विकसित कृषि संकल्प अभियान' एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी पहल है, जो हमारे देश की कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अभियान के तहत, 12 से 15 दिनों तक 2000 से अधिक टीमें देश के 700 से अधिक जिलों के गांव-गांव में पहुंचेंगी, जहां वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों, अधिकारियों और प्र��तिशील किसानों की यह टीमें किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों, जलवायु अनुकूल खेती, मृदा स्वास्थ्य, फसल विविधता, और कृषि बीमा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगी।
यह अभियान किसानों को न केवल तकनीकी ज्ञान प्रदान करेगा, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।प्रधानमंत्री @narendramodi जी के नेतृत्व में, इस अभियान के माध्यम से कृषि क्षेत्र में नवाचार, डि��िटल कृषि, और जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
उत्तराखंड में, मुख्यमंत्री @pushkardhami जी के नेतृत्व में, राज्य सरकार भी किसानों की समृद्धि और उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है। राज्य में किसानों को तीन लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण, फार्म मशीनरी बैंक योजना के अंतर्ग�� कृषि उपकरणों की खरीद पर सब्सिडी, और एप्पल मिशन के तहत सेब के बागान लगाने पर 80% की सब्सिडी जैसी योजनाएं लागू की गई हैं। इसके अतिरिक्त, राज्य सरकार सगंध खेती को बढ़ावा देने के लिए 6 एरोमा वैली विकसित करने की योजना पर भी कार्य कर रही है।
इस अभियान के माध्यम से, हम सभी मिलकर कृषि क्षेत्र को सशक्त और समृद्ध बनाने की दिशा में एक कदम और बढ़ा रहे हैं। मैं इस महाअभियान के लिए सभी किसानों, वैज्ञानिकों, अध��कारियों और प्रगतिशील किसानों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ। हम सभी मिलकर कृषि के उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर हों।
@PMOIndia @ChouhanShivraj @OfficeofSSC @ukcmo @DIPR_UK
गैरसैण, उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी। दो दिन का सत्र डेढ़ दिन में निपटा, आने से पहले जाने की जल्दी ने गैरसैण को ‘ग़ैर’ बना डाला।
सैकड़ो करोड़ ₹ का इन्फ़्रास्ट्रक्चर और उपयोग कर��े वाला कोई नहीं। नीति नियंताओं की नीयत में खोट है या अब संवेदनाओं का केंद्र नहीं रहा गैरसैण ?
@BJP4India @INCIndia @pushkardhami @UKGaneshGodiyal @tsrawatbjp @RituKhanduriBJP @IamYashpalArya
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री अजय टम्टा जी से आज आत्मीय मुलाकात का अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ सहित किसानों एवं ग्रामीण समुदायों से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
आपने जिस स्नेह, आत्मीयता एवं सकारात्मक सोच के साथ हमारी पहल को समझा और अपना मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन दिया, उसके लिए मैं हृदय से आपका आभार व्यक्त करता हूँ।
किसानों, ग्रामीण समुदायों और उत्तराखंड के हित में आपके निरंतर प���रयास हम सभी के लिए प्रेरणादायी हैं। आपका प्रोत्साहन हमें समाज एवं किसानों के लिए और अधिक बेहतर एवं प्रभावी कार्य करने की नई ऊर्जा देता है।
‘मनोरमा कृषि रक्षक’ के माध्यम से किसानों तक तकनीक, कृषि जानकारी और आवश्यक सहायता पहुँचाने के हमारे प्रयास में आपका मार्गदर्शन हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
आपके स्नेह, सह��ोग एवं निरंतर मार्गदर्शन की अपेक्षा के साथ।
सादर एवं हृदय से धन्यवाद। 🙏
आज दिल्ली स्थित शासकीय आवास पर श्री राजेश डबराल जी ने मनोरमा डबराल जन कल्याण समिति की ओर से भेंट की।
इस दौरान उनकी संस्था द्वारा किसानों की सहायता के उद्देश्य से विकसित ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ ऐप के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई।
देवभूमि उत्तराखंड को विकास, सुशासन और अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ नई दिशा और नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने वाले मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपके नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर विकास, पारदर्शिता और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रदेश की युवा शक्ति, मातृशक्ति, किसानों और आमजन के हितों को केंद्र में रखकर किए जा रहे आपके प्रयास सराहनीय हैं।
बाबा केदारनाथ से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घाय�� और निरंतर ऊर्जा प्रदान करें, ताकि आप इसी समर्पण के साथ देवभूमि की सेवा करते रहें।
जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, मुख्यमंत्री जी। 🙏
@pushkardhami @ukcmo
अब घरेलू LPG उपभोक्ताओं को अगला सिलेंडर बुक करन��� के लिए 45 दिन का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पेट्रोलियम मंत्रालय ने इंटर-रीफिल बुकिंग गैप को घटाकर 25 दिन करने का फैसला किया है।
अब 25 दिन बाद ही अगला LPG सिलेंडर बुक किया जा सकेगा।
यह फैसला खासतौर पर उन परिवारों के लिए महत्वपूर्ण है, जहां LPG की खपत अपेक्षाकृत अधिक होती है। LPG उपभोक्ताओं के लिए यह बदलाव निश्चित तौर पर राहत भरा कदम है।
माननीय कृषि मंत्री श्री गणेश जोशी जी, आपके स्नेह, सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए हृदय से आभार एवं ��न्यवाद।
‘मनोरमा कृषि रक्षक’ जैसे किसान-केंद्रित एवं जनहितकारी प्रयास को आपने जिस आत्मीयता और सकारात्मक सोच के साथ प्रोत्साहित किया, उसके लिए हम आपके अत्यंत आभारी हैं।
किसानों, ग्रामीण समुदायों एवं प्रदेश के हित में आपके निरंतर प्रयास हम सभी के लिए प्रेरणादायी हैं। आपका सहयोग हमें भविष्य में भी समाज एवं किसानों के लिए और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।
आपके निरंतर मार्गदर्श��� एवं सहयोग की अपेक्षा के साथ।
सादर एवं हृदय से धन्यवाद। 🙏
@ganeshjoshibjp
आज देहरादून में मा. मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी के साथ किसान-केंद्रित मोबाइल ऐप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का शुभारंभ किया।
यह ऐप किसानों को मौसम, फसल संबंधी सलाह, AI आधारित रोग पहचान एवं बाजार से जुड़ी जानकारियां एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराएगा।
म���ख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में मनोरमा डबराल जन कल्याण समिति द्वारा विकसित किसान-केंद्रित मोबाइल ऐप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ ऐप को किसानों एवं स्वयं सहायता समूहों के लिए उपयोगी बताते हुए इस पहल के लिए संस्था को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के बेहतर उपयोग से किसानों को कृषि संबंधी आव��्यक जानकारियां एवं सेवाएं सुगमता से उपलब्ध कराने में इस प्रकार की पहल उपयोगी साबित हो सकती है।
मनोरमा डबराल जन कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ ऐप के माध्यम से किसानों को रियल टाइम मौसम संबंधी जानकारी एवं अलर्ट, फसल-विशिष्ट कृषि सलाह, एआई आधारित फसल रोग पहचान, कृषि एवं बाजार संबंधी जानकारी तथा परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स से संबंधित सुविधाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर���म पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। ऐप में स्वयं सहायता समूहों एवं ग्रामीण उद्यमों को बाजार से जोड़ने से संबंधित सुविधाओं को भी शामिल किया गया है।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि ऐप को किसानों की व्यावहारिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से किसानों को कृषि उत्पादन से लेकर बाजार तक आवश्यक डिजिटल सहयोग उपलब्ध कराना है।
इ��� अवसर पर क��षि एवं कृषक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी, मनोरमा डबराल जन कल्याण समिति से श्रीमती कमला डबराल, श्री राजेश डबराल, श्री अंशुल, श्री प्रांजल नौडियाल एवं सूरवीर सिंह कठैत उपस्थित रहे।
हृदय से आभार एवं धन्यवाद 🙏
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का ‘मनोरमा कृषि रक्��क’ ऐप के शुभारंभ एवं प्रोत्साहन के लिए हार्दिक आभार।
माननीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी जी का भी विशेष धन्यवाद, जिन्होंने क��सान हित में इस डिजिटल पहल को अपना सहयोग एवं मार्गदर्शन दिया।
@pushkardhami @DIPR_UK @ganeshjoshibjp
कैम्प कार्यालय में मनोरमा डबराल जन कल्याण समिति द्वारा विकसित किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का शुभारंभ किया।
यह एप किसानों एवं स्वय��� सहायता समूहों को रियल टाइम मौसम अलर्ट, फसल-विशिष्ट कृषि सलाह, AI आधारित फसल रोग पहचान, कृषि एवं बाजार संबंधी जानकारी तथा परिवहन-लॉजिस्टिक्स सुविधाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री श्री @ganeshjoshibjp जी भी उपस्थित रहे।
हृदय से आभार एवं धन्यवाद 🙏
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ ऐप के शुभारंभ एवं प्रोत्साहन के लिए हार्दिक आभार।
माननीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री श्री गण���श जोशी जी का भी विशेष धन्यवाद, जिन्होंने किसान हित में इस डिजिटल पहल को अपना सहयोग एवं मार्गदर्शन दिया।
@pushkardhami @DIPR_UK @ganeshjoshibjp
मुख्यमंत्री ��्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में मनोरमा डबराल जन कल्याण समिति द्वारा विकसित किसान-केंद्रित मोबाइल ऐप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ ऐप को किसानों एवं स्वयं सहायता समूहों के लिए उपयोगी बताते हुए इस पहल के लिए संस्था को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के बेहतर उपयोग से किसानों को कृषि संबंधी आवश्यक जानकारियां एवं सेवाएं सुगमता से उपलब्ध कराने में इस प्रकार की पहल उपयोगी साबित हो सकती है।
मनोरमा डबराल जन कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ ऐप के माध्यम से किसानों को रियल टाइम मौसम संबंधी जानकारी एवं अलर्ट, फसल-विशिष्ट कृषि सलाह, एआई आधारित फसल रोग पहचान, कृषि एवं बाजार संबंधी जानकारी तथा परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स से संबंधित सुविधाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। ऐप में स्वयं सहायता समूहों एवं ग्रामीण उद्यमों को बाजार से जोड़ने से संबंधित सुविधाओं को भी शामिल किया गया है।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि ऐप को किसानों की व्यावहारिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से किसानों को कृषि उत्पादन से लेकर बाजार तक आवश्यक डिजिटल सहयोग उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी, मनोरमा डबराल जन कल्याण समिति से श्रीमती कमला डबराल, श्री राजेश डबराल, श्री अंशुल, श्री प्रांजल नौडियाल एवं सूरवीर सिंह कठैत उपस्थित रहे।
13 साल की IAS सेवा के बाद दिव्या मित्तल का इस्तीफा…
उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की चर्चित IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने 13 वर्षों की प्रशासनिक सेवा के बाद इस्तीफा दे दिया है।
दिव्या मित्तल मिर्जापुर और देवरिया की जिलाधिकारी जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं। IIT दिल्ली और IIM बेंगलुरु से पढ़ाई करने वाली दिव्या मित्तल ने विदेश की नौकरी छोड़कर सिविल सेवा का रास्ता चुना था।
अपने इस्तीफे की जानकारी देते हुए उन्होंन��� सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश लिखा और अपनी “13 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा” को विराम देने की बात कही।
हालांकि, उन्होंने इस्तीफे की कोई स्पष्ट वजह सार्वजनिक नहीं की है।
एक प्रतिभाशाली और चर्चित अफसर का अचानक IAS सेवा से अलग होने का फैसला निश्चित रूप से चर्चा का विषय है।
@divyamittal_IAS
एटा में मंत्री के 17 फोन नहीं उठे, DM पर भड़कीं बेबी रानी मौर्य
एटा दौरे के दौरान प्���देश की महिला कल्याण मंत्री और पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य की नाराजगी सामने आई।
बताया जा रहा है कि जिले की व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के लिए मंत्री ने एटा के जिलाधिकारी अरविंद सिंह को लगातार 17 बार फोन किया, लेकिन एक भी कॉल रिसीव नहीं हुई। आरोप है कि बाद में DM की ओर से कॉल बैक भी नहीं किया गया।
मंत्री ने मंच से ही इस मामले पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि “जब एक मंत्री का फोन नहीं उठेगा, तो ��म जनता की क्या सुनी जाएगी?”
अब यह मामला प्रशासनिक प्रोटोकॉल और अधिकारियों की जवाबदेही को लेकर चर्चा में है।