जी(आईएएस) उपस्थित रहे।
@RajGovOfficial @DIPRRajasthan @DmHanumangarh
आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र की रेल सुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
इस अवसर पर क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांगों ��ो रखते हुए विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव तथा लीलण एक्सप्रेस में सेकंड एसी कोच की सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया।
माननीय रेल मंत्री जी ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।
#Railway #AshwiniVaishnaw #RailwayDevelopment #Rajasthan #PublicService #जनसेवा #रेलविकास
आज भीलवाड़ा स्थित सीताराम गौशाला एवं श्री कृष्ण मंदिर में दर्शन एवं सेवा का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
गौमाता की सेवा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का आधार है, वहीं भगवान श्रीकृष्ण के श्रीचरणों में नमन कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की प्रार्थना की।
ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।
जय श्रीकृष्ण! 🚩
गौ माता की जय! 🙏
आज भीलवाड़ा नगर निगम सभागार में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के बालोतरा से प्रसारित वर्चुअल कार्यक्रम में सहभागिता कर राजस्थान एवं देश के विकास की नई यात्रा का साक्षी बनने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी ने ₹1.05 लाख करोड़ से अधिक लागत की विकास परियोजन���ओं का शिलान्यास, उद्घाटन एवं लोकार्पण किया। इनमें ₹79 हजार करोड़ से अधिक लागत की राजस्थान रिफाइनरी को राष्ट्र को समर्पित करना, ₹13 हजार करोड़ से अधिक लागत की जयपुर मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास, यमुना जल परियोजना के एमओए पर हस्ताक्षर तथा 50 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र प्रदान करना जैसी महत्वपूर्ण पहलें शामिल रहीं।
साथ ही राजस्थान में ऊर्जा, सड़क, रेल, नागरिक उड्डयन एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े 8 महत्वपूर्ण विकास कार्यों पर ₹13,923 करोड़ की लागत से कार्यों का शिलान्यास एवं ��ोकार्पण किया गया, जिससे प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी।
प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायी उद्बोधन में विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत, किसान कल्याण, युवाओं के सशक्तिकरण एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा मिली।
भीलवाड़ा में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री जी का उद्बोधन सुनने का अवसर प्राप्त हुआ तथ��� जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के संकल्प को और सुदृढ़ किया।
इस अवसर पर ��ीलवाड़ा सांसद श्री दामोदर जी अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रशांत जी मेवाड़ा, पूर्व महापौर श्री राकेश जी पाठक जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण,कार्यकर्तागण एवं गणमान्य नागरिकों के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।
#Bhilwara #Balotra #NarendraModi #ViksitBharat #Rajasthan #NewIndia
@narendramodi @BhajanlalBjp
॥ हर हर महादेव ॥ 🙏🕉️
आज भीलवाड़ा स्थित पावन श्री हरणी महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।
देवाधिदेव महादेव की असीम कृपा हम सभी पर बनी रहे तथा सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।
हर हर महादेव! 🚩🔱
#HarHarMahadev #HarniMahadev #Bhilwara #JaiBholenath #Rajasthan
आज माननीय केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी, माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी एवं माननीय केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत जी की गरिमामयी उपस्थिति में नागौर जिले के मेड़ता में लोक संस्कृति के संरक्षक एवं वीर योद्धा ‘राव दूदा जी मेड़तिया’ की भव्य प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस अवसर पर कृष्ण भक्ति की अनन्य साधिका व संत परंपरा की अमर विभूति भक्त शिरोमणि मीराबाई जी के भव्य पैनोरमा का अवलोकन कर उनकी प्रेरणादायी जीवन यात्रा, भक्ति एवं आध्यात्मिक चेतना को नमन किया।
तत्पश्चात आयोजित कार्यक्रम में सहभा��िता कर माननीय रक्षा मंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी का प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त किया। उनके उद्बोधन ने राष्ट्रसेवा, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं प्रदेश के सर्वांगीण विकास के प्रति नई ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान की।
डबल इंजन सरकार प्रदेश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन एवं महापुरुषों के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर जिला प्रभारी मंत्री श्री कन्हैयालाल जी चौधरी, राज्यमंत्री श्रीमती मंजू जी बाघमार, डेगाना विधायक श्री अजयसिंह जी किलक, मेड़ता विधायक श्री लक्ष्मणराम जी कलरू, पूर्व मंत्री व बाली विधायक श्री पुष्पेंद्र सिंह जी राणावत खींवसर विधायक श्री रेवंतराम जी डांगा, जोधपुर महाराजा श्री गजसिंह जी, पूर्व विधायक परबतसर श्र��� मानसिंह जी किनसरिया, पार्टी पदाधिकारी और गणमान्य नागरिकों की भागीदारी रही।
@rajnathsingh @BhajanlalBjp
चित्तौड़गढ़ के इंदिरा प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में जिला प्रभारी मंत्री श्री प्रताप सिंह खाचरियावास के म���ख्य आतिथ्य में राज्य स्तरीय देशभक्ति गीत गायन की श्रृंखला में सामूहिक देशभक्ति गीत गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
@DIPRRajasthan @Arvindposwl_IAS
@ashokgehlot51
#Chittorgarh जिले के बेगूं में मोहर्रम व आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर श्री अरविंद कुमार पोसवाल @Arvindposwl_IAS
और पुलिस अधीक्षक श्री राजन दुष्यंत। @DIPRRajasthan@RajCMO
कृष्ण धाम श्रीसांवलियाजी मंदिर, मंडफ���या में जलझूलनी एकादशी मेले में बुधवार को भक्ति संगीत संध्या में जिला कलक्टर श्री @Arvindposwl_IAS का श्री सांवलिया मंदिर मंडल की ओर से स्वागत किया गया। जिला कलक्टर श्री पोसवाल ने गायक प्रकाश माली और गीता रेबारी का अभिवादन किया। @DIPRRajasthan
चित्तौड़गढ़ में विभिन्न संस्��ाओं की ओर से आयोजित डांडिया कार्यक्रम में जिला कलक्टर अरविंद कुमार पोसवाल ने शामिल होकर जिले वासियों को नवरात्र की शुभकामनाएं दी। जिला कलक्टर श्री पोसवाल मंगलवार को मेवाड़ संस्थान की ओर से आयोजित डांडिया कार्यक्रम में शामिल हुए।
@Arvindposwl_IAS