देश के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न, महान वैज्ञानिक एवं 'मिसाइल मैन' के नाम से विख्यात डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
उनका सरल व्यक्तित्व, दूरदर्शी नेतृत्व, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण सदैव देशवासियों, विशेषकर युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा देता रहेगा।
आज भाजपा कार्यालय, चेन्नई (तमिलनाडु) में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" के 136वें संस्करण का भाजपा पदाधिकारियों एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ श्रवण किया।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने 'वोकल फॉर लोकल' के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बनाने, 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देने, 'कैच द रेन' के माध्यम से जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने तथा आगामी 'हर घर तिरंगा' अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने का प्रेरणादायी आह्वान किया।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार सेवा, सुशासन, आत्मनिर्भरता, पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्रहित के संकल्पों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
#MannKiBaat
@BJP4Rajasthan@BJP4India@BJP4TamilNadu@BhajanlalBjp@madanrrathore@NitinNabin
#पेपर_लीक के नाम पर कुछ अपवादों का सहारा लेकर पूरे समाज को ट्रोल करने वाले टूलकीटों, ट्विटरियों, दिहाड़ियों और मीडिया के टट्टुओं..!!
#रीट लेवल-1 का परिणाम देर रात आया था।
करीब 7000 पदों की भर्ती में लगभग 3000 से अधिक पदों पर विश्नोई समाज के बेटे-बेटियों का चयन हुआ है।
और मैं सिर्फ रीट की ही बात नहीं कर रहा हूँ।
किसी भी भर्ती का परिणाम उठा कर देख लो
हर जगह बड़ी संख्या में विश्नोई समाज की प्रतिभाएँ अपनी मेहनत और योग्यता के दम पर चयनित मिलेंगी।
यह नकल, पैरवी या प्रोपेगेंडा का नहीं वर्षों की तपस्या, संघर्ष और शिक्षा के प्रति समर्पण का परिणाम है।
आज प्रशासन, शिक्षा, सेना, पुलिस,न्यायपालिका, चिकित्सा और हर क्षेत्र में विश्नोई समाज के बेटे-बेटियाँ अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं।
कुछ अपवादों के आधार पर पूरे समाज को कटघरे में खड़ा करने वाले याद रखें 🫵
सूरज पर थूकने से सूरज की चमक कम नहीं होती बल्कि थूकने वाले का ही चेहरा गंदा होता है।
बाकी जलने वालों को बस इतना ही कहूँगा
तुम रो लो..🔥🤌
क्योंकि मेहनत की कमाई और प्रतिभा की चमक से सबसे ज़्यादा तकलीफ़ ईर्ष्यालुओं को ही होती है।
जय गुरु जम्भेश्वर भगवान 🙏
सतीश विश्नोई ✍️
राजस्थान सरकार के राज्य मंत्री श्री कृष्ण कुमार विश्नोई (K K VISHNOI) पर ऐसी टिप्पणी सभ्य समाज में बिल्कुल भी स्वीकर नहीं है
मेरा @PoliceRajasthan से निवेदन है कि इस व्यक्ति पर कारवाही करें.
@RajPoliceHelp@kkvishnoibjp@8PMnoCM
राजस्थान सरकार के राज्य मंत्री श्री कृष्ण कुमार विश्नोई (K K VISHNOI) पर ऐसी टिप्पणी सभ्य समाज में बिल्कुल भी स्वीकर नहीं है
मेरा @PoliceRajasthan से निवेदन है कि इस व्यक्ति पर कारवाही करें.
@RajPoliceHelp@kkvishnoibjp@8PMnoCM
आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी से शिष्टाचार भेंट करने का सुअवसर प्राप्त हुआ।
आदरणीय अध्यक्ष जी का सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, कुशल नेतृत्व तथा संगठन के प्रति उनका समर्पण हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायक है।
@BJP4Rajasthan@BJP4India
📍नई दिल्ली प्रवास📍
✴️आदरणीय मंत्रीजी @kkvishnoibjp जी की, राष्ट्रीय अध्यक्ष @NitinNabin जी से शिष्टाचार भेंट 💝
✴️राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से मुलाकात से सियासी हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म 🔥
✴️ गुड़ामालानी के नेतृत्व का दिल्ली तक जलवा 🔥🔥
मंत्री #केके_विश्नोई आजकल जबरदस्त ट्रेंड में हैं..🔥✊
पत्रकार की भूमिका में उतरकर मंत्री जी ने ऐसा तगड़ा डेमो दिया कि हर कोई देखता रह गया।🧐
@kkvishnoibjp
मनोहर भादू जैसे होनहार, मेहनती और ईमानदार युवक का इस तरह दुनिया छोड़ जाना पूरे समाज के लिए गहरी पीड़ा और शर्म की बात है।
यह केवल एक व्यक्ति की मौत नहीं बल्कि एक संवेदनशील व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिन्ह है।
इस दुखद प्रकरण में अब एक सकारात्मक पहल सामने आई है।
राजस्थान सरकार के माननीय राज्य मंत्री श्री #केके_विश्नोई इस मामले में लगातार प्रयासरत हैं ताकि मनोहर भादू के परिवार को न्याय मिल सके और सच्चाई सामने आए।
आज मनोहर भादू का परिवार एवं समाज का प्रतिनिधि मंडल जयपुर में मंत्री श्री केके विश्नोई से मिला।
परिजनों ने अपनी पीड़ा, संघर्ष और पूरे घटनाक्रम की जानकारी उन्हें दी।
मंत्री श्री केके विश्नोई ने पूरे मामले को गंभीरता से सुनते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
यह केवल एक परिवार का दर्द नहीं है बल्कि हर उस युवा की आवाज है जो सिस्टम के बोझ तले दब जाता है।
आज जरूरत है कि इस मामले को उदाहरण बनाकर व्यवस्था में सुधार हो ताकि कोई और मनोहर अपनी जिंदगी न हारे।
न्याय मिलेगा यही हमारी लड़ाई है।
मनोहर भादू को न्याय दिलाना हम सब की जिम्मेदारी है।
#व्याख्याता_मनोहर_को_न्याय_दो
@kkvishnoibjp
#खेजड़ी_बचाओ_महापड़ाव | बीकानेर
आज बीकानेर महापड़ाव स्थल पर 29 संत, 1 साध्वी तथा 68 मातृशक्ति व 439 पुरुषों के साथ कुल 537 लोग आमरण अनशन पर बैठे हैं।
अन्य हज़ारों लोग साथ में महापड़ाव पर है।
दुर्भाग्यपूर्ण है कि अब तक राज्य सरकार की ओर से कोई वार्ता या संवाद नहीं हुआ है।
सरकार के समक्ष हमारी दो स्पष्ट माँगें हैं।
१. सरकार खेजड़ी सुरक्षा अधिनियम लागू करने की निश्चित तिथि घोषित करे।
२.जब तक कानून विचाराधीन है, तब तक मुख्य सचिव द्वारा तत्काल सर्कुलर जारी कर यह निर्देश दिया जाए कि राज्य में खेजड़ी व अन्य हरे वृक्ष नहीं काटे जाएंगे।
यदि हमारी न्यायसंगत माँगों पर सरकार ने ध्यान नहीं दिया और अनशनकारियों के साथ कोई अप्रिय स्थिति बनती है, तो इसकी पूर्ण जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।
कल आप सभी अधिक से अधिक संख्या में बीकानेर महापड़ाव पहुँचें।
जो बंधु घर पर हैं, वे एक दिन का व्रत रखकर सोशल मीडिया पर सक्रिय समर्थन देकर आंदोलन को सशक्त करें। यह आंदोलन एक जन आन्दोलन है । सभी की इसमें भागीदारी होनी चाहिये । @RajCMO@BhajanlalBjp@IgpBikaner
जिसने सूखे में भी जीवन सिखाया,
उसी खेजड़ी को आज काटा जा रहा है।
खेजड़ी बचाना केवल पेड़ बचाना नहीं,
यह संस्कृति, संघर्ष और भविष्य बचाना है।
#खेजडी़_बचाओ_महापड़ाव
आज सोलहवीं राजस्थान विधानसभा के पंचम सत्र में माननीय राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसनराव बागडे जी द्वारा दिए गए अभिभाषण को सदन में श्रवण करने का अवसर प्राप्त हुआ।
अपने संबोधन में माननीय राज्यपाल महोदय ने विगत दो वर्षों में राजस्थान में विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा की गई महत्वपूर्ण उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख किया।
उनका प्रेरणादायी उद्बोधन एवं दूरदर्शी मार्गदर्शन प्रदेश के सर्वांगीण विकास, लोकहितकारी नीतियों और जनसेवा के संकल्प को नई ऊर्जा, स्पष्ट दिशा और मजबूती प्रदान करता है।
राजस्थान को समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में हम सभी पूर्ण निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य करते रहेंगे।
#2साल_नव_उत्थान_नया_राजस्थान
"सिर झुका है सम्मान में, दिल खिला है आपके प्यार में"
गुड़ामालानी - धोरीमन्ना की धरा पर मिले इस असीम मान-सम्मान के लिए हृदय से आभार। आपका यह जोश और उत्साह मुझे और अधिक कार्य करने की ऊर्जा देता है।
#kkvishnoi#MlaGudamalani
मुख्यमंत्री निवास पर माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी की अध्यक्षता में बजट सत्र से पूर्व आयोजित विधायक दल की बैठक में सहभागिता की।
इस अवसर पर प्रदेश की डबल इंजन सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूल मंत्र के साथ राजस्थान के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री @madanrrathore जी, उपमुख्यमंत्री श्रीमती @KumariDiya जी, उपमुख्यमंत्री श्री @DrPremBairwa जी, कैबिनेट मंत्री श्री @JogarampatelMLA जी, मुख्य सचेतक श्री जोगेश्वर गर्ग जी सहित सभी माननीय मंत्रीगण, विधायकगण उपस्थित रहे।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
@BJP4Rajasthan@BJP4India@RajGovOfficial@RajCMO@DIPRRajasthan
गत दिवस गुड़ामालानी विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान आलपुरा पहुँचने पर कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने जिस गर्मजोशी से स्वागत-अभिनंदन किया, वह अद्भुत था।
रास्ते में मिले इस स्नेह और आप सभी के जोश को देखकर मन अत्यंत प्रसन्न हुआ। आप सभी का यह प्यार ही मेरी असली ताकत है।
इस शानदार स्वागत के लिए सभी साथियों का हृदय से आभार।
#kkvishnoi #MlaGudamalani
दिलों को जीतने से चलती हैं सरदारियाँ
यूँ थोड़े ही सरों को काटने से राज किए जाते हैं…!! ♥️🫶
ढलती रात ठंडी हवाओं में भी तलबगारों का समुंदर उमड़ा है
हर निगाह अपने लाडले की
एक झलक भर की प्यास लिए खड़ी है।
अब आप इसी मंज़र से अंदाज़ा लगा सकते हैं कि #केके_विश्नोई नाम की शख़्सियत
लोगों के दिलों में किस कदर रची-बसी हुई है।
मारवाड़ की सियासत को नया सूत्रधार
नया तेवर,नया चेहरा मिल चुका है।
केके विश्नोई अब महज़ नाम नहीं एक मुकम्मल पहचान बन चुके हैं।
अमूमन ऐसा जनसैलाब किसी फिल्मी सितारे, किसी खिलाड़ी या फिर किसी कौमी नेता के लिए देखा जाता है या फिर जातीय सीमाओं में सिमटे किसी ताक़तवर चेहरे के लिए।
मगर तस्वीरों में उभरता यह विराट हुजूम
गुड़ामालानी के विधायक राज्य सरकार के मंत्री
केके विश्नोई के नाम पर उमड़ा है।
बिना किसी भेद, बिना किसी दीवार के।
#बालोतरा जिले के पुनर्गठन के बाद धोरीमन्ना–गुड़ामालानी को बालोतरा में सम्मिलित कराने के पश्चात यह उनका पहला जन-संवाद था।
अपनों से अपने आँगन में...
#जोधपुर से चली यह यात्रा
डोली टोल, कल्याणपुर, बालोतरा,
सिणधरी, पायला कल्ला, नगर टोल
से होती हुई गुड़ामालानी पहुँची।
जहाँ हर मोड़ पर बुलडोज़र से पुष्पवर्षा,
साफ़ों से सम्मान और आँखों में आशीर्वाद था मानो कोई बेटा नेता नहीं
पूरे थार का अभिमान लौट आया हो।
#धोरीमन्ना पहुँचने का समय था चार बजे मगर मोहब्बत की भीड़ ने उन्हें रात साढ़े नौ बजे तक थामे रखा।
करीब पंद्रह हज़ार दिल एक ही नाम की धड़कन बने खड़े थे।
थार की रेत पर ऐसा मंजर इतिहास में विरला ही मिलता है।
यह भीड़ नहीं थी यह भरोसे की इबारत थी।
केके विश्नोई आज महज़ जनप्रतिनिधि नहीं जनभावनाओं के स्थायी निवासी हैं।
जो सत्ता के सिंहासन पर नहीं सीधे लोगों के दिलों में अपना घर बना चुके हैं।
#धन्यवाद_केके_विश्नोई
सतीश विश्नोई ✍️
@kkvishnoibjp