शिक्षा के जहाज बडे शौक से डुबाए जा रहे है,
स्कूलों को बन्द कर लोग रैलियों मे बुलाए जा रहे है।
तू कब तक फ्री के राशन का मजा लेता रहेगा आम आदमी?
तेरे बच्चे जिस्म से नही दिमाग से अपाहिज बनाए जा रहे है।।
भारत में शिक्षा की अलख जगाने वाले,
स्त्री शिक्षा व नारी सशक्तिकरण के प्रणेता, शोषित समाज के प्रथम शिक्षक, बाबा साहब डॉ.अम्बेडकर के साहित्यक गूरू, सामाजिक न्याय के प्रणेता, राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिबा फूले जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर हृदय की गहराइयों से कोटि कोटि नमन, वंदन..!🙏🏻