“कंचन वरण विराज सुबेसा।
कानन कुण्डल कुंचित केसा”
भाई शाश्वत जोशी जी द्वारा बड़े मंगल पर भंडारे के आयोजन के अवसर पर प्रसाद वितरण का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
आदरणीय जनता जनार्दन.
आपको सादर सूचित करना है कि
हमारे घर,परिवार,नाते-रिश्तेदार,इष्ट मित्र,सहयोगी,नेता या अन्य कोई भी व्यक्ति अगर आपके किसी भी कार्य को कराने के लिए पैसा माँगे,हमारे नाम पर पैसा माँगे तो समझ लेना वह स्वयं भ्रष्टाचार कर रहा है.
ऐसे किसी भी लेन-देन के लिये संबंधित व्यक्ति स्वयं जिम्मेदार होंगे.
आज पिंडरा विधानसभा के दौरे पर विभिन्न क्षेत्रों में जनता का जबरदस्त समर्थन मिला। पिंडरा की जनता का दिल से आभार व्यक्त करती हूँ। इस बार, मुझे पूरा यकीन है कि पिंडरा की जनता अपनी बहन/बेटी प्रिया सरोज को भारी मतों से विजयी बनाकर संसद भेजने का काम करेगी।
आज मछलीशहर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर जाकर जनता का अपार प्यार एवं आशीर्वाद मिला,रुझान बता रहा है कि मछलीशहर की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है और मछलीशहर की बेटी प्रिया सरोज को 25 मई को साइकिल का बटन दबाकर भारी से भारी मतों से विजय बनाने का काम करेंगे
आज विधानसभा मड़ियाहूँ के दौरे पर किसुनपुर, बारीगाँव, तेजगढ़, रायपुर, सुखलालगंज, छामापुर और अन्य स्थानों पर जाकर जनता का अपार समर्थन मिला। मैं मड़ियाहूँ की जनता का दिल से धन्यवाद देना चाहती हूँ मुझे विश्वास है कि मड़ियाहूँ की जनता इस बार मुझे विजयी बनाकर संसद भेजने का काम करेगी।
लोक सभा बहराइच श्री रमेश गौतम जी के चुनाव में जन संपर्क और कार्यकर्ताओं से मिलने के कार्यक्रम में आदरणीय जय शंकर पांडेय जी, श्री राम हर्षि यादव जी, श्री जयंकर सिंह जी, श्री अब्दुल मन्नान, श्री सुंदर लाल बाजपेयी, देवेश मिश्रा, श्री जे पी मिश्रा, श्री आसिफ़ और सभी समाजवादी पार्टी के नेताओं ने शिरकत करी।
लोकसभा #गोंडा#समाजवादी_पार्टी#INDIA गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल करने के बाद सम्मानित INDIA गठबंधन,नेताओं के साथ मिलकर कार्यकर्ता सम्मेलन मे सम्मिलित हुई सम्मेलन मे आए सम्मानित नेताओं कार्यकर्ताओ व क्षेत्र वासियो से मिले प्यार समर्थन आशीर्वाद की आभारी हूँ
नमस्कार, मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र की प्रिय जनता आज मा॰अखिलेश यादव जी ने मुझे आशीर्वाद देकर प्रत्याशी के रूप में आपका नेतृत्व करने का मौक़ा दिया है।
मैं अनुरोध करती हूँ कि अपने लोकसभाक्षेत्र से मुझे चुनकर संसद में भेजने का काम करें, ताकि मैं आप सभी की आवाज़ बन सकूँ।~आपकी प्रिया सरोज