जीविका जीवन के लिए है, जीवन जीविका के लिए नहीं।
जीविका जीवन के लिए हो, कहीं जीवन ही जीविका के लिए न हो जाए। ध्यान रखिए, जीविका जीवन के लिए है। जीवन... जीवन धन, जगदीश्वर की अभिव्यक्ति के लिए है। इसलिए भगवान के भजन का व्रत होना चाहिए।
तदर्थमखिलं चेष्टितम्
यत्करोषि यदश्नासि यज्जुहोषि ददासि यत्।
यत्तपस्यसि कौन्तेय तत्कुरुष्व मदर्पणम्॥
भगवान श्री कृष्ण ने भी कहा— मदर्थ ही सारी चेष्टा होनी चाहिए।
भगवान की कृपा से हमको मानव जीवन प्राप्त हुआ है, इसकी सार्थकता किसमें है? श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार—
इहैव तैर्जितः सर्गो येषां साम्ये स्थितं मनः।
निर्दोषं हि समं ब्रह्म तस्माद् ब्रह्मणि ते स्थिताः॥
उन्होंने जीवन काल में ही पुनर्जन्म पर या पुनर्भव पर विजय श्री प्राप्त कर ली, जिनका मन सकल सदोष विषम अनात्म प्रपंच से कर्षित होकर आत्मा में सन्निहित हो गया।
वीडियो के अंत में प्रदर्शित संदेश:
"प्रत्येक हिन्दू - प्रतिदिन सवा घंटे भजन का व्रत ले"
🌱 एक सवाल खुद से...
जिस माँ के दूध पर हमारी पीढ़ियाँ पली- बढ़ीं, आज वही सड़कों पर आश्रय और सुरक्षा के लिए हमारी तरफ देख रही है।
क्रूरता और उपेक्षा को खत्म करने के लिए चीखना-चिल्लाना ज़रूरी नहीं, एकजुट होकर व्यवस्था बदलना ज़रूरी है।
#gaumata#gausamman#gauseva#gauraksha
पश्चिम की बड़ी-बड़ी मीडिया मशीनरी दिन-रात एक ही प्रोपोगंडा बेचने में लगी है कि रूस बैकफुट पर आ चुका है। लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। 16 साल तक दुनिया की सबसे खतरनाक खुफिया एजेंसी KGB के मास्टर एजेंट रहे व्लादिमीर पुतिन को मीडिया के इन खोखले नरेटिव से हराना नामुमकिन है। रूस की जनता व्लादिमीर पुतिन के साथ मजबूती से खड़ी है।
सच्चाई देखनी है तो नुकसान का हिसाब जोड़िए। एक तरफ यूक्रेन के 5 लाख से ज्यादा सैनिक हताहत हो चुके हैं, 1.5 करोड़ लोग बेघर हैं, देश की करीब 20% जमीन रूस के कब्जे में है और $600 अरब (50 लाख करोड़ रुपये) से ज्यादा का इंफ्रास्ट्रक्चर राख हो चुका है। दूसरी तरफ अमेरिका और नाटो ने रूस को नीचा दिखाने के चक्कर में $400 अरब (35 लाख करोड़ रुपये) पानी की तरह बहा दिए, जिससे उनके अपने हथियारों के गोदाम खाली हो चुके हैं और पूरे यूरोप में रिकॉर्ड तोड़ महंगाई आ चुकी है।
मिलिट्री इंटेलिजेंस की भाषा में इसे मिस-इनफॉर्मेशन (Misinformation) और डिस-इनफॉर्मेशन (Disinformation) का साइकोलॉजिकल वॉरफेयर कहा जाता है। पश्चिमी सरकारें अपनी सामरिक नाकामी को छिपाने और अपनी जनता को यह आभास कराने के लिए कि वे जंग जीत रहे हैं, एक ऐसा फर्जी नैरेटिव गढ़ रही हैं ताकि टैक्सपेयर्स को लगे कि उनका पैसा सही जगह इस्तेमाल हो रहा है।
असल में युद्ध सिर्फ सीमाओं पर नहीं, बल्कि मीडिया के जरिए धारणाओं से भी लड़ा जाता है।
फ्रांस की Marine Nationale और ब्रिटेन की Royal Navy अब ईरान के समुद्री तट के बेहद करीब पहुंच चुकी हैं। ये दोनों देश खुलकर अमेरिका के साथ युद्ध में उतर आए हैं। साइप्रस (Cyprus) में Five Eyes ने अपना खुफिया इंटेलिजेंस बेस तैयार कर लिया है।
सबसे बड़ी खबर फ्रांस की घातक Suffren और परमाणु ताकत से लैस Le Triomphant पनडुब्बियां भी ईरान के पास समुद्र की गहराइयों में तैनात हो चुकी हैं, लेकिन उनकी सटीक लोकेशन फिलहाल किसी को नहीं पता।
आने वाले कुछ हफ्तों में यह युद्ध पूरी दुनिया को दो हिस्सों में डिवाइड करने वाला है।
#MiddleEastCrisis #Iran #WorldWar3 #Suffren #LeTriomphant #FiveEyes #BreakingNews
महाराज जी पर देखने को मिलता है। जैसे मां अपने पुत्रों को देखते ही उसके आंख में वत्सल दिखता है। वैसा ही गुरुदेव का हम शिष्यों के अनुभव में गुरु देव के आंखों में इन दोनों महापुरुषों के प्रति वत्सल दिखता है।
तुरंत गुरुदेव ने कहा क्या हुआ वे नहीं आ सकते हम चलेंगे और गुरु देव बिना पुर्व क्रार्यक्रम के पहुंच गए पूज्य राजेंद्र दास जी महाराज के शिविर में।
गुरू देव का प्रेम तो सभी आस्तिक जनों पर रहता ही है। पर विषेष वत्सल पूज्य राजेंद्र दास जी और पथमेड़ा वाले ++
कल पूज्य राजेंद्र दास जी महाराज जी , गुरु देव (पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य भगवान ) का दर्शन करने के लिए आने वाले हैं। ऐसी सूचना प्राप्त हुई अचानक ज्ञात हुआ की पूज्य राजेंद्र दास जी का स्वास्थ्य बहुत खराब हो गया है । वह आज आने में सक्षम नहीं है।+++
🧵🧵
हे ! अकारण करुणा बरसाने वाले पूज्य गुरुदेव आपके अतिरिक्त मेरी ' निश्छलता ' को कौन समझ सकता है..?
संसार/संसारी तो निश्छलता को मूर्खता या फिर धूर्तता ही समझ रहे..!
प्रभु उद्विग्नता की स्थिति में भी मेरी निश्छलता
' निश्चलता ' का ही रूप लिये रहे ; ऐसी प्रार्थना है।🙏🏻
श्रीराधा तो राधा हैं ही; श्रीकृष्ण के नाम, रूप, लीला और धाम के रूप में भी श्रीराधा ही हैं।
पूर्णानुरागरसमूर्त्तितडिल्लताभं
ज्योतिः परं भगवतो रतिमद्रहस्यम्।
यत्प्रादुरस्ति कृपया वृषभानुगेहे
स्यात्किंकरीभवतुमेव ममाभिलाषः।।
किशोरी जू की अनन्तकृपा है; और सदा बने!
@govardhanmath
अच्छा आप ही बताइये विश्व को computer किसकी कृपा से या आविष्कार से मिला ? गोबर्धनपुरी पीठ के 143वें जगद्गुरु शंकराचार्य महाराज द्वारा रचित वैदिक गणित के सूत्रों द्वारा उनके शिष्यों के शिष्य द्वारा उन सूत्रों की मदद से आधुनिक सुपर computer का निर्माण किया गया।सत्य को नकारें नहीं।