।।Team Ravindra Bhabha।।
छात्र प्रतिनिधि MLB COLLEGE NOKHA
!! @ravindrabhati__!!
।।Student Master Of Science.।।
Jay ma Karni
सत्यमेव जयते #9
।।Bhati Nokha।।
श्री राजपूत करणी सेना के नेतृत्व में अपनी जायज मांगों को लेकर जयपुर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर प्रशासन द्वारा लाठीचार्ज किया जाना अत्यंत निंदनीय है। असहमति की आवाज़ का समाधान बल प्रयोग से नहीं, बल्कि संवाद और संवेदनशीलता से होना चाहिए।
लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है।
@PMOIndia@RajCMO
“जब व्यवस्था मजदूरों की आवाज़ सुनने में नाकाम हो जाए, तब संघर्ष अपने सबसे अलग रूप में सामने आता है…
शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने मजदूरों के हक और इंसाफ की मांग को लेकर अपने ही खू!न से गृह मंत्री को पत्र लिखकर बड़ा संदेश दिया है।
यह सिर्फ एक पत्र नहीं, बल्कि उन मजदूर परिवारों का दर्द है जो न्याय की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
रविंद्र सिंह भाटी लगातार ज़मीन से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं, और इस बार उनका यह कदम पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है...
#RavindraSinghBhati #Shiv #RajasthanPolitics #WorkersJustice
चीन के शांक्सी प्रांत स्थित एक कोयला खदान में हुए विस्फोट में लगभग 90 श्रमिकों के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और चिंताजनक है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें।
यह हादसा दुनिया भर की खदानों में कार्यरत मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
हमारी गिरल ओपन लिग्नाइट माइंस के मजदूर भी पिछले 40 दिनों से अपनी सुरक्षा मानकों, श्रमिक अधिकारों एवं अन्य जायज़ मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं, लेकिन जिम्मेदार तंत्र अब भी मौन है।
हादसे होने के बाद जागने से बेहतर है कि समय रहते मजदूरों की सुरक्षा, सुविधाओं और जीवन की रक्षा सुनिश्चित की जाए।
सरकार और संबंधित प्रबंधन को चेतना होगा, क्योंकि मजदूर केवल श्रमिक नहीं, बल्कि हजारों परिवारों की उम्मीद और राष्ट्र विकास का आधार हैं।
@PMOIndia@RajCMO
बाड़मेर में विधायक रविंद्र सिंह जी भाटी मजदूरों के हक के लिए पिछले २ हफ़्ते से धरने पर बैठे है,लेकिन भाजपा की पर्ची सरकार ने विधायक से न कोई वार्ता की न कोई संज्ञान लिया ।
विधायक रविंद्र जी व मजदूरों का इतना अपमान किया भाजपा सरकार ने की कलेक्ट्रेट कूच करने एवं अपने ऊपर पेट्रोल डालने पर मजबूर हो गए ।
भाजपा सरकार को अविलंब विधायक व मजदूरों से बात करनी चाहिए, विधायक पद की गरिमा सरकार को ध्यान रखनी चाहिए ।
अगर विधायक या मजदूरों के साथ कुछ भी ग़लत हुआ तो भाजपा सरकार गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहे ।।
@RavindraBhati__
एक चुने हुए जन प्रतिनिधि द्वारा आत्मदाह की कोशिश करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
राजस्थान की पर्ची सरकार होश में आए एवं मजदूरों की मांगों को पूरा करे।
"जब-जब भाटी बोला है राजसिंहासन डोला है।"
@RavindraBhati__ ✊❤️🦁
सत्ता के दलालों ने मारवाड़ के रणबांकुरों को ललकारा हैं....
इन काले अंग्रेजों को यह मारवाड़ अब पूरी तरह से नेस्तनाबूद करके मानेगा....
"बागियों बगावत चुनना, सत्ता की गुलामी नही...
@RavindraBhati__
ओरण केवल जमीन का टुकड़ा नहीं,
यह हमारी सांझी आस्था, परंपरा और प्रकृति का जीवंत रूप है।
हमारा संकल्प है, इस धरोहर का संरक्षण, संवर्धन और सम्मान ताकि वन्य-जीवों सहित गोवंश को मिले खुला, सुरक्षित और प्राकृतिक चरागाह।
ओरण बचेंगे, तो संस्कृति बचेगी…
संस्कृति बचेगी, तो हमारी पहचान सदा जीवित रहेगी।
#ओरण_बचाओ_गाय_बचाओ
पहुँच गई है घड़ी फैसला अब करना ही होगा,
दो में एक राह पर पगले पग धरना ही होगा।
समर शेष है नहीं पाप का भागी केवल व्याध,
जो तटस्थ हैं समय लिखेगा उनके भी अपराध।।
#ओरण_बचाओ#बालेसर
"सिर सांठे रूंख रहे, तो भी सस्तो जाण"
कल बीकानेर की पावन धरा पर प्रकृति के सजग प्रहरीयों द्वारा आयोजित “खेजड़ी बचाओ महापड़ाव” में उपस्थित रहूंगा।
#खेजड़ी_बचाओ