जय जगन्नाथ! 🙏
भगवान श्री जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा के शुभारंभ पर सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएँ।
महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और मंगल हो। आइए, श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ इस पावन पर्व का स्वागत करें।
जय जगन्नाथ! 🚩
#JagannathPuri
#mahapraphu
#RathYatra
@devendrayadvinc
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता की देशभर के प्रमुख हिंदी, अंग्रेज़ी और उर्दू समाचार पत्रों में व्यापक कवरेज।
प्रेस वार्ता में मुख्य वक्ता के रूप में माननीय राज्यसभा सांसद व मेंबर CWC श्री @DrAMSinghvi जी के साथ साथ प्रदेश अध्यक्ष श्री @devendrayadvinc जी द्वारा राम मंदिर चढ़ावा मामले में कथित अनियमितताओं पर निष्पक्ष जांच की मांग उठाई गई। कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में न्यायिक जांच, फॉरेंसिक ऑडिट और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग दोहराई।
#DelhiCongress #PressConference #RamMandir #ForensicAudit #Justice
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के माननीय अध्यक्ष श्री @devendrayadvinc जी के निर्देशानुसार वर्ष 2027 के दिल्ली नगर निगम चुनावों की तैयारियों को गति देते हुए योग्य, सक्रिय, जनसेवा के प्रति समर्पित एवं संगठन के प्रति निष्ठावान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पहचान की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इसी क्रम में सभी अग्रिम संगठनों , विभागों एवं प्रकोष्ठों से ऐसे समर्पित साथियों के नाम आमंत्रित किए गए हैं, जो अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को सशक्त बनाने और जनता के बीच कांग्रेस की विचारधारा एवं आवाज़ को प्रभावी ढंग से पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। ✋🇮🇳
जननायक, नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी के नेतृत्व में चल रहा #ChhatronKiGoonj अभियान छात्रों की आवाज़ को पूरे देश में बुलंद कर रहा है।
दिल्ली का युवा व छात्र अब पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार और रोजगार प्रक्रिया में हो रही देरी के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है
आज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री @devendrayadvinc जी के नेतृत्व में आयोजित "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम में सहभागी बनने का अवसर मिला। इस दौरान दिल्ली कांग्रेस सह-प्रभारी श्री@danishabrar2016 जी, श्री अब्दुल हनान, दिल्ली ओबीसी विभाग चेयरमैन श्री राजीव वर्मा, लीगल व ह्यूमन राइट्स चेयरमैन श्री सुनील एडवोकेट, एक्स सर्विसमैन विभाग श्री सुरेंद्र कुमार व अन्य फ्रंटल, डिपार्टमेंट एवं सेल के साथियों सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
छात्रों के अधिकार, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और बेहतर शिक्षा व्यवस्था की इस लड़ाई में हम पूरी मजबूती के साथ उनके साथ हैं।
#ChhatronKiGoonj
स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबू जगजीवन राम जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली, 6 जुलाई 2026 — आज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, राजीव भवन में स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबू जगजीवन राम जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी @danishabrar2016 जी , अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन संजय नीरज जी , उपाध्यक्ष अब्दुल हन्नान जी , धर्मपाल चंदेला जी , सतीश बंधु जी , दिल्ली एससी विभाग के प्रभारी एन. पी. निशांत जी , सत्येंद्र शर्मा जी , नीतू वर्मा जी , प्रमोद जयंत जी , विकास शोकीन जी , जे. पी. राणा जी , आकांक्षा ओला जी , मीर सिंह जी , गौरी शंकर शर्मा जी , विनीत यादव जी , अशोक बसोया जी, हरनाम सिंह जी , हाजी ज़रीफ़ जी , दीपक भारद्वाज जी , राजेंद्र तंवर जी , चौधरी सुनील सरासिया जी, सतीश टैंक जी , मेधा सेहरा जी, राजिंदर नवरिया जी, सोनू प्रधान जी , हीरालाल बैरवा जी , मोहिनी चंदेल जी सहित अनेक कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बाबू जगजीवन राम जी के राष्ट्र निर्माण, सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा वंचित वर्गों के उत्थान में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
भारत के कारीगरों का हुनर पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान रखता है, लेकिन आज मोदी सरकार की नीतियों ने छोटे उद्योगों, MSME और मेहनतकश कारीगरों को लगातार कमजोर करने का काम किया है।
इन्हीं मुद्दों को समझने और उनकी आवाज़ सुनने के लिए राजस्थान के लोकल बस और ट्रक बॉडी बिल्डर्स से जननायक @RahulGandhi जी ने संवाद किया। उन्होंने उनके हुनर, संघर्ष और रोज़मर्रा की चुनौतियों को करीब से जाना।
जननायक राहुल गांधी जी का मानना है कि भारत की असली ताकत उसके मेहनतकश कारीगर, छोटे उद्योग और MSME हैं। इन्हें सशक्त किए बिना विकसित भारत का सपना अधूरा है। देश तभी आगे बढ़ेगा, जब मेहनत करने वाले हाथों को सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलेंगे।
दिल्ली में होगा ‘छात्रों की गूंज अभियान’, जननायक एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी करेंगे छात्रों से संवाद
नई दिल्ली, 6 जुलाई 2026। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (DPCC) अध्यक्ष श्री @devendrayadvinc जी के निर्देश पर आज राजीव भवन में डीपीसीसी महासचिवों एवं अनुसूचित जाति विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में दिल्ली में आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूंज अभियान’ की तैयारियों, संगठनात्मक जिम्मेदारियों और व्यापक जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अभियान को जननायक एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी संबोधित करेंगे। बैठक को एआईसीसी दिल्ली के सह-प्रभारी श्री @danishabrar2016 जी व मेरे द्वारा संबोधित किया गया ।
संबोधन में मैंने बताया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर लगातार सवाल खड़े हुए हैं। NEET सहित अनेक परीक्षाओं में पेपर लीक, धांधली और भ्रष्टाचार की घटनाओं ने लाखों युवाओं के सपनों को तोड़ा है, लेकिन सरकार दोषियों को सज़ा देने के बजाय उन्हें बचाने का काम कर रही है। शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही का पूरी तरह अभाव है और लाखों छात्रों का भविष्य असुरक्षित बना दिया गया है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के कार्यकाल में लगातार सामने आए परीक्षा घोटालों के बावजूद सरकार जवाबदेही तय करने से बच रही है। कांग्रेस पार्टी मानती है कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता।
जननायक माननीय श्री राहुल गांधी जी द्वारा शुरू किए गया ‘छात्रों की गूंज अभियान’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के युवाओं के अधिकारों और न्याय की आवाज़ है। इस अभियान के माध्यम से कांग्रेस पार्टी पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच, दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही तथा शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग को मजबूती से उठाएगी।
बैठक में अभियान को सफल बनाने के लिए संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं तथा अधिक से अधिक छात्रों और युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ पर देशभर के सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएँ।
बाबा अमरनाथ का पावन धाम सनातन आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक चेतना का अनुपम प्रतीक है। प्रतिवर्ष कठिन पर्वतीय मार्ग को पार कर लाखों श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुँचते हैं, जो उनके अटूट विश्वास, धैर्य और समर्पण का परिचायक है।
कामना है कि भगवान शिव की कृपा से यह पावन यात्रा प्रत्येक श्रद्धालु के लिए सुरक्षित, सुगम और मंगलमय हो। बाबा बर्फानी सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्रदान करें।
ॐ नमः शिवाय। हर-हर महादेव! 🙏🔱
#AmarnathYatra2026
दिल्ली कांग्रेस छात्रों और युवाओं की आवाज़ को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी के “छात्रों की गूंज” अभियान के तहत 9 अगस्त 2026 को दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के क्रम में 4 जुलाई से 8 जुलाई तक डीपीसीसी कार्यालय राजीव भवन में विभिन्न विभागों, प्रकोष्ठों एवं अग्रिम संगठनों के साथ बैठकें आयोजित की जाएंगी।
आज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, राजीव भवन में माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @devendrayadvinc जी द्वारा आयोजित विधानसभा प्रयवेक्षकों की संगठनात्मक बैठक में बतौर संगठन महासचिव के शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ।
बैठक में आगामी नगर निगम चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष जी ने सभी विधानसभा ऑब्जर्वरों को निर्देश दिए कि अगले 15 दिनों के भीतर प्रत्येक वार्ड से एक महिला, एक अनुसूचित जाति एवं एक सामान्य वर्ग के योग्य और सक्रिय साथियों के संभावित प्रत्याशियों के रूप में नाम भेजे जाएँ, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत किया जा सके।
उन्होंने विशेष रूप से कहा कि हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी उन समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों तक पहुँचना है, जो किसी कारणवश संगठन से दूर हो गए हैं या स्वयं को उपेक्षित महसूस करते हैं। उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलकर उन्हें पुनः संगठन की मुख्यधारा से जोड़ना ही हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए, क्योंकि कांग्रेस की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं।
दिल्ली कांग्रेस का संगठन पूर्णतः तैयार है , ब्लॉक अध्यक्ष , मंडलम अध्यक्ष व इन सभी में BLA-2 की नियुक्तियाँ प्रभावी रूप से हो गयी है और आगामी निगम चुनावों में सभी को मिल जुल कर एक मज़बूत रणनीति के साथ काम करने का आह्वान किया ।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ. नरेन्द्र नाथ जी,प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कुमार जी( पूर्व विधायक ) , श्री सी.पी. मित्तल जी, श्री तस्वीर सोलंकी जी, प्रदेश महासचिव डॉ. पी.के. मिश्रा जी, श्री गौरी शंकर शर्मा जी, श्री मिर्जा जावेद अली जी, श्री मीर सिंह जी, श्री धर्मपाल चंदेला जी, श्रीमती प्रेरणा सिंह जी, श्री सतेन्द्र शर्मा जी, श्री भूपेश यादव जी, श्री लोकेन्द्र चौधरी जी, श्री दीपक भारद्वाज जी, श्री विनीत यादव जी, श्री जतिन शर्मा जी,श्री अमीर सिंह मीन जी एवं सुश्री किक्की संधू जी सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे।
हम सभी का संकल्प है कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाते हुए दिल्ली की जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाएँगे।
चांदनी चौक जिला कांग्रेस की बैठक में जिले के जुझारू ब्लॉक अध्यक्षों, मंडलम अध्यक्षों एवं BLA-1 साथियों से संवाद करने का अवसर मिला।
बैठक में जिलाध्यक्ष श्री मोहम्मद उस्मान, पूर्व मंत्री डॉ. नरेंद्र नाथ, लोकसभा प्रभारी श्री सी.पी. मित्तल, जिला प्रभारी श्री भूपेश यादव, प्रदेश महासचिव श्री गौरी शंकर शर्मा, सोशल मीडिया चेयरमैन श्री राहुल शर्मा एवं श्री उमर हारून , श्री संजय शर्मा, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष श्रीमती कमलेश चौधरी , सेवादल जिला के पूर्व आध्यक्ष शी योगेश जैन, सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर सार्थक चर्चा हुई।
#Congress #DelhiCongress #ChandniChowkCongress #BLA1 #OrganizationStrengthening
📍19 जून तालकटोरा स्टेडियम में सिर्फ़ नौकरियाँ नहीं थीं, बल्कि युवाओं की उम्मीदें, उनके सपने और अपने भविष्य को बेहतर बनाने का अटूट संकल्प भी मौजूद था।
सामाजिक न्याय के प्रणेता और देश सेवा के लिए समर्पित जननायक व सम्मानित नेता प्रतिपक्ष लोकसभा श्री @RahulGandhi जी , जो की देश में युवाओं की एक मज़बूत आवाज़ बन चुके है और हमेश बेरोज़गारी के मुद्दे को प्रमुखता से उठाते है ,उनके 56वें जन्मदिवस के शुभ अवसर पर भव्य MEGA JOB FAIR आयोजित किया गया , जहाँ हजारों युवाओं ने रोजगार के नए अवसरों से जुड़कर अपने बेहतर कल की ओर कदम बढ़ाया।
इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के माननीय अध्यक्ष श्री @devendrayadvinc जी, Aicc दिल्ली प्रभारी श्री @qazinizamuddin जी, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @UdayBhanuIYC जी एवं युवा कांग्रेस दिल्ली के अध्यक्ष श्री @akshaylakra17 जी की मेहनत और मार्गदर्शन से ये आयोजन सफल रहा ।
रोज़गार, अवसर और युवाओं के सशक्त भविष्य के लिए कांग्रेस पार्टी की यह प्रतिबद्धता निरंतर जारी रहेगी।
@kcvenugopalmp ji
#MegaJobFair #RahulGandhi #Rozgar #YouthEmpowerment #Congress
कोटा में कल जननायक, नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी ने छात्रों और युवाओं से संवाद करते हुए पेपर लीक, बेरोज़गारी और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े गंभीर मुद्दों पर खुलकर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि जब मेहनत करने वाले युवाओं के सपनों पर पेपर लीक का हमला होता है, तो यह केवल एक परीक्षा नहीं बल्कि उनके भविष्य के साथ अन्याय होता है। युवाओं को पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर रोजगार के अवसर मिलना देश की प्राथमिकता होनी चाहिए।
युवाओं की आवाज़ को बुलंद करने और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करने का यह संकल्प जारी रहेगा।
#RahulGandhi #Kota #PaperLeak #Students #YouthVoice #Education #Congress
आज 14 June 📍AICC कार्यालय 24 अकबर रोड नई दिल्ली पर आयोजित प्रेसवार्ता को मेरे साथ भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @UdayBhanuIYC द्वारा संबोधित करते हुए देश में बढ़ती बेरोजगारी और युवाओं के रोजगार संकट के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया।
इस मौक़े पर दिल्ली युवा कांग्रेस प्रभारी श्रीमती @imKhushbooIYC व दिल्ली युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री @akshaylakra17 विशेष रूप से उपस्थित रहे ।
भाजपा सरकार के कार्यकाल में बेरोजगारी लगातार बढ़ी है। रोजगार के अवसर कम हुए हैं, सरकारी विभागों में लाखों पद रिक्त पड़े हैं और भर्ती प्रक्रियाओं में देरी ने युवाओं की चिंताओं को और बढ़ाया है।
इसी संदर्भ में दिल्ली कांग्रेस एवं भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा जननायक व नेता प्रतिपक्ष लोकसभा श्री @RahulGandhi जी के जन्मदिवस, 19 जून, के अवसर पर तालकटोरा स्टेडियम, नई दिल्ली में विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होने वाले इस मेले में 150 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी तथा 12वीं पास से लेकर पीएचडी तक शिक्षित युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
मैं दिल्ली और आसपास के सभी बेरोजगार एवं रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं से अपील करता हूँ कि इस रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें और इस अवसर का लाभ उठाएं। साथ ही आप सभी से अनुरोध है कि अपने मित्रों, परिजनों और परिचित युवाओं तक भी इस जानकारी को पहुंचाएं, ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें।
आइए, युवाओं को अवसरों से जोड़ने और उनके बेहतर भविष्य के लिए इस अभियान का हिस्सा बनें।
#RozgarMela #JobsForYouth #Unemployment #IndianYouthCongress #DelhiCongress #RahulGandhi #YouthEmpowerment
कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता, आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी को पुनः राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
दशकों से जनसेवा, सामाजिक न्याय, संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक परंपराओं के प्रति आपका अटूट समर्पण करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। आपका विशाल राजनीतिक अनुभव, संघर्षशील नेतृत्व और आम जनता के अधिकारों के लिए निरंतर उठाई गई आवाज़ देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाती है।
हमें विश्वास है कि आपके मार्गदर्शन में संविधान की रक्षा, सामाजिक सद्भाव, आर्थिक न्याय और जनहित के मुद्दों को संसद में और अधिक मजबूती मिलेगी। आपके सफल, स्वस्थ एवं जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।
#MallikarjunKharge #RajyaSabha #CongressParty #Democracy #SocialJustice
स्वर्गीय श्री राजेश पायलट जी ने पहले भारतीय वायुसेना के जांबाज़ पायलट के रूप में और उसके बाद कांग्रेस के निडर और बेबाक नेता के तौर पर आम आदमी की आवाज बनकर अपना पूरा जीवन देश की सेवा, किसानों, मजदूरों, गरीबों और नौजवानों के अधिकारियों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया।
राजेश पायलट जी सिर्फ एक नेता नहीं थे, वे एक भावना थे — एक उम्मीद थे उन लाखों लोगों के लिए जो उनमें अपना मसीहा देखते थे।
आपका कमजोर की लड़ाई लड़ने का संकल्प आज भी हमें प्रेरणा देता है।
पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि व कोटि-कोटि नमन।
अमर रहें राजेश पायलट जी !!
🙏🏻💐
.
.
.
.
.
@SachinPilot ji
Attention Everyone
The biggest hiring event of the year is here! 💼💥
✨ IYC MEGA JOB FAIR – DELHI 2026 In Partnership with Indian National Congress - Delhi
📍 Talkatora Stadium, New Delhi
https://t.co/yOH9RF6fNY
🗓️ 19th June 2026, Friday
Meet top recruiters from Amazon, TATA, HDFC, Amazon, Dabur & more - all under one roof!
📲 Register now: https://t.co/xYfJ8V80fF
📞 For details, call: 8810386709 , 7011810262 , 8851436513, 9899989414 ,
8599008000
#IYCMegaJobFair
Please carry your CV resume
Please come in formal dress
Anil Bhardwaj ,
Ex MLA
General Secretary Organisation
Delhi Pradesh Congress Committee
09.06.2026
चांदनी चौक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहम्मद उस्मान के द्वारा BLA-2 एवं SIR प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, इस शिविर को माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @devendrayadvinc जी ने दीप प्रज्वलन के साथ शुभारंभ किया व सभी उपस्थित BLA-1, BLA-2, ब्लॉक एवं मंडलम अध्यक्षों तथा PCC, DCC पदाधिकारियों को अपना मार्गदर्शन दिया।
संगठन महासचिव के रूप में मुझे इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागी बनने तथा बूथ स्तर पर कार्य कर रहे साथियों को संबोधित करने का अवसर मिला। शिविर में बूथ संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने, मतदाता सूची में SIR से जुड़ी प्रक्रियाओं को समझने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर बूथ कमेटी चेयरमैन श्री राजेश गर्ग ने विस्तृत जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती @LambaAlka, पूर्व मंत्री डॉ.@DrNath007, प्रभारी श्री @Cpmittal_INC, श्री @bhupeshyaadav, उपाध्यक्ष श्री @mudit_aggarwal, पूर्व विधायक श्री कंवर करण सिंह, श्री जावेद मिर्ज़ा, श्री अशोक जैन,
श्री @DeepakBhaardwaj, श्रीमती पुष्पा सिंह, श्री @RahulSharmaINC सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य संगठन की जड़ों को और मजबूत करना तथा प्रत्येक बूथ तक कांग्रेस की विचारधारा और जनसेवा के संकल्प को प्रभावी ढंग से पहुंचाना रहा। बूथ स्तर का सशक्त संगठन ही चुनावी सफलता और जनविश्वास की वास्तविक आधारशिला है। इसी लक्ष्य के साथ हम सभी कार्यकर्त्ता पूरी ऊर्जा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ श्री देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में आगे बढ़ रहे हैं। ✋🇮🇳
आज आदर्श नगर में SIR के लिए BLA-2 साथियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @devendrayadvinc जी का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा।
आदर्श नगर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री @sidharthraoinc जी के नेतृत्व में आयोजित इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम में रोहिणी जिला अध्यक्ष श्री इंदरजीत सिंह जी , चांदनी चौक जिला अध्यक्ष श्री @MdUsmanINC जी, बदरपुर जिला अध्यक्ष श्री @rajkumarjaininc जी,करावल नगर जिला अध्यक्ष श्री मंगेश त्यागी जी ,लोकसभा ऑब्जर्वर श्री @Cpmittal_INC जी, पूर्व मंत्री श्री मंगत राम सिंघल जी, पूर्व विधायक श्री @hsgmla जी, श्रीमती आभा चौधरी जी, श्री सतेंद्र शर्मा जी, श्री सतीश लूथरा जी, श्री चमन लाल शर्मा जी ,श्री @DrPKMISHRA9 जी, श्री @ShivankSingal जी , श्री गौरी शंकर शर्मा जी सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बूथ कमेटियों को और अधिक सशक्त एवं संगठित बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बूथ कमेटी चेयरमैन श्री @rajeshgarginc जी द्वारा महत्वपूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी शक्ति है। बूथ स्तर तक मजबूत संगठन निर्माण के संकल्प के साथ हम सभी आगे बढ़ रहे हैं।
आदरणीय कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge जी, जननायक नेता प्रतिपक्ष लोकसभा माननीय श्री @RahulGandhi जी की उस दूरदर्शी सोच, जो राजनीति में प्रतिभा, मेहनत और जमीनी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने में विश्वास रखती है तथा मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन श्री @Pawankhera जी के अथक प्रयासों से शुरू किए गए नेशनल टैलेंट हंट अभियान के तहत आज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय श्री @devendrayadvinc जी के नेतृत्व में इंटरव्यू चरण की शुरुआत हुई।
नेशनल टैलेंट हंट कांग्रेस पार्टी की उस सोच का प्रतीक है, जिसमें अवसर पहचान या पृष्ठभूमि से नहीं, बल्कि प्रतिभा, मेहनत और विचारों से मिलते हैं। यह पहल जमीनी स्तर की प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें देश और समाज के मुद्दों पर अपनी प्रभावी भूमिका निभाने तथा पार्टी की आवाज़ बनने का सशक्त मंच प्रदान करेगी।
इंटरव्यू पैनल में मैने संयोजक के रूप में सहभागिता की और मेरे साथ विधायिका एवं पूर्व मंत्री- हरियाणा सरकार श्रीमती गीता भुक्कल जी, AICC राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व सांसद डॉ. अमी याज्ञिक जी और को-कन्वीनर श्री @anujattrey जी ने प्रतिभाशाली युवाओं से संवाद किया। युवाओं का उत्साह, उनकी वैचारिक स्पष्टता और जनहित के मुद्दों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता बेहद प्रेरणादायक रही। यह पहल नई प्रतिभाओं को आगे लाकर कांग्रेस की आवाज़ को और सशक्त बनाएगी।