दादरी के मा० विधायक @tejpalnagarMLA दादरी से सटे बिसाहड़ा मे सरकारी अस्पताल बनवाने के लिए तेजी से प्रयास कर रहे। अस्पताल बन जाने से आसपास के 10-12 गांवों के लगभग 2 लाख आबादी को लाभ मिलेगा। परंतु पिछले 7-8 वर्षों से ग्रेनो वेस्ट की 8-10 लाख जनता सरकारी मल्टी स्पैशलिटी अस्पताल की मांग कर रही उस पर दादरी विधायक मौन क्यों हैं? ग्रेनो वेस्ट मे सरकारी अस्पताल बनवाने के लिए दादरी विधायक प्रसयासरत क्यों नहीं है? क्या दादरी विधायक ग्रेनो वेस्ट को अपना नहीं मानते? क्या ग्रेनो वेस्ट की जनता को महज वोट बैंक समझा जाता है? या फिर दादरी विधायक ग्रेनो वेस्ट मे @OfficialGNIDA द्वारा किए जाने वाले विकास कार्यों को अपना प्रयास बता कर श्रेय लेने तक सीमित रहेंगे? @BJP4India@BJP4UP@iabhishek4bjp@mppchaudhary@NitinNabin@myogiadityanath@myogioffice@CMOfficeUP
मा० @myogiadityanath@myogioffice जी,
निवेदन है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों निवासियों की वर्षों पुरानी मांग पर कृपया संज्ञान लेते हुए इस क्षेत्र को एक सरकारी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल की सौगात प्रदान करने की कृपा करें।
गौतमबुद्ध नगर में नोएडा में पहले से सरकारी अस्पताल उपलब्ध है। जेवर क्षेत्र में माननीय विधायक @DhirendraGBN जी के प्रयास से सरकारी अस्पताल का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
वहीं दादरी के माननीय विधायक @tejpalnagarMLA जी के प्रयासों से बिसाहड़ा क्षेत्र में भी सरकारी अस्पताल की दिशा में कार्य हो रहा है, जिससे आसपास के 10–12 गांवों की लगभग 2 लाख आबादी लाभान्वित होगी।
ऐसे में प्रश्न यह है कि 8–10 लाख की घनी आबादी वाले ग्रेटर नोएडा वेस्ट को अब तक सरकारी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल जैसी मूलभूत स्वास्थ्य सुविधा से वंचित क्यों रखा गया है?
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासी पिछले 7–8 वर्षों से लगातार इस मांग को उठाते आ रहे हैं, लेकिन दुर्भाग्यवश आज तक लाखों लोगों की इस जायज़ और मूलभूत आवश्यकता को लगातार अनदेखा किया जाता रहा है।
बढ़ती आबादी, ऊंची इमारतों और तेजी से विकसित हो रहे इस क्षेत्र में एक आधुनिक सरकारी अस्पताल समय की आवश्यकता बन चुका है।
@CMOfficeUP@UPGovt@brajeshpathakup@DyCMofficeBP@nhm_up@dmgbnagar@MedhaRoopam@CommissionerMe3@ChiefSecyUP@spgoyal@rituias2003@AmitGhoshIAS
ग्रेटर नोएडा को सेफ सिटी बनाने के लिए ISMTS और cctv कैमरे लगाने की योजना अभी तक शुरू हो चुकी होती यदि मार्च 2026 मे मात्र 2Cr की अधिक बोली की वजह से @OfficialGNIDA ने निविदा निरस्त नहीं की होती। GNIDA का बजट 227.6Cr था और L1 निविदाकार L&T की बोली 229.5Cr, मतलब GNIDA के बजट से मात्र 2Cr यानि मात्र 1% अधिक।
इस अतिमहत्वपूर्व परियोजना की निविदा प्रक्रिया को मात्र 1% अधिक की बोली के कारण निरस्त कर परियोजना को लंबित कर देना कहीं से भी उचित नहीं था। जनता के सुरक्षा से जुड़े 29-03-2024 की निविदा को 19-03-2026 को निरस्त किया जाना अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण था और साबित भी करता है कि GNIDA जनता कि सुरक्षा के लिए कितनी गंभीर है।
@myogiadityanath@myogioffice@CMOfficeUP@UPGovt@ChiefSecyUP@spgoyal@dmgbnagar@CP_Noida@Uppolice@noidapolice
.@dgpup@Rajeevkrishna69@CP_Noida@jtcpnoidaHQ@jtcpnoida श्रीमान, ग्रेनो वेस्ट गौर सिटी पुलिस चौकी के पास होटल/ढाबे मे शराब परोसे जाने का विडियो @SudarshanNewsTV द्वारा प्रसारित किए जाने पश्चात @DCPCentralNoida ने बताया था कि 05 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाई किया गया, परंतु इस कार्यवाई से संबन्धित कोई भी FIR @Uppolice के CCTNS पोर्टल पर नहीं दिख रहा।
@SHObisrakh जी, क्या वाकई मे कोई कार्यवाई हुआ है? क्या इस प्रकरण में गौर सिटी पुलिस चौकी प्रभारी के संलिप्तता को उजागर करने के लिए कोई जांच गठित की गई है?
मा० सूप्रीम कोर्ट ने कहा - पैदल चलना लोगों का मौलिक अधिकार, फुटपाथ पर राहगीरों का हक सबसे पहले
@OfficialGNIDA ग्रेनो वेस्ट मे सड़कें तो काफी चौड़ी-चौड़ी है, मुख्य सड़क है, बस लेन है, उसके साथ सर्विस रोड भी है, लेकिन यदि 1-2 सड़क को छोड़ दें तो बाकी किसी भी सड़क पर पैदल चलने वालों के लिए आज तक फूटपाथ नहीं बना। कृप्या सूप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार सभी सड़कों के साथ फूटपाथ बनवाए
@ChiefSecyUP@myogiadityanath@myogioffice@CMOfficeUP@UPGovt@Mihirlawyer@dmgbnagar@MedhaRoopam
प्रिय मित्र @manishsmooth जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि और दीर्घायु प्रदान करें। आपका जीवन सदैव सफलता एवं खुशियों से परिपूर्ण रहे। 🎂🎉
.@CeoNoida सर कृप्या @noida_authority के WC-6 के अधिकारियों को सड़क और U-turn निर्माण से पूर्व @IAHE1983 या किसी अन्य समकक्ष संस्था से ट्रेनिंग दिलवाने की कृपा करें। आपके WC-6 के अधिकारियों को सड़क सुरक्षा की ABC तक नहीं पता।
जिस प्रकार सेक्टर-77-78 की रोड पर WC-6 द्वारा U-turn बनवाया जा रहा है उससे इस जंक्शन पर wrong side ड्राइविंग और ट्रेफिक जाम मे इजाफ़ा होगा, कोई कमी नहीं आएगी।
U-turn का मतलब ही क्या यदि वह पूरी तरह U shape मे बने ही ना? बिना safety/guiding wall के निर्माण किए U-turn का क्या मतलब?
जिसे U-turn लेना होगा वही safety/guiding wall के अंदर से होते हुए U-turn लेगा, नहीं तो safety/guiding wall के बाहर से सड़क पर सीधा चला जाएगा। क्या इतनी सरल बात आपके WC-6 के अधिकारियों को समझ नहीं आ रही? @myogiadityanath@myogioffice@CMOfficeUP@UPGovt@ChiefSecyUP@NandiGuptaBJP@dcptrafficnoida@uptrafficpolice@Noidatraffic@ACPTrafficNoida
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो की मांग ने पकड़ी रफ्तार,26 अप्रैल को जंतर मंतर पर होगा बड़ा धरना,50 से अधिक सोसाइटी के निवासी एकजुट, @nefowaoffice ने किया हजारों लोगों के जुटने का ऐलान,अब आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई की मांग
@mlkhattar@ashish_gupta23@Uppolice@noidapolice
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो की मांग अब तेज होती जा रही है। रविवार को हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में करीब 50 सोसाइटी के निवासियों ने हिस्सा लिया और एकजुट होकर आंदोलन को आगे बढ़ाने का फैसला किया।
NEFOWA के अध्यक्ष @abhishek_nefowa ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से सिर्फ आश्वासन मिल रहे हैं, लेकिन अब समय आ गया है कि ज़मीनी स्तर पर ठोस काम दिखे।
🔥 बड़ी घोषणा:
📍 26 अप्रैल को जंतर मंतर पर विशाल धरना प्रदर्शन होगा
👥 हजारों निवासी होंगे शामिल
सभी सोसाइटी प्रतिनिधियों ने संकल्प लिया है कि वे अधिक से अधिक लोगों को इस आंदोलन से जोड़ेंगे और बड़ी संख्या में पहुंचेंगे।
पिछले सप्ताह हुए मेट्रो पिलर सांकेतिक प्रदर्शन को जबरदस्त समर्थन मिला, जिसने साफ कर दिया है कि अब लोग अपने हक के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
❗ रोज़ाना ट्रैफिक, समय की बर्बादी और परेशानियों से जूझ रहे निवासी अब सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि एक्शन चाहते हैं।
🚨 अब यह मांग एक जन आंदोलन बन चुकी है और आने वाले दिनों में और तेज होगी।
#MetroForGNW #GreaterNoidaWest #JantarMantarProtest #NEFOWA #PublicMovement #NoMoreDelays
Greater Noida West की 50 से ज्यादा सोसाइटी के निवासियों की आज मेट्रो कनेक्टिविटी को लेकर बैठक हुई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 26 अप्रैल को दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया जाएगा 🚨
#metroforgreaternoidawest
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो का इंतजार बढ़ गया! केंद्र ने Aqua Line विस्तार की संशोधित डीपीआर खारिज कर दी। अब नई DPR बनानी होगी। ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासियों ने सेक्टर-71 पर प्रदर्शन किया। मेट्रो ग्रेनो वेस्ट में लाखों की आबादी की जरूरत है।