सूबा-ए-उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में बड़ी संख्या में पद रिक्त है नियमित समय से शिक्षकों की भर्ती न होने से नौनिहालों का भविष्य अधर में है।
@thisissanjubjp जी से निवेदन है जल्द भर्ती विज्ञापन जारी कर रिक्त पदों को सृजित करें।🙏
#UPPRT_78K_VACANCY@basicshiksha_up@aajtak
मुख्यमंत्री@myogiadityanath जी
विषय- #प्राथमिक_शिक्षक_भर्ती में पद वृद्धि हेतु
महोदय लाखों अभ्यर्थी पिछले 8साल से नई भर्ती का इंतजार कर रहे है
आपने अभी नगरीय क्षेत्र में 10Kभर्ती का आदेश दिया
कृपया उसमें ग्रामीण क्षेत्र के पदों को जोड़कर 78K भर्ती का विज्ञापन जारी कीजिए
जब अन्य राज्यों (दिल्ली, राजस्थान, MP) में शिक्षकों को EL मिलती है, तो उत्तर प्रदेश UP के शिक्षकों को क्यों नहीं?
इस चिलचिलाती धूप में कैसे काम कर रहे हम ही समझते हैं अब इसके बाद हमारा अवकाश भी जा रहा है double torture
@myogiadityanath@CMOfficeUP#UP_शिक्षकों_को_EL_दो
बिना किसी आराम और अवकाश के लगातार काम करने से शिक्षकों में मानसिक और शारीरिक तनाव बढ़ रहा है ग्रीष्मावकाश में काम के बदले अर्जित अवकाश (EL) पाना हमारा अधिकार है।
मध्य प्रदेश और Delhi की तरह उत्तर प्रदेश में भी अवकाश के दिनों में कार्य के बदले अर्जित अवकाश लागू होना चाहिए
उत्तर प्रदेश सरकार से विनम्र निवेदन है कि शिक्षकों की इस जायज मांग को तुरंत पूरा करे।
@CMOfficeUP@BJP4India@BJP4UP
#UP_शिक्षकों_को_EL_दो @yadavakhilesh@RahulGandhi@CJP_2029
समस्त रिव्यू पिटीशन खारिज हो गईं।
बस इतना बदला कि टेट उत्तीर्ण करने की समय-सीमा 02 वर्ष से बढ़ाकर 03 वर्ष कर दी गई।
अब 01 सितंबर 2028 तक सभी के लिए टेट पास करना अनिवार्य होगा।
पर ज़रा उन शिक्षकों की मनःस्थिति भी समझिए…
वही शिक्षक,
जो कभी चुनाव ड्यूटी में खड़ा मिला,
कभी जनगणना में,
कभी भूसा ढोने के आदेश में,
कभी तपती दोपहर में सर्वे करते हुए।
जिन्होंने वर्षों तक स्कूल संभाले,
बच्चों को अक्षर ज्ञान दिया,
गाँव-गाँव शिक्षा की लौ जलाए रखी,
आज वही अपने भविष्य के लिए भय और असमंजस में खड़े हैं।
व्यवस्था कहती है —
“क्वालिटी एजुकेशन चाहिए…”
पर क्या गुणवत्ता केवल एक परीक्षा से तय होगी?
क्या उन हजारों शिक्षकों का अनुभव,
उनकी मेहनत,
उनकी सेवा,
उनकी परिस्थितियों से लड़कर पढ़ाने की जिद…
सब कुछ एक प्रमाणपत्र के आगे छोटा हो जाएगा?
टेट का विरोध नहीं है,
पर पीड़ा इस बात की है कि
जो शिक्षक वर्षों से व्यवस्था का हर बोझ उठाता आया,
उसी को हर बार कठघरे में खड़ा कर दिया जाता है।
शिक्षक आज भी पढ़ाना चाहता है,
बच्चों का भविष्य बनाना चाहता है,
लेकिन उसके अपने भविष्य पर लगातार प्रश्नचिह्न लगाया जा रहा है।
आशा है व्यवस्था
सिर्फ आदेश नहीं,
शिक्षकों की परिस्थितियाँ और संवेदनाएँ भी समझेगी।
#tet #teachers #tfi @DrDCSHARMAUPPSS@TFI4India@UPPSS1921
सभी शिक्षक साथियों को नमस्कार।
🙏🙏🙏🙏🙏
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि जनगणना का कार्य इस समय तेज़ी से चल रहा है। भीषण गर्मी, धूप और नौतपा के बावजूद एक सरकारी शिक्षक पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहा है।
यह कार्य #ग्रीष्मावकाश के दौरान कराया जा रहा है, इसलिए स्वाभाविक रूप से हम सभी की छुट्टियाँ प्रभावित हो रही हैं। हम सभी यह मानते हैं कि #जनगणना देशहित का महत्वपूर्ण कार्य है और राष्ट्र के प्रति अपना योगदान देने के लिए शिक्षक हमेशा तत्पर रहते हैं।
लेकिन सरकार को भी शिक्षकों की परिस्थितियों और त्याग के बारे में गंभीरता से विचार करना चाहिए।
इसी मांग को लेकर कल शाम 5 बजे #ट्विटर (X) पर एक अभियान चलाया जाएगा।
आप सभी से विनम्र निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर अपनी आवाज़ को मजबूत बनाएं।
आपका एक ट्वीट शिक्षक सम्मान और अधिकारों की लड़ाई को मजबूती देगा।
🤝हैशटैग आपको कल 3 बजे बताया जाएगा ।🤝
समय- कल शाम #5बजे से
-निवेदक: आप और हम
उठो जागो और प्रयास करो जब तक लक्ष्य हासिल ना हो 🎯
X (twitter) पर आप हैं और शिक्षक हैं तो इस उचित माँग हेतु अपना समर्थन दें याद रहे कोई विरोध नहीं सिर्फ़ आग्रह है ध्यानाकर्षण है।
इस मुहिम में अपना गिलहरी प्रयास अवश्य करें 🙏🏻
शिक्षक एकता जिंदाबाद 🤝 ⛳️
@ArmanAmit007
#जनगणना के बदले #प्रतिकर#अवकाश मिले :
चाहे नौतपा हो, लू चल रही हो, हीट वेव का प्रकोप हो या तपती दोपहर की आग बरसाती धूप…
अब शिक्षक जनगणना के कार्य में निकल चुके हैं।
कंधे पर जिम्मेदारी, हाथ में फॉर्म, चेहरे पर धूप की तपिश और मन में सिर्फ एक भावना “सरकारी दायित्व पूरी ईमानदारी से निभाना है।”
#UP_शिक्षकों_को_EL_दो
लेकिन इस पूरी प्रक्रिया के बीच एक विनम्र प्रश्न भी है…
क्या इस मेहनत, त्याग और कठिन परिस्थितियों में किए जा रहे कार्य के बदले शिक्षकों को प्रतिकर अवकाश (Compensatory Leave) नहीं मिलना चाहिए?
गर्मी की छुट्टियाँ सामान्यतः शिक्षकों के लिए अपने परिवार, स्वास्थ्य और मानसिक विश्राम का समय होती हैं।
पूरे वर्ष विद्यालय संचालन, पढ़ाई, परीक्षा, पोर्टल कार्य, विभागीय आदेश, प्रशिक्षण और अन्य जिम्मेदारियों के बीच यही कुछ दिन होते हैं जब शिक्षक अपने बच्चों और परिवार के साथ समय बिता पाते हैं।
लेकिन इस बार हजारों शिक्षक तपती गर्मी में गाँव-गाँव जाकर जनगणना का दायित्व निभा रहे हैं।
जो लोग बाहर से इस कार्य को आसान समझते हैं, शायद उन्हें जमीनी सच्चाई नहीं पता ,कई बार दोपहर की तेज धूप में किलोमीटरों पैदल चलना पड़ता है।
कहीं रास्ते कच्चे हैं, कहीं गलियाँ इतनी संकरी कि वाहन तक नहीं जा सकता।
कहीं घरों पर ताले मिलते हैं तो बार-बार उसी जगह वापस जाना पड़ता है।
कई लोग जानकारी देने में सहयोग नहीं करते, कुछ लोग शक की नजर से देखते हैं, तो कहीं घंटों इंतजार करना पड़ता है कि परिवार का कोई सदस्य घर लौटे तब जानकारी मिले।
गाँवों में कई जगह पीने के पानी तक की व्यवस्था नहीं होती। मोबाइल नेटवर्क की समस्या अलग।
ऊपर से गर्मी इतनी कि सिर दर्द, चक्कर, डिहाइड्रेशन और थकान आम बात हो चुकी है।
फिर भी शिक्षक बिना शिकायत अपना दायित्व निभा रहा है।
एक शिक्षक अपने घर का आराम छोड़कर दूसरों के घर-परिवार की जानकारी जुटा रहा है ताकि देश की सबसे महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं में से एक जनगणना सही तरीके से पूरी हो सके।
यह सिर्फ सरकारी काम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया का हिस्सा है।
लेकिन मानवीय संवेदनाएँ भी उतनी ही आवश्यक हैं।
जब कर्मचारी कठिन परिस्थितियों में अतिरिक्त दायित्व निभाते हैं तो उनके लिए प्रतिकर अवकाश जैसी व्यवस्था केवल सुविधा नहीं बल्कि सम्मान का प्रतीक होती है।
यह संदेश देती है कि शासन अपने कर्मचारियों की मेहनत और स्वास्थ्य दोनों को समझता है।
माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी सदैव शिक्षकों के हितों के प्रति संवेदनशील रहे हैं।
हम पूर्ण विश्वास के साथ उनसे विनम्र आग्रह करते हैं कि जनगणना जैसे कठिन कार्य को भी शिक्षक पूरी निष्ठा से पूरा करेंगे, लेकिन इसके बदले शिक्षकों को प्रतिकर अवकाश प्रदान करने पर अवश्य विचार किया जाए।
क्योंकि शिक्षक सिर्फ ड्यूटी नहीं कर रहा…
वह धूप, थकान, परेशानी और अपने निजी समय का त्याग करके राष्ट्र का दायित्व निभा रहा है।
और उसके इस समर्पण का सम्मान होना ही चाहिए।
सहमत हों तो शेयर करें 🙏🙏
#CMYogi #CMYogiAdityanath
#जनगणना
#Census
#शिक्षक_सम्मान
#प्रतिकर_अवकाश
#HeatWave
#TeacherDuty
#rakeshvishwakarma #UP_शिक्षकों_को_EL_दो
एक तरफ भीषण गर्मी का प्रकोप है और दूसरी तरफ ग्रीष्मावकाश में भी शिक्षकों की अनवरत ड्यूटियां लगाई जा रही हैं। जब हमारे आराम के दिन ही छीन लिए गए हैं, तो उसके बदले EL क्यों नहीं? मुख्यमंत्री जी, इस नीति पर पुनर्विचार कीजिए।
@myogiadityanath@CMOfficeUP#UP_शिक्षकों_को_EL_दो
आपकी मेहनत सफल हुई हम ट्रेंड में नंबर 1 पर शामिल हुए है अब मौक़ा है की जब सरकार भी हमारी सुने और शिक्षकों को EL की सौगात देकर प्रोत्साहित करने की कृपा करें।
@myogiadityanath@CMOfficeUP#UP_शिक्षकों_को_EL_दो