आज सोसाइटी की हर दिशा में छोटी-छोटी बच्चियाँ दिख रही थीं… दौड़ती हुई, हंसती हुई, ज़मीन पर पांव नहीं, जैसे हवा में चल रही हों।
कोई उन्हें बुला रहा था, कोई उनके लिए दरवाज़ा खोल रहा था…और हर घर में उनके लिए एक ही पहचान….. ‘देवी’।
अष्टमी के दिन… इतनी सारी देवियां एक साथ।
ये सिर्फ भारत में ही हो सकता है।
बताइए, दुनिया के किस देश में इतनी छोटी उम्र में लड़कियों को इस तरह देवी माना जाता है?
उनके पैर धोए जाते हैं, उन्हें घर बुलाया जाता है, उन्हें प्यार से खिलाया जाता है।
और सबसे खूबसूरत बात…ये बच्चियां किसी बड़े या अमीर घर से नहीं थीं… फिर भी हर घर में उन्हें पूरे सम्मान के साथ बुलाया गया।
कुछ लोग कहेंगे ये सिर्फ एक दिन की परंपरा है…
पर ज़रा उनके चेहरे देखिए, उनकी खुशी देखिए, उनका आत्मविश्वास देखिए।
ये पल, ये एहसास… उनके साथ रहेंगे।
इस देश की संस्कृति से सच में बहुत प्यारी है ❤️
आरंग ब्लॉक दौरे के दौरान कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने मंदिर हसौद स्थित शासकीय स्कूलों में पहुंचकर पढ़ाई, उपस्थिति और मध्यान्ह भोजन की जांच की। बच्चों से संवाद कर पहाड़ा सुना और बेहतर परिणाम के लिए शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए।
#school#raipur
#WATCH | PM Narendra Modi shares traditional Chhattisgarh snacks Thethri and Khurmi with students during 2nd episode of the 9th edition of 'Pariksha pe Charcha'.
Source: DD
शुद्ध जल, सशक्त नारी, स्वच्छ पर्यावरण...
नवा रायपुर में ‘झरिया’ एल्कलाइन वॉटर बाटलिंग प्लांट प्रारंभ होने से बिहान स्व सहायता समूह की महिलाओं को मिला रोजगार, जताया मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार।
#WomenEmpowerment#bihan#Vishnukasushasan#raipur
कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश एवं नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में मालवीय रोड, पेटीलाइन, बैजनाथ पारा से एवरग्रीन चौक की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करते हुए 32 दुकानों पर कार्रवाई की गई।
#Action#Traffic#encroachment#Raipurdistrict
मताधिकार हमारी सबसे बड़ी ताकत है!!!
लोकतंत्र को सशक्त एवं मजबूत बनाने के लिए बाल्य एवं शिशु विशेषज्ञ डॉ. राघवेंद्र सिंह ने रायपुर दक्षिण विधानसभा के सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की है।
#Bypolls#Voting#VotingMatters#Sveep#RaipurSouth#raipurdistrict
रायपुर पुलिस द्वारा युवक को बंधक बनाकर अपहरण कर मारपीट करने वाले 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया! आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश करने पैदल रवाना किया गया!
#raipurpolice#raipur
श्री अमिताभ कांत को कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने बताया कि जी प्लस टू तल का परिसर पूर्ण रूप से वातानुकूलित है जो सातो दिन और चौबीसो घंटे खुली होती है साथ ही तक्षशिला रीडिंग ज़ोन भी विकसित किया गया है जहां बड़ी संख्या में युवा अध्ययन करते हैं।
उन्होंने कलाकेन्द्र का निरिक्षण करते हुए वहाँ उपलब्ध संसाधन एवं सुविधाओं को देखकर सराहना की जहां कलेक्टर ने बताया कि यहाँ ड्राइंग, नृत्य, तबला, गिटार, की-बोर्ड जैसे अन्य विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाता है वह सिर्फ़ पाँच सौ रुपये की मासिक शुल्क में।
नीति आयोग के पूर्व सीईओ और जी-20 के शेरपा श्री अमिताभ कांत पहुँचें नालंदा पुस्तकालय एवं कलाकेन्द्र।
श्री कांत ने अनुकूल वातावरण में युवाओं को अध्ययन करते देख ख़ुशी ज़ाहिर की और ज़िला प्रशासन की प्रशंसा की।
#RaipurDistrict
कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण। उन्होंने कहा कि सभी ड्यूटी में लगे श्रमिक, सुरक्षा बल और अधिकारी-कर्मचारी को गमछा दिया जाए। जिससे वे लू से बचे रहें।
#RaipurDistrict
एंट्री गेट और अन्य स्थानों पर पंडाल लगाया जाए और साथ ही वहीं पर मिष्ट शॉवर भी लगाई जाए, इससे उन्हे गर्मी से राहत मिलेगी। साथ ही सभी प्रमुख जगहों पर ठंडे पानी, ओआरएस घोल, रसना और नींबू पानी रखें, ताकि कोई भी कर्मचारी डिहाईड्रेशन की समस्या ना हो।
कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आज सेजबहार स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में बने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मतगणना में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को हीट स्ट्रोक से बचाने के लिए हर संभव व्यवस्था की जाएं।
#RaipurDistrict
राजधानी रायपुर में मैंगो फेस्टिवल का हुआ आयोजन, कलेक्टर डॉ गौरव सिंह हुए शामिल।
रायपुर प्रेस क्लब में मैंगो फेस्टिवल का आयोजन किया गया। आयोजन में अलग-अलग तरह के आमों के अलावा मैंगो शेक का भी स्वाद फेस्टिवल में आए लोगों ने चखा।
#Mango_festival#मैंगो_फेस्टिवल