बीते दिनों सेवाग्राम शिविर में मैने कहा था -
"वक्त की आंधियां जिसे उड़ा न सकीं, सत्ता की ताकतें जिसे डिगा न सकीं।
वह जो हर दौर के अन्याय के सामने तनकर खड़ा रहा, इतिहास गवाह है, उसी मजबूती का नाम महात्मा गांधी रहा।"
आज अयोध्या की घटनाएँ उसी विचार की प्रासंगिकता को फिर याद दिलाती हैं।
जब सत्ता प्रश्नों से डरने लगे, आस्था पर पहरा लगाने लगे और शांतिपूर्ण दर्शन के अधिकार को भी रोकने लगे, तब गांधी का सत्याग्रह केवल इतिहास नहीं, लोकतंत्र की आवश्यकता बन जाता है।
महात्मा गांधी ने सिखाया था कि सत्ता कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, सत्य, आस्था और न्याय के मार्ग पर डटे रहने का साहस ही लोकतंत्र की असली ताकत है।
मजबूरी का नाम महात्मा गांधी नहीं है।
अन्याय के सामने झुकने से इंकार करने का नाम महात्मा गांधी है। सत्य के लिए डटकर खड़े रहने का नाम महात्मा गांधी है।
राम सबके हैं।
सत्य सबका है।
और लोकतंत्र भी सबका है।
पितृ दिवस के अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
धर्म, स्वर्ग व तप के फल समान पिता जगत में सर्वश्रेष्ठ हैं, उनका प्रेम व त्याग अमूल्य है। उनकी सीख व आदर्श हमें सदैव समस्याओं से लड़ने की शक्ति प्रदान करते हैं।
जब स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को पढ़ते हैं, तो वह एक कहानी लगती है। लेकिन जब उसी इतिहास को जीने वाले व्यक्तित्व हमारे बीच उपस्थित हों, तो वह प्रेरणा बन जाता है।
94 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आदरणीय श्रीमती लीलाताई चितले जी का सम्मान करना मेरे लिए अत्यंत गौरव और भावुक क्षण रहा। महात्मा गांधी जी के आंदोलनों में उनकी सक्रिय भूमिका और राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण हम सभी के लिए एक अमूल्य विरासत है।
लीलाताई जी को सादर नमन। 🇮🇳🙏🏻
सार्थक 18 साल का है - पर सोच, साहस और सिद्धांत में किसी से कम नहीं।
उसने और उसके साथी निसर्ग ने वो कर दिखाया जो देश के बड़े मीडिया हाउस, खोजी पत्रकार नहीं कर पाए - CBSE और COEMPT की मिलीभगत को देश के सामने रख दिया।
मोदी जी चाहते हैं हमारे युवा reels बनाते रहें, पकौड़े तलते रहें, सवाल न पूछें, आँखें न खोलें। पर इन बच्चों ने सवाल भी पूछे। और जवाब भी ढूँढ निकाले।
देश का 18 साल का बच्चा CBI से तेज़ निकला - नौजवानों की ये जीत सही मायने में सरकार की हार है।
यही है भारत की असली युवा शक्ति - जिज्ञासु, जागरूक, जानकार। और याद रखिए, देश का भविष्य किसी बहकावे में नहीं आएगा।
अंडर-18 हॉकी एशिया कप में भारत ने इतिहास रचा है। भारतीय पुरुष टीम ने तीसरी बार स्वर्ण पदक और महिला टीम ने कांस्य पदक जीत कर देश का मान बढ़ाया है।
दोनों टीम के सभी खिलाड़ियों को खूब बधाई और ढेरों शुभकामनाएं। देश को आप सभी पर गर्व है।
अद्वितीय न्याय, कुशल प्रशासन और सनातन संस्कृति के पुनरुद्धार की प्रतीक, लोकमाता पुण्यश्लोका राजमाता अहिल्याबाई होलकर जी की जयंती के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 'श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि समारोह' का आयोजन किया जा रहा है।
आप सभी सम्मानित कांग्रेसजन, प्रबुद्ध नागरिक और मातृशक्ति इस गौरवशाली समारोह में सादर आमंत्रित हैं। आइए, उनके महान विचारों को जीवन में उतारने का संकल्प लें।
📅 दिनांक: 31 मई 2026 (रविवार)
⏰ समय: शाम 4:00 बजे
📍 स्थान: प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, लखनऊ
#AhilyabaiHolkar #अहिल्याबाई_होलकर #UPCongress #AjayRai
आज सहारनपुर में महत्वपूर्ण सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
विभिन्न दलों से जुड़े कई वरिष्ठ नेताओं, पूर्व जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, संविधान की रक्षा और जनहित की राजनीति में विश्वास जताते हुए कांग्रेस परिवार का दामन थामा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय जी, राष्ट्रीय सचिव श्री प्रदीप नरवाल जी, सहारनपुर से सांसद माननीय इमरान मसूद जी एवं जिला अध्यक्ष श्री संदीप सिंह राणा जी साथ उपस्थित रहे।
कांग्रेस पार्टी में शामिल प्रमुख साथी:
▪️ श्री सरफराज खान – पूर्व राज्य मंत्री (सपा)
▪️ श्री इरशाद चौधरी – पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष (बसपा)
▪️ श्री मसूद अख्तर – पूर्व विधायक (कांग्रेस)
▪️ श्री रईस मलिक – पूर्व प्रत्याशी (बसपा)
▪️ श्री इमरान मलिक – पूर्व ब्लॉक प्रमुख (बसपा)
▪️ श्री प्रदीप चौधरी – पूर्व युवा जिला अध्यक्ष (सपा)
▪️ श्री मोहम्मद अफजल – जिला पंचायत सदस्य (सपा)
▪️ श्री राजपाल सिंह करनवाल – पूर्व जिला पंचायत सदस्य (बसपा)
▪️ श्री इसरार – पूर्व प्रमुख (सपा)
▪️ श्री मंसूर बदर – पार्षद (सपा)
▪️ श्री मनपाल – पार्षद (बसपा)
▪️ श्री जावेद अली – पार्षद (सपा)
कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए सभी साथियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। पूर्ण विश्वास है कि आपके अनुभव और जनसेवा के संकल्प से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा जनता की आवाज को मजबूती मिलेगी।
#Congress #UttarPradesh
गौरक्षा अभियान पर निकले भगवान शंकराचार्य श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी का मड़ियाहूं गोशाला पर भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर एकत्रित श्रद्धालुओं को गौरक्षा की शपथ दिलाई। @jyotirmathah@avinashpandeinc@kashikirai
The Congress Legislature Party had met in Thiruvananthapuram on May 7th, 2026 and had unanimously resolved to authorize the Congress President to appoint the new leader of the CLP in the state of Keralam.
Accordingly, the Congress President has held extensive discussions with the Chairperson of the Congress Parliamentary Party, Leader of the Opposition in the Lok Sabha, the AICC Observers who had met with the newly elected MLAs on May 7th, 2026 and many other leaders from the state including MPs, former PCC Presidents have also been consulted.
Based on all these discussions, it has been decided that Shri @vdsatheesan be appointed as the leader of the CLP.
: General Secretary, AICC, In-Charge Keralam @DeepaDasmunsi JI
आज रामपुर खास परिवार की मातृशक्तियों के साथ आस्था, श्रद्धा और लोकपरंपरा से जुड़े विशेष पल साझा किये।
राहाटीकर स्थित तनु मैरिज हॉल में आयोजित दुरदुरिया माता (अवसान माता) पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर माँ के चरणों में क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की प्रार्थना की।
इस पावन आयोजन में बड़ी संख्या में मातृशक्तियों ने श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ सहभागिता कर माँ से परिवार के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
“लोकतंत्र के प्रहरी” व्याख्यान श्रृंखला का प्रथम आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न होने पर सभी आयोजकों, वक्ताओं एवं सहभागी साथियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
वरिष्ठ पत्रकार एवं जुबली पोस्ट के संपादक डॉ. उत्कर्ष सिन्हा जी द्वारा “भारत के आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक विमर्श पर मध्य-पूर्व के युद्ध का प्रभाव” जैसे महत्वपूर्ण विषय पर किया गया संवाद निश्चित रूप से समाज में वैचारिक जागरूकता और लोकतांत्रिक चिंतन को मजबूती प्रदान करेगा।
आज के समय में ऐसे सार्थक विमर्श लोकतंत्र को सशक्त बनाने और समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं। आशा है कि यह व्याख्यान श्रृंखला निरंतर जनजागरण का माध्यम बनेगी।
कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge से यूपी के प्रभारी महासचिव @avinashpandeinc जी की मौजूदगी में 'किसान न्याय पदयात्रा' के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।
डॉ. हरीश कुमार गंगवार जी के नेतृत्व में आए इस प्रतिनिधिमंडल में अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला जी भी मौजूद रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने श्री मल्लिकार्जुन खरगे को बदायूं एवं बरेली जनपदों में किसानों के आर्थिक शोषण, उत्पीड़न और शांतिपूर्ण किसान आंदोलनों के दौरान हुए दमन से संबंधित एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा है।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस किसानों के अधिकार और न्याय की लड़ाई में उनके साथ खड़ी है। किसानों की आवाज को सड़क से संसद तक मजबूती से उठाया जाएगा।
📍 दिल्ली
नई दिल्ली स्थित ए.आई.सी.सी. मुख्यालय, 24 अकबर रोड में “किसान न्याय पदयात्रा” से जुड़े बरेली के किसान प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर बदायूं जिले के किसानों के साथ हो रहे अन्याय, शोषण और विभिन्न समस्याओं को सुना व समझा। किसानों ने अपनी पीड़ा और ज़मीनी मुद्दों को विस्तार से रखा।
इसके पश्चात किसान प्रतिनिधिमंडल सहित कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी से मुलाक़ात की और किसानों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। खड़गे जी ने किसानों की बात अत्यंत संवेदनशीलता और गंभीरता से सुनी तथा कृषि मंत्रालय से संबंधित संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष माननीय श्री चरणजीत सिंह चन्नी जी से तत्काल बातचीत कर किसानों को न्याय दिलाने हेतु उचित हस्तक्षेप का आग्रह किया।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सदैव किसान, मज़दूर और देश के हर संघर्षशील नागरिक के साथ मजबूती से खड़ी रही है। किसानों के अधिकारों और न्याय की इस लड़ाई को हम हर स्तर पर मजबूती से उठाते रहेंगे।