श्रीगंगानगर में RUIDP के दलित अधिकारी के साथ भाजपा विधायक द्वारा मारपीट का मामला बेहद गंभीर, शर्मनाक और निंदनीय है। संबंधित अधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर विधायक पर मारपीट के आरोप लगाए हैं तथा अपने शरीर पर लगी चोटें व उनके साथ हुए दुर्व्यवहार को मीडिया को दिखाया है ।
यह घटना केवल एक अधिकारी के साथ मारपीट नहीं, बल्कि दलित समाज के सम्मान, संवैधानिक अधिकारों और सामाजिक न्याय पर सीधा हमला है। बार-बार दलित अधिकारियों, कर्मचारियों और समाज के कमजोर वर्गों के साथ इस प्रकार के दुर्व्यवहार की घटनाएँ भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता को उजागर करती हैं। सत्ता के अहंकार में दलित वर्ग को दबाने और अपमानित करने की सोच लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।
पूर्व में भी दलित अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार के मामले सामने आ चुके हैं, जिससे स्पष्ट है कि यह कोई अकेली घटना नहीं बल्कि एक चिंताजनक प्रवृत्ति है। राज्य सरकार को इस मामले में निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।
@RajCMO@PoliceRajasthan
गंगानगर में इंजीनियर पर ड्यूटी के दौरान मारपीट, अभद्र व्यवहार और फिर झूठे आरोप यह खुला अन्याय है।
FIR तक दर्ज न होना प्रशासन की विफलता है।
यदि तुरंत SC/ST Act के तहत FIR दर्ज नहीं हुई, तो इंजीनियर समुदाय आंदोलन के लिए बाध्य होगा
@RajCMO@PMOIndia@sgnrpolice@RajPoliceHelp
मामले में FIR दर्ज करवाई गई है, इस घटना से समस्त अभियंता वर्ग में आक्रोश व्याप्त है और कौंसिल माननीय मंत्री महोदय @OnlineKanhaiya और @RajCMO से आग्रह करता है कि प्रकरण मे आरोपी की तुरंत गिरफ़्तारी हों और कड़ी कानूनी कार्यवाही की जावे |@RajPoliceHelp, @Dmbanswara@PoliceBanswara