BJP की चंदा दो धंधा लो योजना।
NCC ने BJP को 60 करोड़ का चंदा दिया, BJP ने NCC को जल जीवन मिशन में हज़ारों करोड़ का ठेका दिया, कंपनी ने जमकर भ्रष्टाचार किया “ब्लैक लिस्ट” हुई, FIR हुई, फिर “व्हाइट लिस्ट” हो गई।
प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता डी. के. सिंह ने ख़ूब लूट की जल जीवन मिशन में 30 हज़ार करोड़ का घोटाला हुआ ED ने जाँच शुरू की 14 सितंबर तक जवाब माँगा लेकिन न कोई गिरफ़्तारी हुई न कोई कार्यवाही क्यूँकि लूट का माल BJP के आकाओं तक पहुँचा है।
आख़िर अनुराग श्रीवास्तव पिछले 10 साल से एक ही विभाग का प्रमुख सचिव कैसे बना है?
आख़िर डी के सिंह 6 साल से चीफ इंजीनियर कैसे है?
ED तो @ArvindKejriwal के लिए गामा पहलवान बन जाती है, इस मामले में भीगी बिल्ली क्यों बन गई?
पहली बात,, रामकथा का मंच राम की मर्यादा, करुणा, शबरी के बेर और निषादराज को गले लगाने की कथा सुनाने के लिए है। वहाँ से यह कहना कि "सारे मुसलमान चले जाते तो लफड़ा न होता", न कथा के साथ न्याय है, न इतिहास के साथ।💔
दूसरी बात, 1947 में जो मुसलमान यहाँ रुके, वे "बचे हुए" लोग नहीं थे। उन्होंने जिन्ना की दो-राष्ट्र वाली सोच ठुकराकर भारत को चुना था। 1951 की जनगणना में 3.54 करोड़ मुसलमान थे, यानी आबादी का 9.8%। संविधान उन्हें बराबर का नागरिक मानता है।❤️
तीसरी बात, अगर एक धर्म होने से झगड़े खत्म हो जाते, तो पाकिस्तान सबसे शांत देश होता। पर वहाँ 1971 में भाषा और पहचान के नाम पर देश टूटा, और शिया, सुन्नी और अहमदिया के झगड़े आज तक चल रहे हैं।
हमारे अपने समाज में भी, एक ही धर्म के भीतर, जाति के नाम पर भेदभाव की खबरें आज भी आती हैं। अमेरिका में जाति नहीं है, फिर भी रंग के नाम पर लंबी लड़ाई चली।💔
यानी एक पहचान हटा दीजिए, बाँटने वाले नई लकीर खींच लेंगे। समस्या लोगों की गिनती नहीं, नफ़रत की सोच है। धर्म के मंच से ऐसी बातों का फ़ायदा न धर्म को होता है, न देश को। फ़ायदा सिर्फ़ उसे होता है जिसकी राजनीति बँटवारे पर चलती है।🙏
मोदी जी कल उद्योगपतियों को ताना मार रहे थे - "टैक्स घटाया, फिर भी न तनख्वाह बढ़ाई, न नौकरियाँ दीं।"
मोदी जी, ये उन पर आरोप नहीं - आपका कबूलनामा है।
आप कहते हैं - "भूख इतनी है कि पेट भरता ही नहीं।" सही कहा। ये भूख किसकी है, पूरा देश जानता है।
एयरपोर्ट, बंदरगाह, खदानें, जंगल, बिजली, कोयला, सड़कें - सब जिनके नाम कर दिए, उन्होंने कितनी नौकरियाँ बनाईं?
नौकरियाँ देने वाले छोटे व्यापारी और MSME - उन्हें तो आपने नोटबंदी और गलत GST से तबाह कर दिया। और जो बड़ी कंपनियाँ ईमानदारी से मुक़ाबला करती थीं, उनके लिए मैदान ही ख़त्म कर दिया।
Monopoly नौकरी नहीं देती। महंगाई बढ़ाती है, और मुक़ाबला ख़त्म करती है।
"आप करो, हम देख लेंगे"? मोदी जी, लूट आपने और आपके मित्रों ने की - देश ने देखा, और देख रहा है।
तालियाँ नहीं बजीं तो बुरा मान गए? आपकी नीतियों ने उद्योगपति, छोटे व्यापारी, महंगाई से त्रस्त गरीब और मध्यम वर्ग, बेरोज़गार युवा - किसी को ताली बजाने लायक छोड़ा ही नहीं।
तालियाँ और थालियाँ अपने बचे-खुचे भक्तों से ही बजवा लीजिए।
मोदी सरकार पाकिस्तान के जिस मंत्री मुसादिक मलिक को भारत बुलाया है.
उस मुसादिक ने मोदी के 'पानी और खून' वाले बयान का मजाक उड़ाया था और धमकाया था कि अगर पानी नहीं बहेगा तो क्या बहेगा.
जब गोरखपुर में एक्सीडेंट में मारे गये एक बच्चे के संबंध में उप्र के मुख्यमंत्री द्वारा फैलाये गये झूठ का भंडाफोड़ सीसीटीवी के वीडियो से हो गया है तो अब वो बौखला गये हैं और पूरी दुनिया में बदनाम होने की हताशा से अब हमारे पीडीए कार्यकर्ताओं के घर-परिवार को परेशान कर रहे हैं।
हम अपने साहसी कार्यकर्ताओं से कहेंगे कि वो इस जुल्म और नाइंसाफ़ी से डरें नहीं क्योंकि अब बस दो-तीन महीनों के मेहमान मुख्यमंत्री जी की शक्ति बची ही कितने दिनों की है। ये बुरी तरह हारकर हमेशा के लिए हटनेवाले हैं, इसीलिए हताशा में ऐसे उत्पीड़न पर उतारू हैं।
दरअसल इतनी कमज़ोर स्थिति तो आज तक किसी मुख्यमंत्री की नहीं हुई है कि :
- दिल्लीवाले इनको अपने दरबार में बुलवाकर हाज़िरी लगवा रहे हैं;
- उन्हीं के शहर के, उन्हीं के दल के प्रदेश अध्यक्ष अलग दल बनाने की साज़िश करने पर उन्हें धमका रहे हैं;
- प्रदेश संगठन उनकी बनाई प्रत्याशियों की लिस्ट को फ़र्ज़ी बताने के लिए ‘नकार-पत्र’ पर जबरदस्ती हस्ताक्षर करवा रहा है;
- उनके साथ उनके अपने ही दल के 10 विधायक भी नहीं हैं;
- नौकरशाही और पुलिस महकमे में कुछ गिने-चुने महाभ्रष्ट सजातीय अधिकारियों को छोड़कर इनके अन्याय और जुल्म में कोई साथ नहीं दे रहा है;
- इनकी अपनी ही सरकार के उप मुख्यमंत्री इनकी बात को काटते हुए कह रहे हैं कि कोई वोट नहीं कटा है;
- उप्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी तक इनकी बात को ये कहकर नकार रहे हैं कि हम तो धर्म पर आधारित कोई आँकड़ा देते ही नहीं हैं;
- जनता न इनके साथ कभी थी न आज है। लखनऊ के अग्निकांड में युवा मृतक की माँ के साथ किये गये इनके दुर्व्यवहार की वजह से अब पूरे प्रदेश की महिलाएं इनके ख़िलाफ़ हो गई हैं;
- युवाओं को इनकी आरक्षण विरोधी, नौकरी विरोधी दक़ियानूसी-रूढ़िवादी सोच कभी नहीं पसंद थी, अब तो और भी नहीं है;
- निवेशक 5% एडवांस कमीशन वसूली से परेशान हैं और ठेकेदार 50% एडवांस से। हर निर्माण में अपार कमीशनख़ोरी के परिणाम और प्रमाण धंसते हाईवे, गिरती पानी की टंकियों व पुलों में जनता देख रही है। दुकानदार, व्यापारी, कारोबारी इनके टैक्स अधिकारियों और थानों की वसूली से बुरी तरह त्रस्त हैं;
- इनके राज में थाना, कचहरी, तहसील के महाभ्रष्टाचार का गोरखधंधी गिरोह जनता को लूट-खसोट रहा है;
- पीडीए समाज 2024 व 2026 के चुनावों में इनको हराकर अपनी एकजुटता दिखा चुका है;
- प्राध्यापकों, पत्रकारों, अधिकारियों व वकीलों के साथ इनके अशोभनीय व्यवहार की वजह से बुद्धिजीवी इनके साथ नहीं है और इन्हें ‘हाता नहीं भाता है’;
- यश भारती सम्मान बंद करने से कोई भी प्रतिभावान कलाकार, रचनाकार, पेशेवर डॉक्टर, इंजीनियर, सीए, खिलाड़ीआदि इनके साथ नहीं है;
- किसान की बोरी में चोरी करने व खाद की लाइन में लगाने और छुट्टा पशुओं के कारण रात भर पहरा देने के लिए जगाने के कारण गाँव-ग्रामीण इनको हराने के लिए लामबंद हैं , मजदूर व श्रमिक इनके विरुद्ध सड़कों पर उतर चुके हैं;
- अब तो इनके ‘क़ानून-व्यवस्था’ के झूठे प्रचार की भी कलई खुल गई है। पूरा उत्तर प्रदेश देख रहा है कि मुख्यमंत्री जी ने सरेआम हत्या करनेवाले ‘जेल में बंद अपराधी’ को ‘अच्छे आचरण’ के नाम पर बाहर निकाला है। जिसने सरेआम क़ानून-व्यवस्था की गोलियों से धज्जियाँ उड़ाई हों, उसका आचरण अच्छा कैसे हो सकता है। याद रहे मुख्यमंत्री जी ने ख़ुद पर से भी मुक़दमे हटाए थे। सत्ता-सजातीय माफ़ियाओं पर डर के मारे इनकी घिग्घी बंध जाती है क्योंकि आधे से ज़्यादा सजातीय माफ़िया ही इनके अहंकारी दुर्व्यवहार से अंदर-ही-अंदर इनके ख़िलाफ़ हो गये हैं। इनके फ़र्ज़ी एनकाउंटर व हिरासत में पीडीए को मरवाने से, दलितों व महिलाओं पर अत्याचार-अपराध में उप्र के नंबर एक बन जाने से, STF में एक ही जाति के लोगों का पोस्ट करने से, बुलडोज़र के व्यवस्था की जगह अव्यवस्था का प्रतीक बन जाने से, थानों को ‘भ्रष्टाचार का भट्टा’ बनाने के कारण अब जनता कह रही है कि *अपराध जिनकी कार्यशैली का हिस्सा है, वो क्या क़ानून-व्यवस्था सुधारेंगे।* इस बार भाजपा इनके क़ानून-व्यवस्था के पूरी तरह बर्बाद और फ़ेल होने के कारण ही चुनाव हारेगी, इसीलिए पूरी भाजपा और उसके प्रत्याशी मिलकर इन्हें हटाना चाहते हैं;
भारत एक आर्थिक आपदा के दरवाज़े पर खड़ा है - ये एक कड़वी सच्चाई है।
आज एक युवा को भरोसा नहीं कि उसकी डिग्री उसे नौकरी दिला पाएगी।
एक छात्र को डर है कि कहीं पेपर लीक से उसका भविष्य बर्बाद न हो जाए।
छोटे कारोबारी सरकारी प्रताड़ना और कुछ अरबपतियों के मोनोपॉली के डर के साए में जी रहे हैं।
रोज़गार के अवसर घट रहे हैं और आर्थिक असमानता बढ़ रही है। आज का भारत, वो भारत नहीं है जिसकी मज़बूत आर्थिक बुनियाद कांग्रेस ने दशकों की मेहनत से खड़ी की थी।
मीडिया इस सच्चाई को दबा सकता है, प्रधानमंत्री इससे मुँह मोड़ सकते हैं, लेकिन हकीकत नहीं बदल सकती।
और ये आर्थिक आपदा खुद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने हाथों से बनाई है - ये एक और कड़वी सच्चाई है।
BJP sold it as “Modi picks up the national flag.” It was a floor marker with the tricolour on it.
Watch Modi stand behind similar markers. Where was his patriotism then?
Every time Modi’s popularity dips, BJP pulls this stunt. It’s 2026. Nobody’s buying your circus. 👇
फिलीपींस में QUAD नेताओं के फोटोशूट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार मीडिया के सवालों का जवाब देते जा रहे थे, इस बीच पीएम मोदी ने वहां खड़े बाक़ी लीडर्स से पूछा- "Shall we move?"
#QUADSummit#NarendraModi#DonaldTrump#Phillippines#ABPNews
@amitkilhor De do kya pta mazburi hogi .. or koi ho sake to job lgwa do. Apne pahuch se kisi grib ka bhala ho jayega...agar srabi hua phir v help kr do.. public k wajah se famous hue ho..koi bda amount nahi hai apke liye..baki ap dekh lo apki marzi