अखिर कब तक?
टैक्स दो, सांस लो! 💸
पैसा कमाओ—टैक्स दो।
पैसा खर्च करो—टैक्स दो।
पैसा बचाओ—टैक्स दो।
कार खरीदो—टैक्स,
पेट्रोल भरो—टैक्स,
सड़क पर चलो—टोल,
पार्क करो—पार्किंग शुल्क
और गलती करो—जुर्माना!
डिजिटल इंडिया में UPI से भुगतान करो, सुविधा लो और शुल्क की बहस भी सुनो। 😄
अब डर बस इतना है कि कल कोई नई घोषणा न आ जाए—
“सांस ले रहे हैं?
₹500 महीना ऑक्सीजन शुल्क!”
“धूप ले रहे हैं?
प्राकृतिक प्रकाश कर!”
“छाँव में बैठे हैं?
सार्वजनिक छाया उपयोग शुल्क!” 😂
आखिर सवाल सीधा है—
जनता कमाए कब,
खर्च करे कब और
टैक्स देने के बाद जिए कब?
माननीय मुख्यमंत्री जी,
जय माता दी 🙏
@DrMohanYadav51
भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने अभी-अभी सनोदा थाना क्षेत्र में संदिग्ध जहरीली “बॉम्बे व्हिस्की” पकड़वाई है। संगठन के अनुसार इसी प्रकार की शराब से बंडा क्षेत्र में 30–40 लोगों की मौत की सूचना है और अवैध बिक्री अभी भी जारी है।अखिर @SPSagarmp
महोदय क्या कर रहे हैं!
यह अत्यंत गंभीर विषय है।
पुलिस एवं आबकारी विभाग की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच हो। जो भी अधिकारी या प्रभावशाली व्यक्ति दोषी पाया जाए, उसे तत्काल निलंबित कर कठोर कार्रवाई की जाए।
मुख्यमंत्री जी, लोगों की जान जा रही है—अब केवल छोटे आरोपियों पर कार्रवाई नहीं, बल्कि पूरे शराब माफिया नेटवर्क पर निर्णायक कार्रवाई आवश्यक है।
@DGP_MP@CMMadhyaPradesh@collectorsagar
सादर,
अजय अवस्थी
[email protected]
🌺 संतों का पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम आगमन 🌺
आज श्री विदुर आश्रम, स्वामी योगेश्वरानंद जी की पावन परंपरा से जुड़े पूज्य संतों का पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम में शुभ आगमन हुआ।
इस अवसर पर
🙏महंत श्री कुमारानंद गिरि (ब्रह्मचारी जी) महाराज,
🙏नागबाबा स्वामी नारायण पुरी जी महाराज, कन्नौज,
🙏तथा स्वामी गणेशदास जी, संचालक एवं पुजारी, श्री शिव मंदिर, विनायक कॉलोनी, बेवर, मैनपुरी ने
परमपूज्य गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
संतों ने अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ मंदिर में आयोजित दिव्य आरती क्रम में सहभागिता कर माँ आदिशक्ति एवं समस्त शक्तियों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
🌿 एक संकल्प, एक दिशा, एक लक्ष्य
सिद्धाश्रम की आध्यात्मिक चेतना, अखंड पाठ और नशामुक्त भारत के संकल्प से प्रभावित होकर पूज्य संतों ने गुरुवर की विचारधारा को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने तथा नशामुक्त, संस्कारवान और चरित्रवान समाज के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
यह मिलन केवल संतों का मिलन नहीं, बल्कि सनातन चेतना, संत शक्ति और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का संगम है।
जब संत शक्ति एक दिशा में आगे बढ़ती है,
तो समाज में नई चेतना का संचार होता है।
जब आध्यात्मिक शक्ति जनकल्याण से जुड़ती है,तो परिवर्तन केवल व्यक्ति में नहीं—पूरे समाज में आता है।
आइए, हम सब मिलकर संकल्प लें—
“नशामुक्त भारत — संस्कारयुक्त भारत”
“भक्तिमय जीवन — चरित्रवान समाज”
“माँ आदिशक्ति की साधना — मानवता की सेवा”
माँ आदिशक्ति सभी संतों एवं साधकों को शक्ति प्रदान करें और राष्ट्र को नई आध्यात्मिक चेतना प्रदान करें।
🙏 जय माता की।
🙏 **जय गुरुवर की!
माननीय मुख्यमंत्री महोदय
मध्यप्रदेश शासन,
भोपाल, मध्यप्रदेश
@drmohanyadav51
विषय: दमोह जिले के कुम्हारी थाना प्रभारी पर अवैध शराब परिवहन के मामलों में गंभीर लापरवाही एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के विरुद्ध कथित झूठे प्रकरण दर्ज किए जाने के संबंध में उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु।
● मध्यप्रदेश शासन द्वारा नशामुक्ति एवं अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सामाजिक संगठन भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा भी अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध पुलिस को सूचना देकर अनेक मामलों में सहयोग किया जाता रहा है।
दमोह जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र से संबंधित एक गंभीर मामला मेरे संज्ञान में आया है, जिसमें थाना प्रभारी श्री बृजेश पांडे की कार्यप्रणाली को लेकर अनेक गंभीर प्रश्न एवं आरोप सामने आए हैं।
प्राप्त शिकायत एवं उपलब्ध दस्तावेजों के अनुसार—
कुम्हारी थाना क्षेत्र में अवैध शराब के परिवहन को लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई कराई गई।
थाना क्षेत्र से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित यादव ढाबा से 70 पेटी से अधिक अवैध शराब पकड़े जाने की कार्रवाई की जानकारी सामने आई है। इतनी बड़ी मात्रा में अवैध शराब थाना क्षेत्र में पाए जाने के बावजूद स्थानीय पुलिस की भूमिका एवं सूचना तंत्र पर प्रश्न उठना स्वाभाविक है।
दिनांक 04 अगस्त 2026 को भी संगठन के सदस्यों द्वारा अवैध शराब के परिवहन की सूचना पुलिस को दी गई। शिकायत में उल्लेख है कि अवैध शराब परिवहन के दौरान संबंधित व्यक्तियों को पकड़वाने में संगठन के सदस्यों ने पुलिस को सूचना दी थी।
शिकायतकर्ता श्री दीपक यादव, निवासी ग्राम गाता, थाना कुम्हारी, द्वारा प्रस्तुत आवेदन के अनुसार अवैध शराब परिवहन के मामले में कार्रवाई के बाद संगठन से जुड़े व्यक्तियों के विरुद्ध ही अपराध क्रमांक 127/2026 के अंतर्गत विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता ने इसे दुर्भावनापूर्ण एवं झूठा प्रकरण होने का आरोप लगाया है।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि अवैध शराब के परिवहन की सूचना देने एवं उसे पकड़वाने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं के विरुद्ध ही कार्रवाई की गई, जबकि अवैध शराब के वास्तविक परिवहन एवं उससे जुड़े लोगों की भूमिका की निष्पक्ष जांच आवश्यक है।
इस पूरे घटनाक्रम से यह गंभीर प्रश्न उत्पन्न होता है कि यदि सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता पुलिस को लगातार अवैध शराब की सूचना देकर कार्रवाई में सहयोग कर रहे हैं, तो उनके विरुद्ध ही आपराधिक प्रकरण दर्ज किए जाने की परिस्थितियों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच क्यों न कराई जाए।
अतः माननीय मुख्यमंत्री महोदय से विनम्र अनुरोध है कि इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए—
1. कुम्हारी थाना क्षेत्र में पिछले एक वर्ष के दौरान हुई अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन से संबंधित सभी मामलों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए।
2. थाना प्रभारी कुम्हारी श्री बृजेश पांडे की भूमिका एवं कार्यप्रणाली की वरिष्ठ पुलिस अधिकारी/स्वतंत्र जांच एजेंसी से जांच कराई जाए।
3. जांच पूरी होने तक निष्पक्षता सुनिश्चित करने हेतु थाना प्रभारी को वर्तमान थाना क्षेत्र से हटाने/स्थानांतरित करने पर विचार किया जाए।
4. अपराध क्रमांक 127/2026 में संगठन के कार्यकर्ताओं के विरुद्ध लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि जांच में प्रकरण झूठा या दुर्भावनापूर्ण पाया जाता है तो संबंधित व्यक्तियों को राहत प्रदान करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों/व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
5. यादव ढाबा से कथित रूप से पकड़ी गई बड़ी मात्रा में अवैध शराब तथा अन्य मामलों में शराब के स्रोत, परिवहनकर्ता, विक्रेता एवं संरक्षण देने वाले किसी भी व्यक्ति की भूमिका की जांच की जाए।
6. अवैध शराब के विरुद्ध सूचना देने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को अनावश्यक रूप से प्रताड़ित न किया जाए तथा यदि किसी कार्यकर्ता के विरुद्ध दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई सिद्ध होती है तो जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कठोर विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाए।
अतः जनहित में इस मामले की उच्चस्तरीय एवं समयबद्ध जांच कराकर दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा निर्दोष लोगों को न्याय दिलाने की कृपा करें।
अजय अवस्थी
[email protected]@DGP_MP@CMMadhyaPradesh@spdamoh@MPPoliceDeptt@igpsagarzone@bmks_india
आज भोपाल स्थित मंत्रालय में माननीय उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल जी से शिष्टाचार भेंट हुई।
उन्हें 22–23 जनवरी 2026 को पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम में आयोजित 133वें शक्ति चेतना जनजागरण योग साधना शिविर में सादर आमंत्रित किया।
#Bhopal#DyCM#RajendraShukla#YogaSadhna #ShaktiChetna #जनजागरण
आज मध्य प्रदेश के मंत्री श्री लखन पटेल जी के साथ, माननीय मुख्यमंत्री श्री @CMMadhyaPradesh जी से भोपाल स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट हुई। उन्हें 22–23 जनवरी 2026 को पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम में आयोजित 133वें शक्ति चेतना जनजागरण योग साधना शिविर में सादर आमंत्रित किया। वहाँ उपस्थित अन्य आदरणीय मंत्रियों से भी भेंट हुआ!
#योगसाधना #शक्ति_चेतना #जनजागरण #मध्यप्रदेश #भोपाल
आज राजिम ,गरियाबंद की पुण्यधरा पर स्थित कलेश्वर महादेव के दिव्य चरणों में दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह केवल दर्शन नहीं, आत्मा का स्पर्श है। भगवान शिव हमें सिखाते हैं—सहजता, वैराग्य और करुणा। यहाँ आकर मन स्वतः शांत होता है और अहंकार विलीन होने लगता है। कलेश्वर महादेव की कृपा से जीवन में स्थिरता, विवेक और धर्म का मार्ग प्रशस्त हो। हम सभी अपने भीतर के विकारों का त्याग कर सत्य, सेवा और साधना के पथ पर अग्रसर हों। यही शिवभक्ति का सच्चा स्वरूप है।
हर हर महादेव 🙏
गरियाबंद में स्थित भूतनाथ महादेव के दिव्य दर्शन का आज सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह पावन धाम केवल मंदिर नहीं, बल्कि आस्था, साधना और आत्मशांति का केंद्र है। यहाँ आकर मन स्थिर होता है और शिव तत्व का अनुभव होता है। भूतनाथ महादेव हमें भय से मुक्त होकर सत्य, संयम और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उनकी कृपा से जीवन के कष्ट दूर हों और अंतर्मन में श्रद्धा, शक्ति व शांति का संचार हो।
हर हर महादेव 🔱🙏
माननीय मुख्यमंत्री महोदय,
मध्य प्रदेश शासन,
भोपाल (म.प्र.)
विषय : मध्य प्रदेश की बेटियां सरकारी कॉलेजों में पढ़ने से वंचित।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि 6 अक्टूबर 2025 के बाद मध्य प्रदेश की बेटियां सरकारी कॉलेजों के स्थान पर प्राइवेट कॉलेजों में पढ़ने पर मजबूर हो रही हैं।
कारण इस प्रकार हैं –
1. प्रदेश के लगभग 25 सरकारी कॉलेजों में छात्राओं के लिए सीटें निर्धारित की गई हैं, किंतु केवल 8 कॉलेजों को ही काउंसलिंग में शामिल किया गया।
2. मान्यता प्राप्त सरकारी कॉलेजों को काउंसलिंग से बाहर रखा गया।
3. शेष 25 सरकारी कॉलेजों (DME & DHS) को काउंसलिंग में शामिल कर उनकी कमी को दूर किया जाना आवश्यक है।
4. अन्य राज्यों में लगभग 8000 सरकारी सीटें हैं, जबकि मध्य प्रदेश में पहले 1860 थीं, अब मात्र 860 रह गई हैं।
5. बी.एस.सी. नर्सिंग कोर्स के लिए यदि प्राइवेट कॉलेजों की मान्यता है, तो सरकारी कॉलेजों की भी मान्यता दी जानी चाहिए।
6. वर्ष 2024 में 16 कॉलेज थे, जिनमें से अब अचानक 8 कॉलेजों को अमान्य कर दिया गया है।
7. सरकार चाहे तो एक दिन में सभी कॉलेजों को काउंसलिंग में शामिल कर सकती है।
8. यदि किसी छात्रा ने अच्छे अंक प्राप्त किए हों, तब भी सरकारी कॉलेज न मिलने पर उसे प्राइवेट में पढ़ाई करनी पड़ रही है, जो आर्थिक रूप से परिवारों पर भारी बोझ है।
अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि मध्य प्रदेश की बेटियां भी सरकारी कॉलेजों में पढ़ाई कर सकें, इसके लिए शीघ्र उचित निर्णय लिया जाए। तभी "बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ" का नारा सार्थक होगा।
सधन्यवाद,
अजय अवस्थी
@DrMohanYadav51@CMMadhyaPradesh@BJP4MP@GovernorMP@PMOIndia@CPMGMP
माननीय मुख्यमंत्री महोदय
मध्यप्रदेश शासन
भोपाल
विषय : प्रदेश में खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने एवं किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने हेतु।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि वर्तमान समय में प्रदेशभर के किसान खाद की भारी कमी और कालाबाजारी से जूझ रहे हैं। किसानों को यूरिया एवं अन्य आवश्यक खाद समय पर और उचित मूल्य पर उपलब्ध नहीं हो पा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में खाद की दुकानों पर लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं, किंतु अधिकांश किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
खाद की कालाबाजारी खुलेआम चल रही है। कुछ व्यापारी खाद को अधिक मूल्य पर बेचकर किसानों का शोषण कर रहे हैं। परिणामस्वरूप गरीब व छोटे किसान बुवाई के समय खाद से वंचित हो रहे हैं, जिससे कृषि उत्पादन पर सीधा असर पड़ रहा है।
माननीय महोदय, यह समस्या अत्यंत गंभीर है और यदि शीघ्र ही कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो आगामी फसलों पर इसका गहरा असर पड़ेगा। अतः आपसे सविनय अनुरोध है कि—
1. प्रदेशभर में खाद की कालाबाजारी पर तुरंत रोक लगाने हेतु सख्त कार्यवाही की जाए।
2. किसानों को निर्धारित दर पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए।
3. प्रशासनिक स्तर पर निगरानी समितियाँ गठित कर नियमित निरीक्षण कराया जाए।
4. दोषी विक्रेताओं एवं कालाबाजारी में शामिल लोगों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
आपके स्तर से की गई त्वरित कार्रवाई से लाखों किसानों को राहत मिलेगी और प्रदेश की कृषि व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सकेगी।
आपकी सकारात्मक पहल की अपेक्षा के साथ।
भवदीय,
Ajay Awasthi
[email protected]@CMMadhyaPradesh@DrMohanYadav51@aajtak@ABPNews@ZeeNews@CNNnews18@News18MP@BJP4MP
"आवाज़ जो सिर्फ सुरों में नहीं, सेवा में भी गूंजती है..."
प्रसिद्ध गायिका पलक मुच्छल न केवल अपनी मधुर आवाज़ से करोड़ों दिलों को जीत चुकी हैं, बल्कि उन्होंने अपने दिल की गहराई से हज़ारों बच्चों के दिल की धड़कनों को भी नई ज़िंदगी दी है। ❤️
अपने करियर की शुरुआत से ही, पलक मुच्छल दिल के मरीज बच्चों की मदद के लिए लगातार कॉन्सर्ट करती आ रही हैं। अब तक वे 2500 से अधिक बच्चों की ओपन हार्ट सर्जरी का खर्च उठा चुकी हैं। उनका यह सेवा भाव समाज के लिए प्रेरणा है कि प्रसिद्धि का सही उपयोग सेवा में किया जाए।
🌟 #पलक_मुच्छल_प्रेरणा
🌟 #संगीत_से_सेवा_तक
🌟 #DilSeMadad
🌟 #InspirationForYouth
पलक ने अपने गैर-लाभकारी "पलक मुच्छल हार्ट फाउंडेशन" के माध्यम से यह कार्य आरंभ किया था।
उनके अनुसार, वह अपने गायन कार्यक्रमों की कमाई से आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की हार्ट सर्जरी के लिए फंड इकट्ठा करती हैं।
उन्हें इस मानवीय कार्य के लिए कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं, जैसे "National Child Award for Exceptional Achievement" और "Guinness World Record" में नाम।
@palakmuchhal3
🔸7 जून को भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाली विशाल रैली में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा▪︎▪︎▪︎
🔸 “छत्तीसगढ़ का सम्पूर्ण विकास” के संकल्प के साथ चलिए बनते हैं इस परिवर्तन यात्रा के साक्षी!
#शक्ति_चेतना_रैली#RaipurRally#BSCP #छत्तीसगढ़_विकास
भारत को एक स्वस्थ, समृद्ध और आध्यात्मिक रूप से उन्नत राष्ट्र बनाने की दिशा में #Panchjyoti_Shaktiteerth_Siddhashram_Dham से जुड़ी गुरुदेव जी की शिष्या गोल्डी पटेल दीदी अपने पति, सांसद मा. प्रवीण पटेल जी के साथ प्रधानमंत्री जी भेंटकर गुरुवर माँ की छवि और सिद्धाश्रम पत्रिका दी !
भारत को नशामुक्त और मांसाहार मुक्त बनाने का अनुरोध के साथ, सिद्धाश्रम आने का आमंत्रण भी दिया ।
"नशामुक्त समाज, स्वस्थ राष्ट्र की नींव। आइए, इस जनजागरण पदयात्रा में शामिल होकर नशामुक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। मिलकर एक ऐसा समाज बनाएं, जो हर प्रकार के नशे से मुक्त और खुशहाल हो।"