आज RCTA टीम झुंझुनूं द्वारा झुंझुनूं के यशस्वी विधायक श्री @rajendrabhamboo को #mggs मैं वरिष्ठ और बेसिक कम्यूटर अनुदेशक सहित शेष बचे अन्य पदो पर पदस्थापन के लिए ज्ञापन दिया एवं विधायक जी ने आश्वासन दिया कि मंत्री जी से बात की जाएगी (1/N)
आज फिर से माननीय उपमुख्यमंत्री मैडम दिया कुमारी जी और माननीय प्रेमचंद बैरवा जी से मुलाकात करी और उनसे अपने संघ की समस्या के निवेदन को फिर से बताया अत्याधिक व्यस्तता में भी उन्होंने निवेदन को सुना । आभार 🙏🏻
न्याय,संरक्षण,समानता एवम् अधिकारों की रक्षा हेतु वचनबद्ध वर्तमान सरकार आपके द्वारा संचालित #IT शिक्षा व #RisingRajasthan में आपके सहयोगी कंप्यूटर अनुदेशक कैडर में वेतन विसंगति को अन्य राज्यों की तुलना में अनदेखा करना उचित नहीं l संज्ञान लेवें l❣️🙏✍️
#justiceforComputerInstructor
राजस्थान के कम्प्यूटर अनुदेशकों की योग्यता और तकनीकी कौशल का राज्य को आधुनिक बनाने में अहम योगदान है।
फिर भी वेतन में भारी विसंगति उन्हें हतोत्साहित करती है समान कार्य के लिए समान वेतन ही न्याय है।
सरकार को जल्द ही इस मुद्दे का समाधान करना चाहिए।
#justiceforComputerInstructor
Dear Ma'am !!
We Miss you So much.
आपके समय कर्मचारियों की मांगों को सुना जाता था
लोकतांत्रिक आंदोलनों व जायज मुद्दों का सम्मान था
राज्य में कर्मचारी वर्ग बेहद परेशान व पीड़ित हैं
कंप्यूटर कैडर में व्याप्त विसंगतियां दूर करवाएं🙏🏾
@VasundharaBJP#justiceforComputerInstructor
राजस्थान को कंप्यूटर शिक्षा में अग्रणी बनाने के लिए👇
1️⃣कैडर विस्तार हो
2️⃣वेतन विसंगति दूर हो
3️⃣नियमित कालांश लगे
4️⃣कंप्यूटर विषय की पुस्तकें उपलब्ध हो
5️⃣कक्षा 6-10 तक कंप्यूटर अनिवार्य विषय हो
@RajCMO#justiceforComputerInstructor
इन बच्चों की माँ ओर बाप आपको सिर्फ बद्दुआएँ दे सकते है माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी@BhajanlalBjp आप में कोई दया नहीं मेरे छोटे छोटे बच्चों के ये हालात हैं आपके मंत्री @JogarampatelMLA ने पिछले दिनों दौरा किया जोजरीनदी का उसके बाद हालात ओर खराब हो गए हैं।आपने कभी हमारे हालात नहीं जाने।रात की दो बज रही हैं हमारी आत्मा तड़प रही है साहब ओर क्रंदन करता हृदय से आवाज आ रही हैं कि खोज जाये उन नेताओं फैक्ट्री वालो का जिन्होंने हमारा ये हाल किया है भगवान उनको ऐसी सजा देना कि उनके बच्चे भी ऐसे ही तड़पे ओर हमारे पास कोई सहारा नहीं है।स्वास्थ्य मंत्री @GajendraKhimsar जी एक रात रूकिये ना हमारे गांव में।@gssjodhpur अब खुश हो माननीय मंत्री महोदय जी आप ओर ले लो फैक्ट्री वालों से पैसा चुनाव में खर्च करने के काम आयेगा।हमसे दरिद्र तो आप हो साहब।इतनी अमीरी भी क्या काम की जो किसी की हाय पर बनाई हो।@JodhpurDm गौरव अग्रवाल जी सर मेरी बिटिया भी IAS होने का सपना देखती हैं पर मैं आपकी परफ़ॉर्मेंस देख कर उसे कभी तैयारी नही करवाऊँगा।कुछ नहीं कर सकता एक IAS जीरो है उसका पावर अगर जमीर मर चुका हो तो।लिपा पोती की कार्यवाही ही करनी होती हैं तो एक थर्ड ग्रेड शिक्षक भी अच्छा है कलेक्टर से।मेरी बिटिया की जगह आपके कलेजे के टुकड़े को सुलाओ ना कल साहब आंखो से खून ना आयें आंसुओं में तो कहना।खैर कराहते कलेजे के बोल भगवान कभी सच ना होने दें ओर आपकी बिटिया हमेशा खुश रहे।@KumariDiya डोली से निकली थी आप आपके बाल बच्चे होते तो कैसे सहन करती मैम आप? यहां तीस गाँव के ये हालात हैं महिलाओं ने आप से अनुरोध किया था पर तब ये विधायक @Arunamrarammla जी झूठ बोल गए कि समाधान हो गया है अब तो ये भी विधानसभा में चिल्ला रहे हैं कि हमारी समस्या का समाधान करो पर तब नये नये विधायक बने थे।@RSPCB_official@CPCB_OFFICIAL@moefcc@MoHFW_INDIA@WHO ये हालात सही हैं साहब? माननीय प्रधानमंत्री जी ये सब आपकी सरकार के कारनामे है देश का औधोगिक विकास इस किमत पर कर रहे हो आप हम साठ किलोमीटर दूर बड़े आराम से गाँव में सोते थे हमारा सबकुछ छीन लिया गया है पिछले बीस सालों में।पूरी पीढ़ी इस जहर में बड़ी हुई हैं कोई सुनने वाला नहीं है? @RavindraBhati__@VasundharaBJP@hanumanbeniwal@RahulGandhi@GovindDotasra@TheLallantop हमारी आवाज बनो ना साहब दुआ देंगे आपको।
तकनीकी का जमाना है जिसमें हर बच्चें को कम्प्यूटर शिक्षा अनिवार्य और मापदंड आधारित मिलनी चाहिए पर राजस्थान में जो हालात है वो दुर्भाग्यपूर्ण है। एक तरीके से यूं कहें की 'कंप्यूटर शिक्षा ही DELETE' हो गई है तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। भर्ती ही नहीं निकलती तो कम्प्यूटर धूल में ही मिलेंगे।
@_lokeshsharma
बिल्कुल चैयरमेन साहब।
हमें भली-भांति मालूम है कि कानून में कड़ी सजा व जुर्माने का प्रावधान है परन्तु आप राख में लठ्ठ पटकने के बजाय यह बताओ कि अभी तक सजा हुई किसको है ?
अभी SI भर्ती का उदाहरण सभी के सामने है। JEn भर्ती 2020 व 2022 में गड़बड़ी करने वाले भी मौज काट रहे हैं।