कागश्रेष्ठ, सर्वप्रथम अवज्ञा का अनुरोध और विद्रोह का आह्वाहन एक नहीं होता है। दूसरा, सेना और पुलिस को इस में लाने के पक्ष में कोई नहीं था।
तीसरा, एक गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी होने के बावजूद इसी आह्वाहन के आधार पर जेपी को संसद मार्ग से राष्ट्रद्रोह के आरोप में गिरफ़्तार करके पाँच माह जेल में रखा गया था और उनका स्वास्थ्य मृत्युप्राय होने के कारण उन्हें रिहा किया गया था। दो टके के और दो दिन के सामाजिक सरोकार वाले विदेशी धन से सिंचित बाबा लोगों को जेपी ना बनाओ। और तुम्हारे तर्क के अनुसार जिस अपराध के लिये एक स्वातंत्र्य सेनानी पाँच महीने जेल में सड़ाया जा सकता है तो इन विभूतियों में क्या सुर्खाब के पर लगे हैं?
प्रिय युवाओं
ज्ञानेश चोर हो सकते हैं. पेपर लीक हो सकता है. बेरोजगारी और महंगाई बढ़ सकती है. देश अंबानी-अदानी चला सकते हैं. लेकिन अगर तुमको लगता है कि इन आंदोलन से कल कोई दूसरा नेता आकर देश में सब कुछ ठीक कर देगा, तो ये तुम्हारी बुद्धि की बलिहारी है.
दरअसल तुम अभी नहीं जान सके हो कि इस देश में आंदोलन एक बौद्धिक व्यापार है. हर आंदोलन से राजनीति के बाजार में कुछ नई दुकाने खुल जाती हैं. कुछ चल पड़ती हैं और कुछ बंद हो जाती हैं.
फिर इस लोकतंत्र के क्षितिज पर कुछ देर के लिए एक धुआँ उठता है और इस देश के राजनीतिक कवि-लेखक-पत्रकार नारे लगाते हैं, “देखो-देखो हम ज़िंदा हैं.” और तब तक चिल्लाते हैं जब तक कि उनकी पसंद का नेता कुर्सी पर बैठ नहीं जाता.
इसलिए कहना चाहूँगा, अगर तुम किसी पार्टी के कार्यकर्ता हो तो आंदोलन जरूर करो. कार्यकर्ता का तो फ़र्ज़ है. लेकिन अगर नहीं हो तो फिलहाल पढ़ाई-लिखाई और कैरियर पर ध्यान दो.
अगर एसआईआर में ज्ञानेश ने तुम्हारा नाम काट दिया है तो फ़ार्म 6 भरने का आप्शन अभी भी तुम्हारे पास है. अपना नाम ऑनलाइन जोड़ लो और जब चुनाव आए तब वोट देकर अपना गुस्सा दर्ज कर लेना.
लेकिन ये वक़्त पढ़ने-लिखने और ख़ुद की दुनिया गढ़ने का है. ये बीत जाएगा तो फिर न आएगा. इस देश में तमाम अवसर और नए आसमान आज भी मौजूद हैं. तुम्हारी मेहनत और योग्यता को राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी मिलकर भी नहीं रोक सकते..
मेहनत करके ऐसा सामर्थ्यवान बनो कि कुछ लोगों का जीवन बदल सको. यही सच्ची देश सेवा होगी.
बाक़ी इस आंदोलित भेड़ियाधसान में कुछ नहीं रखा. जिस भैया-दीदी का भाषण सुनकर आज मज़ा आ रहा, वो दस साल बाद पार्टी बदलकर राजनीतिक भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए जाएँगे. और तुम हाथ मलते रह जावोगे.
कम से कम इतिहास तो यही कहता है.
बिश्वास नहीं तो जेपी के सम्पूर्ण क्रांति से लेकर आज तक हुए आंदोलन का इतिहास उठाकर देख लो, आंदोलन, क्रांति और परिवर्तन के नाम पर भारत की जनता आज तक बेवक़ूफ़ ही बनती आई है. और आगे भी बनती रहेगी. कम से कम तुम तो न बनो.
जेपी के पास तो नैतिक जमीन भी थी, चरित्र भी था. उनके पीछे चलना भी गर्व का विषय था. तुम जिनके पीछे हो उनके पास कुछ नहीं है..बस सत्ता मिलने की देर है..ये भी उतने ही भ्रष्ट, अलोकतांत्रिक और ग़ैरजिम्मेदार हैं…
बुरा लगे तो माफ़ करना… आजकल ऐसी बातें कहने का जमाना नहीं रहा 😌
Atul
कुछ महत्वाकांक्षी एवं मंदबुद्धि स्वार्थी महिलाएं जो जीवन में कुछ ढंग का ना कर सकी वे अपनी बेटियों से ऐसी रीले बनवाकर उनका बचपन और मासूमियत तो छिन ही रही है उनके भविष्य और एक पूरी नस्ल को बर्बाद कर रही है।
@PMOIndia@HMOIndia
From farm laws to NEET, the government bowed to pressure but ignored its supporters. Had the Education Minister resigned when accountability was first demanded by supporters, much embarrassment and supporter disappointment could have been been avoided.
@PMOIndia@HMOIndia
From farm laws to NEET, the government bowed to pressure but ignored its supporters. Had the Education Minister resigned when accountability was first demanded by supporters, much embarrassment and supporter disappointment could have been been avoided.
@PMOIndia@HMOIndia
From farm laws to NEET, the government bowed to pressure but ignored its supporters. Had the Education Minister resigned when accountability was first demanded by supporters, much embarrassment and supporter disappointment could have been been avoided.
@SushantBSinha सरकार को अगर अराजकता के आगे ही झुकना है तो ऐसी अराजकता इस देश का न्यू नॉर्मल बन जाएगी, और हां धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तो काफी पहले हो जाना चाहिए था लेकिन सरकार को लोकतांत्रिक तरीके से कही गयी बात शायद समझ नहीं आती।
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में पहुँचे बड़े बड़े लोगों..राम कथा के नाम पर करोड़ों कमाने वाले कथावाचकों..खुद को सबसे बड़ा राम भक्त साबित करने की होड़ में लगे लोगों में से किसी की भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है अभी तक..राम मंदिर में हुई डकैती को लेकर(चोरी तो अब छोटा शब्द है)..इन सबका हिसाब भी राम ही करेंगे एक दिन 🙏 दरअसल राम के नाम पर कमाए हुए पैसे,जीवन की महत्वाकांक्षाओं ने इस तरह से मूंह बंद कर दिया है सबका कि अब राम नाम पर हुई लूट पर बोल नहीं पा रहे हैं बेचारे..
#rammandirayodhya
जब काशी हिंदू विश्वविद्यालय का निर्माण पूरा हुआ तब मालवीय जी कुछ योग्य लोगों के पास गए और उनको बीएचयू में पढ़ाने के लिए आमंत्रित किया.
जैसे संगीत पढ़ाने के लिए उन्होंने पंडित ओंकारनाथ ठाकुर का चयन किया..हिंदी के लिए बाबू श्यामसुंदर दास के पास गए..गणित और भौतिकी के लिए प्रोफ़ेसर वीवी नार्लीकर को पकड़ा..दर्शन के लिए सर्वपल्ली राधाकृष्णन बुलाए गए.
यानी हर डिपार्टमेंट और विषय के लिए उस समय के दक्ष लोग बुलाए गए.
संयोग से इन योग्य गुरुओं ने अपने ही जैसे योग्य शिष्य पैदा किए….ओंकारनाथ ठाकुर ने बलवंत राय भट्ट और प्रोफेसर प्रेमलता शर्मा जैसी विदुषी बनाया.
श्याम सुंदर दास के बाद पंडित रामचन्द्र शुक्ल और आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी ने बीएचयू की बगिया में साहित्य का फूल खिलाया. विज्ञान से लेकर चिकित्सा और प्रद्यौगिकी तक ये परंपरा अनवरत चलती रही.
महामना ने इन आचार्यों को पकड़ते वक्त ये ध्यान नहीं दिया कि इनके कितने छात्र सफल हैं, कितने अनुयायी दण्डवत रहते हैं. कितने छात्र गुरुजी जिंदाबाद करते हैं..गुरु जी की एक हुंकार पर कितने छात्र गालियाँ देने लगते हैं..
तब एक आदर्श शिक्षक के लिए ज्ञान -शील- धैर्य ही पैमाना था और आज भी वही होना चाहिए…एक शिक्षक में अगर ये तीनों नहीं है, तो वो कुछ भी हो सकता है, शिक्षक नहीं हो सकता.
अफ़सोस आज के कुछ डिजिटल गुरु जी लोगों में इन तीनों का घोर अभाव है..
यूट्यूब या डिजिटल माध्यम से शिक्षा देना कोई बुरी बात नहीं है। पेपरलीक की समस्याओं, परीक्षा व्यवस्था की कमियों या छात्रों की परेशानियों पर बात करना भी गलत नहीं है। बल्कि ये तो कर्तब्य है.
समस्या तब शुरू होती है जब ज्ञान की जगह अहंकार और संवाद की जगह इनकी रोड छाप भाषा ले लेती है।
ये भाषा कंटेंट क्रिएटर की हो सकती है, शिक्षक की नहीं.
इनके शिष्य भूल जाते हैं कि भारत में गुरु और शिक्षक केवल पेशा नहीं बल्कि परंपरा है.
इसलिए इन डिजिटल गुरु जी लोगों को अपना शिक्षक कहने से पहले इनके ज्ञान के साथ-साथ शील और धैर्य को भी चेक करते रहिए. वरना ये तो आपको कोर्स बेचकर निकल जाएँगे, जीवन भर आपके बौद्धिक संस्कार खराब हो जाएँगे. 🙏
अतुल
हिन्दू कालगणना के अनुसार आदि शंकराचार्य ने श्री जगन्नाथ मंदिर को दो व्यवस्थाएं दीं।
पहली, महाप्रभु का प्रसाद प्रतिदिन मिट्टी के पात्र में बनेगा और हर दिन नया पात्र होगा।
दूसरी, महाप्रभु की यात्रा के लिए हर वर्ष नया रथ बनेगा। रथ निर्माण में जितने फ़ासी, धौरा, आसन और सिमल वृक्ष लगें, उतने ही नए वृक्ष रोपे और संरक्षित किए जाएंगे। यह भी धर्मप्रदत दायित्व है।
यह व्यवस्था ढाई हजार वर्षों से निरंतर चल रही है। लाखों कुम्हार और काष्ठ शिल्पी की जीविका बिना अवरोध के संरक्षित और गतिमान है।
सवाल है, क्या संसार में कोई मानव निर्मित व्यवस्था इतनी दीर्घजीवी रही है? कोई कॉरपोरेट या कंपनी 100-200 वर्ष से अधिक बिना विवाद या बंटवारे के चल पाई है?
इसीलिए कहता हूं, धर्म, मजहब, रिलीजन, वामपंथ, लोकतंत्र सब व्यवस्थाएं हैं। विमर्श हमेशा एकांगी नहीं, तुलनात्मक होना चाहिए।
कृपया वामपंथी इतिहासकारों के स्थापित आदि शंकर के काल-समय पर निरर्थक बहस न करें।
जगन्नाथ पुरी में रथ निर्माण का कार्य गति पर है।
यूटयूब पर पढ़ाने वालों और टीवी पर चिल्लाने वालों से मेरी कोई सहानुभूति नहीं है. एक ने विद्यार्थियों के इमोशन को कंटेट बनाया है दूसरे ने न्यूज़ को. अच्छा ये है कि दोनों अब मैदान में खुलेआम लड़ रहे हैं.. जिनको लग रहा है कि ये लोग किसी क्रांति की लड़ाई लड़ रहे हैं, और परिवर्तन की बात करने वाले हैं..उनको बता दूँ कि ये लड़ाई भी इनके लिए कंटेट ही है. एक को टीआरपी मिलेगी दूसरे को सब्सक्राइबर. और अंततः विद्यार्थी खाली हाथ ठगे रह जाएँगे.
उदन्त मार्तण्ड
#शब्दविचार
30 मई आती है तो हिंदी पत्रकारिता जगत में उदन्त मार्तंड को और इसके संपादक पंडित जुगल किशोर शुक्ल को श्रद्धा से याद किया जाता है, जो उचित भी है क्योंकि उस समय अंग्रेजी, फ़ारसी और बांग्ला में कई समाचार पत्र निकलते थे, लेकिन हिंदी में एक भी पत्र नहीं था। हिंदी भाषियों तक समाचार पहुँचाने के लिए जुगल किशोर शुक्ल जी का यह एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम था।
मुख्यतः आर्थिक कारणों से समाचार पत्र अधिक दिन नहीं चल पाया, किंतु आज सौ साल बाद भी पत्र और उसके संपादक का नाम बड़े आदर के साथ लिया जाता है।
"उदन्त मार्तण्ड" का अर्थ प्रायः भ्रामक व्युत्पत्ति से बताया जाता है - "उगता हुआ सूरज"। 'उदन्त' को बाहरी साम्य के आधार पर सूर्य के उदय (उत् + √इ + अच्= उदय> उदयन) से जोड़ दिया जाता है।
यदि संस्कृत में उदय के साथ शतृ प्रत्यय जुड़ सकता (जुड़ता नहीं), तो भी उदयन् होता। यह उदन्त है, उदयन् नहीं! इसलिए उदंत मार्तंड को उगता सूर्य कहना भ्रामक व्युत्पत्ति है।
अमरकोश 'वार्ता' (समाचार) के पर्यायवाची देते हुए लिखता है:
"वार्ता प्रवृत्तिर्वृत्तान्त उदन्तः स्यादथाह्वयः॥"
रघुवंश में उल्लेख है –
"श्रुत्वा रामः प्रियोदन्तं मेने तत्सङ्गमोत्सुकः।
महार्णवपरिक्षेपं लङ्कायाः परिखालघुम्॥"
[श्रीराम ने जब प्रिया-उदन्त (प्रिया का समाचार) सुना तो मिलने के लिए इतने उत्सुक हो गए कि लंका के चारों ओर बनी खाई को बहुत छोटा समझने लगे।]
आप्टे के अनुसार [उद्गतोऽन्तो यस्य, उद्गतोऽन्तो निर्णयो यस्मात्] जो सिरे तक खोजे, जिस पर विमर्श करते हुए निर्णय तक पहुँचें, वह उदन्त।
इसलिए उदंत मार्तंड का वास्तविक अर्थ है - "समाचार-सूर्य", न कि उगता सूर्य।
किसी की संपन्नता और घर देखकर दुखी होना मानसिक दरिद्रता है. कुमार विश्वास तबसे लोकप्रिय हैं जब ब्लूटूथ से फ़ाइल ट्रांसफर होता था. स्मार्टफोन के पहले उनकी आवाज़ हर चाइनीज मोबाइल में गूंजा करती थी. अगर पच्चीस-तीस सालो की मंचों की फ़ीस जोड़ दें तो वो ऐसा पाँच घर बनवा सकते हैं.
'कट्टर ईमानदारी' का
महल या भ्रष्टाचार का अजूबा?
तो लीजिए साहब, "आम आदमी" के खास महल की परतें अब खुल चुकी हैं! जो 'सड़जी' कभी ईमानदारी के नाम पर छाती पीटते नहीं थकते थे, उनका काला सच अब सरकारी पन्नों पर चीख-चीख कर गवाही दे रहा है।
महल की कहानी, CAG की जुबानी!
कल दिल्ली विधानसभा के पटल पर जब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने CAG की रिपोर्ट रखी, तो सन्नाटा पसर गया।
याद है न वो 2022? जब बंगले के रेनोवेशन पर सवाल उठे थे? उस वक्त तो 'सड़जी' ने रिपोर्ट को तिजोरी में दबा दिया था, लेकिन सच को कब तक कैद रखते?
रिपोर्ट के कुछ 'झन्नाटेदार' खुलासे:
उलटी गंगा: पहले बंगला चमक गया, काम पूरा हो गया और मंजूरी बाद में ली गई! मतलब 'पहले चोरी, फिर सीनाजोरी' वाली कहावत को नया अर्थ दे दिया।
बजट का 'ब्लैक होल': बंगले पर करीब ₹33.66 करोड़ फूंक दिए गए।
गणित का चमत्कार: यह खर्च अनुमानित राशि से ~342% अधिक था! जी हाँ, गणित के माहिर 'सड़जी' ने जनता के पैसे को ऐसे उड़ाया जैसे गुलाल हो।
कुछ चुभते सवाल:
वो 'वेगन' और 'सादगी' वाले दावे क्या सिर्फ ऑटो में बैठने तक सीमित थे?
जिस रिपोर्ट को 2022 में छिपाया गया, उसमें ऐसा क्या था जिससे 'कट्टर ईमानदार' डर गए थे?
क्या ₹33 करोड़ में बनने वाला घर किसी 'आम आदमी' का हो सकता है?
नसीहत: नैतिकता का चोगा पहनकर भ्रष्टाचार की सीढ़ियाँ चढ़ना आसान हो सकता है, लेकिन इतिहास के पन्ने और CAG की ऑडिट रिपोर्ट कभी झूठ नहीं बोलती।