मोद और बोध दोनों के साथ भारत की बात करने वाले सिनेमा की आवश्यकता है – जे. नंदकुमार जी
उज्जैन, 24 अक्तूबर 2026।
सिनेमा में भारतीयता को स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित उज्जैनी शॉर्ट फ़िल्म फेस्टिवल के चतुर्थ संस्करण का जे. नंदकुमार जी और अभिनेता संजय मेहता जी ने दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारम्भ किया। उद्घाटन सत्र में जे. नंदकुमार ने भारतीय सिनेमा के अतीत और वर्तमान में वैचारिक संघर्ष के विभिन्न पक्षों पर बात करते हुए कहा कि सिनेमा का उद्देश्य मोद (आनंद) और बोध के साथ भारतीयता को स्थापित करना भी है। हमारी सभ्यतागत और सांस्कृतिक स्मृतियों को धुँधला करने के लिये षड्यंत्र रचा गया।
https://t.co/4E5nYDZdIy