#कुलदीप_बिश्नोई ऐसे नेता है जिनकी पहचान किसी कुर्सी की मोहताज नहीं। बिना किसी सरकारी पद के भी उनसे मिलने वालों की भीड़ यह साबित करती है कि असली लोकप्रियता जनता के प्यार और विश्वास से बनती है।
विपरीत परिस्थितियों में भी चेहरे पर मुस्कान,
हर कार्यकर्ता और आमजन प्रति सम्मान,
यही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है।
कुछ नाम सिर्फ नेता नहीं होते,
वे लाखों लोगों की उम्मीद और विश्वास बन जाते हैं।
पद का प्रभाव समय के साथ कम हो सकता है, लेकिन जनता का प्यार और विश्वास ही असली लोकप्रियता की पहचान होता है।”
#संघर्ष_में_भी_मुस्कान
#जनता_का_विश्वास
#लोकप्रियता_की_पहचान
#KuldeepBishnoi
@bishnoikuldeep@bbhavyabishnoi@bbishnoimukesh_@mohit_hissar@NayabSainiBJP@BJP4India
पवित्र श्रावण मास की हार्दिक शुभकामनाएँ।
भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे।
यह पावन श्रावण आपके जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए।
हर हर महादेव! 🚩🔱
"जनता का अपनापन किसी पद या पहचान का मोहताज नहीं होता, बल्कि वर्षों की निष्ठा, सेवा और विश्वास से कमाया जाता है और यही विश्वास सबसे बड़ी पूंजी होता है।"
आप सभी के लोकप्रिय जननेता चौ. कुलदीप बिश्नोई जी आगामी दिनों में हरियाणा और राजस्थान के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में आप सबके बीच उपस्थित रहेंगे।
ये कार्यक्रम केवल औपचारिक आयोजन नहीं हैं, बल्कि वर्षों से बने आत्मीय, पारिवारिक और सामाजिक संबंधों को और अधिक सशक्त बनाने का एक सुनहरा अवसर हैं। चौधरी साहब ने हमेशा हर सुख-दुःख की घड़ी में जनता के साथ खड़े होकर अपने रिश्तों को निभाया है। अब एक बार फिर वे आप सभी से सीधे संवाद करेंगे।
सभी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों से विनम्र अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपना स्नेह प्रदान करें तथा अपने अमूल्य सुझाव और विचार साझा करें।
आपका अटूट विश्वास और स्नेह ही हमें जनसेवा के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
“आपका भरोसा... हमारी सबसे बड़ी पूंजी।
आपका सहयोग... हमारी अटूट प्रतिबद्धता।”
मैंने सदन में यह महत्वपूर्ण सुझाव भी दिया कि पेपर लीक जैसे संगठित अपराधों की जांच को और प्रभावी बनाने के लिए नार्को टेस्ट एवं पॉलीग्राफ टेस्ट कराने हेतु आरोपी की सहमति अनिवार्य रखने के बजाय, सक्षम न्यायालय के आदेश पर इन परीक्षणों की अनुमति देने का कानूनी प्रावधान किया जाना चाहिए।
@RLPINDIAorg
|| ॐ नमः शिवाय ||
भगवान शिव को समर्पित पावन सावन मास की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
देवाधिदेव महादेव की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली का संचार हो एवं भोलेनाथ की कृपा सदैव देश और प्रदेश पर बनी रहे, यही मेरी मंगलकामना है।
“शिक्षा से ही सामाजिक विकास संभव है।”
समराथल फाउंडेशन सोसाइटी द्वारा NEET ( मेडिकल ) में उत्कृष्ट एवं गौरवपूर्ण परिणाम प्राप्त कर बिश्नोई समाज के जरूरतमंद एवं होनहार विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
इस प्रेरणादायक सफलता के लिए फाउंडेशन के समस्त सदस्यगण, भामाशाहों, शिक्षकों एवं सहयोगियों का हृदय से आभार एवं अभिनंदन।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए सभी बच्चे, फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश मांजू (एडीएम) एवं समस्त कार्यकारिणी बधाई के पात्र हैं। उनके दूरदर्शी नेतृत्व, समर्पण एवं शिक्षा के प्रति सेवा-अनेक विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान दी है।
हम सभी गुरु महाराज से प्रार्थना करते हैं कि उनका असीम आशीर्वाद फाउंडेशन पर सदैव बना रहे तथा संस्था शिक्षा, सेवा और समाजोत्थान के पथ पर निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करती रहे।
समराथल फाउंडेशन सोसाइटी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभाशीर्वाद।
आज जयपुर में सेवानिवृत्त डीएसपी एवं पर्यावरण प्रेमी स्वर्गीय श्री हेतराम विश्नोई जी के निधन पर उनके परिजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
श्री हेतराम जी एक सज्जन, मिलनसार, समाजसेवी एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उनका स्नेह और आत्मीयता हमारे परिवार के साथ वर्षों से जुड़ी रही। उनका निधन समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।
इसके उपरांत बिश्नोई मंदिर, फ़तेहाबाद में स्थापित होने वाली युगपुरुष बिश्नोई रत्न स्वर्गीय चौधरी भजनलाल जी की प्रस्तावित प्रतिमा के क्ले मॉडल का अवलोकन करने का अवसर मिला। प्रतिमा का प्रारूप अत्यंत आकर्षक एवं प्रेरणादायी है, जो चौधरी भजनलाल जी के व्यक्तित्व और उनके जनसेवा के अद्वितीय योगदान को सजीव रूप में प्रस्तुत करता है।
मैं बिश्नोई सभा फ़तेहाबाद तथा भाई दुड़ाराम जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ कि उन्होंने चौधरी भजनलाल जी के समाज और प्रदेश के प्रति अतुलनीय योगदान को सम्मान देने के लिए यह सराहनीय पहल की है। ऐसे प्रयास आने वाली पीढ़ियों को जनसेवा, सामाजिक समर्पण और लोककल्याण की प्रेरणा देते रहेंगे।
2. आज राजस्थान के भीलवाड़ा स्थित श्री गुरु जम्भेश्वर मंदिर प्रांगण, समेलिया धाम में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं राष्ट्रीय पर्यावरण चेतना संगम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस पावन अवसर पर पूज्य स्वामी सच्चिदानंद जी, स्वामी भागीरथ दास जी शास्त्री एवं स्वामी भगवान प्रकाश जी का शुभ आशीर्वाद प्राप्त कर स्वयं को धन्य महसूस किया। संतों का सान्निध्य सदैव जीवन को नई ऊर्जा, सकारात्मकता और सेवा का मार्ग प्रदान करता है।
राजस्थान की पुण्यभूमि पर हर बार आत्मिक शांति, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का अद्भुत अनुभव होता है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं एवं बिश्नोई सभा के पदाधिकारियों और आयोजकों द्वारा दिए गए स्नेह, सम्मान और आत्मीय स्वागत के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
इससे पूर्व भीलवाड़ा में हमारे पारिवारिक सदस्य श्री अमरचंद बिश्नोई जी के आवास पर आयोजित आत्मीय जलपान कार्यक्रम में सम्मिलित होकर परिवारजनों एवं शुभचिंतकों से स्नेहिल भेंट का अवसर भी प्राप्त हुआ।
इस दौरान वरिष्ठ नेता श्री अजय बिश्नोई जी, पूर्व मंत्री, मेरे भाई रणधीर पनियार जी (विधायक), श्री अभिमन्यु पूनिया जी (विधायक), समाजसेवी श्री पप्पूराम डारा जी, भाई श्री नारायण सिंह दाबरी जी, भाई जयकिशन जी, भाई शिवराज जाखड़ जी, भाई राज जाणी जी तथा बिश्नोई समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं वरिष्ठ साथियों का भी आत्मीय साथ रहा।
1. आज राजस्थान के भीलवाड़ा स्थित श्री गुरु जम्भेश्वर मंदिर प्रांगण, समेलिया धाम में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं राष्ट्रीय पर्यावरण चेतना संगम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस पावन अवसर पर पूज्य स्वामी सच्चिदानंद जी, स्वामी भागीरथ दास जी शास्त्री एवं स्वामी भगवान प्रकाश जी का शुभ आशीर्वाद प्राप्त कर स्वयं को धन्य महसूस किया। संतों का सान्निध्य सदैव जीवन को नई ऊर्जा, सकारात्मकता और सेवा का मार्ग प्रदान करता है।
राजस्थान की पुण्यभूमि पर हर बार आत्मिक शांति, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का अद्भुत अनुभव होता है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं एवं बिश्नोई सभा के पदाधिकारियों और आयोजकों द्वारा दिए गए स्नेह, सम्मान और आत्मीय स्वागत के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
इससे पूर्व भीलवाड़ा में हमारे पारिवारिक सदस्य श्री अमरचंद बिश्नोई जी के आवास पर आयोजित आत्मीय जलपान कार्यक्रम में सम्मिलित होकर परिवारजनों एवं शुभचिंतकों से स्नेहिल भेंट का अवसर भी प्राप्त हुआ।
इस दौरान वरिष्ठ नेता श्री अजय बिश्नोई जी, पूर्व मंत्री, मेरे भाई रणधीर पनियार जी (विधायक), श्री अभिमन्यु पूनिया जी (विधायक), समाजसेवी श्री पप्पूराम डारा जी, भाई श्री नारायण सिंह दाबरी जी, भाई जयकिशन जी, भाई शिवराज जाखड़ जी, भाई राज जाणी जी तथा बिश्नोई समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं वरिष्ठ साथियों का भी आत्मीय साथ रहा।
जनजातीय गौरव, नारी शक्ति की मिसाल और करोड़ों देशवासियों की प्रेरणा माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
आपका सशक्त नेतृत्व देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाए — यही कामना है।
आज सदलपुर में किसान संवाद और मंडी आदमपुर में व्यापारी संवाद के दौरान केंद्रीय बजट 2026-27 के मुख्य बिंदुओं पर महानुभावों के साथ विस्तार से चर्चा की ताकि हमारीसरकार की नीतियों व परियोजनाओं का लाभ आमजनमानस तक पूर्ण रूप से हम पहुंचा सकें। निश्चित तौर पर यह बजट हम सभी के विकसित भारत के संकल्प को मज़बूती दिलाने का काम करेगा। #Adampur #UnionBudget #BudgetSanvad
खेजड़ी बचाने के लिए जिसके पास जो भी माध्यम है, वह उसी से अपनी आवाज उठाए।
चुप बैठना गुनाह है।
सैंड आर्टिस्ट अजय सिंह रावत ने अपनी मिट्टी कला के माध्यम से खेजड़ी बचाओ आंदोलन को समर्थन दिया है। धन्यवाद
#खेजड़ी_बचाओ_महापड़ाव#खेजड़ी_बचाओ