@dmhardoi@CdoHardoi@DproHardoi
यह निर्णय हम सभी पंचायत सहायकों के लिए अत्यंत सहायक एवं कार्य निष्पादन में उपयोगी सिद्ध होगा।
श्रीमान जी की इस महान कृपा के लिए हम सभी पंचायत सहायक सदैव कृतज्ञ रहेंगे।
भवदीय,
समस्त पंचायत सहायक
जनपद -हरदोई
@dmhardoi@CdoHardoi
अतः श्रीमान जी से करबद्ध निवेदन है कि यदि संभव हो तो हम सभी पंचायत सहायकों को शासकीय कार्यों के सुचारु एवं प्रभावी संचालन हेतु पंचायत की संपत्ति के रूप में एक मोबाइल फोन तथा आधिकारिक पहचान के लिए एक पहचान पत्र (आईडी कार्ड) निर्गत कराने की कृपा करें।
4/4
@dmhardoi@CdoHardoi
SIR जैसे अनेक महत्वपूर्ण शासकीय कार्यों का निर्वहन किया जा रहा है।
उक्त समस्त कार्य वर्तमान में हम सभी द्वारा अपने निजी मोबाइल फोन एवं निजी इंटरनेट डेटा का उपयोग करके संपादित किए जा रहे हैं, जिससे आर्थिक एवं तकनीकी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
3/4
@dmhardoi@CdoHardoi@DproHardoi
ग्राम पंचायतो में कार्यरत हैं। जैसा कि श्रीमान जी भली-भांति अवगत हैं कि पंचायत सहायकों द्वारा पंचायत सचिवालय संचालन, फैमिली आईडी, रेट्रोफिटिंग, आयुष्मान कार्ड, फार्मर रजिस्ट्री, पेंशन केवाईसी तथा हाल ही में संपन्न हुए
2/4
@dmhardoi@DproHardoi@CdoHardoi
सेवा में,
आदरणीय एवं जनप्रिय जिलाधिकारी महोदय,
जनपद – हरदोई
विषय : पंचायत सहायकों को शासकीय कार्यों हेतु मोबाइल फोन एवं पहचान पत्र उपलब्ध कराए जाने के संबंध में।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि हम सभी पंचायत सहायक जनपद हरदोई की विभिन्न..
1/4
पंचायत सहायक यूनियन की प्रादेशिक कार्यकारिणी को उनके उत्कृष्ट और सराहनीय कार्यों के लिए हार्दिक बधाई! आपकी कार्यकारिणी ने संगठन को सशक्त बनाने और पंचायत सहायकों के हितों की रक्षा के लिए जो प्रयास किए हैं, वे प्रेरणादायक हैं। आपके निरंतर समर्पण और सफलता के लिए शुभकामनाएँ!..💐🙏🏻
पंचायत सहायक यूनियन की प्रादेशिक कार्यकारिणी को उनके उत्कृष्ट और सराहनीय कार्यों के लिए हार्दिक बधाई! आपकी कार्यकारिणी ने संगठन को सशक्त बनाने और पंचायत सहायकों के हितों की रक्षा के लिए जो प्रयास किए हैं, वे प्रेरणादायक हैं। आपके निरंतर समर्पण और सफलता के लिए शुभकामनाएँ!..💐🙏🏻
पंचायत सहायक यूनियन उत्तर प्रदेश द्वारा अपर निदेशक महोदय श्री.राजकुमार जी (IAS) को सौंपा गया मांग पत्र।
जैसा कि आप पूर्व से ही अवगत हैं कि पंचायत सहायक यूनियन उत्तर प्रदेश द्वारा पंचायत सहायकों की प्रमुख मांगों के विषयक रजिस्ट्री पत्र महाअभियान में कुल 10 पतों पर दिनांक 28.01.25 से 10.02.2025 तक रजिस्ट्री पत्र महाअभियान कार्यक्रम के तहत पत्र भेजे जा रहे थे जिसमें माननीय मुख्यमंत्री,अपर मुख्य सचिव महोदय,सहित अन्य मुख्य अधिकारी एवं नेतागणो को पत्र भेजकर पंचायत सहायकों की प्रमुख मांगों से अवगत करवाया जा रहा था ताकि शीघ्र पंचायत सहायकों के हित में फैसला लेकर हमारे भविष्य/जॉब को सुदृढ़ किया जा सके।
इसी विषयक पंचायत सहायक यूनियन के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री.बृजेश कुमार मिश्रा जी द्वारा यूनियन की कार्यवाहक समिति के सदस्यगणों की सादर सहभागिता के साथ लखनऊ उपस्थित पंचायती राज विभाग निदेशालय पहुंचकर अपर निदेशक (पंचायती राज) श्री.राजकुमार (IAS) महोदय को ज्ञापन पत्र सौंपा गया।
> यूनियन द्वारा पूर्व में ही कहा गया था कि रजिस्ट्री पत्र महाअभियान के कार्यक्रम के उपरांत निदेशालय भी पहुंचकर ज्ञापन पत्र दिया जाएगा।
> इस सार्थक मुलाकात में निदेशक महोदय से विस्तारपूर्वक चर्चा भी हुई जिसमें पंचायत सहायकों की एक-एक समस्याओं पर बिंदुवार अवगत करवाया गया।
> जल्द ही पुनः यूनियन टीम द्वारा आंकड़ों/साक्ष्य सहित अलग अलग रिपोर्ट बनाकर निदेशक महोदय को पूर्ण रिपोर्ट बनाकर सौंपी जाएगी।
~ इसी विषयक यूनियन टीम द्वारा ये भी निर्णय लिया गया है रजिस्ट्री पत्र अभियान के समय जो कि 10.02.2025 था को बढ़ाकर 20.02.25 किया गया है ताकि शेष जनपदों के ब्लॉकों द्वारा जहां से रजिस्ट्री पत्र नहीं भेजा गया है को भी इस अभियान से जोड़कर पत्र भिजवाया जाए।
> पंचायत सहायक यूनियन प्रदेश का हर एक कदम पंचायत सहायकों के बेहतर भविष्य बनाने हेतु संघर्षरत है।
~ इस मौके पर श्री.बृजेश कुमार मिश्रा जी की अध्यक्षता में समिति के समस्त सदस्यगण/नेतृत्वकर्तागण वैभव यादव जी,मोनू भारती जी,यासिर खांन जी,शिवानी गिरी जी,अंशिका जी,सुनील यादव जी,ऐश कुमार कश्यप जी,संदीप झा जी, एवं सोनू जी आदि साथीगण उपस्थित रहें।
#हमारा_यूनियन_हमारी_ताकत 🔥
#रजिस्ट्री_पत्र_महाभियान ♥️
#28_जनवरी_से_20_फरवरी_तक ✅
यूनियन की तरफ से आपको जिला पंचायत राज अधिकारी सेवा संघ के कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्ति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आपका नेतृत्व और अनुभव संगठन को नई दिशा प्रदान करेगा। हम आशा करते हैं कि आपके मार्गदर्शन में पंचायत व्यवस्था और अधिक सशक्त होगी।
सादर सुभकामनाएं..💐
@DproHardoi
ऐसे हालात में सरकार को न केवल उनका वेतन बढ़ाने पर विचार करना चाहिए, बल्कि उन्हें विशेष "दुर्गम क्षेत्र भत्ता" या "अतिरिक्त कठिनाई भत्ता" भी देना चाहिए। इससे न केवल इन क्षेत्रों में कार्य करने की प्रेरणा बढ़ेगी, बल्कि सेवा की गुणवत्ता भी बेहतर होगी। @psunionup @ChiefSecy_UP
माननीय विधायक श्री. स्वामी ओमवेश @swamiomvesh जी द्वारा विधानसभा में पंचायत सहायकों का मानदेय वृद्धि की मांग उठाई इसके लिए पंचायत सहायक यूनियन हरदोई माननीय.विधायक जी का तहे दिल से धन्यवाद आभार प्रकट करता है।
माननीय विधायक श्री. स्वामी ओमवेश @swamiomvesh जी द्वारा विधानसभा में पंचायत सहायकों का मानदेय वृद्धि की मांग उठाई इसके लिए पंचायत सहायक यूनियन चित्रकूट माननीय.विधायक जी का तहे दिल से धन्यवाद आभार प्रकट करता है।
@swamiomvesh जी सहृदय धन्यवाद 💖