विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला, अपनी ऐतिहासिक पहचान, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पशु व्यापार की परंपरा के लिए देश-दुनिया में विशेष स्थान रखता है।
गंगा और गंडक के संगम पर सजा यह भव्य मेला लोकसंस्कृति, परंपराओं और उत्सव के जीवंत रंगों से आपका स्वागत करने को तैयार है।
#SonepurMela2026 #SonepurFair #BiharTourism #explorepage #viral #CulturalHeritage #IncredibleIndia
@tourismgoi@singh_loke34264@kedarguptain@incredibleindia@IPRDBihar@officecmbihar
कुछ मुलाकातें इत्तेफ़ाक नहीं, अनसुलझे राज़ होती हैं… और कुछ कहानियाँ खत्म होकर भी खत्म नहीं होतीं।
October Junction — जहाँ हर ठहराव के पीछे एक अनकही कहानी है....❣️
शुभ संध्या 🙏
😱 मन को शांत करने के लिए आँखें बंद करना ज़रूरी नहीं!
योग की एक प्राचीन साधना में आँखें खुली रखकर एक लौ को निहारना होता है।
लेकिन कुछ देर बाद आँखें बंद करते ही भीतर क्या दिखाई देता है? आखिर इस साधना का छिपा रहस्य क्या है?
वीडियो अंत तक देखें! 🙏
बिहार का मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी की दिनचर्या पूरी तरह बदल गई है। पहले जहां वे दिन में दो बार भोजन करते थे, वहीं अब चार बार थोड़ा-थोड़ा खाना पड़ता है।
सुबह पांच बजे दिन की शुरुआत होती है। योग के बाद कामकाज का सिलसिला शुरू हो जाता है, जो तब तक जारी रहता है जब तक जरूरी काम पूरे न हो जाएं। व्यस्तता इतनी बढ़ गई है कि नींद भी पहले की तुलना में कम हो गई है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को संकल्प स्थित आवास पर दैनिक जागरण से विशेष बातचीत में अपनी दिनचर्या, खानपान, राजनीतिक जीवन, विरोधियों के हमलों और बिहार के विकास की योजनाओं पर खुलकर बात की।
बातचीत में उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी प्राथमिकताएं किस तरह बदली हैं और आने वाले वर्षों में बिहार को किस दिशा में ले जाने की तैयारी है।
घर का खाना ही पहली पसंद, टिफिन लेकर चलते हैं मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने बताया कि सीएम बनने के बाद व्यस्त कार्यक्रमों के कारण अब भोजन के लिए भी पहले की तरह समय निकालना मुश्किल होता है।
कई बार केवल 20 मिनट का समय मिलता है तो उसी दौरान खाना खा लेते हैं। बाहर जाने पर भी घर से टिफिन लेकर चलते हैं, ताकि खानपान की दिनचर्या बनी रहे।
उनके टिफिन में आमतौर पर सत्तू, आलू या दाल भरी रोटी और गोभी-आलू की सूखी भुजिया होती है। पहले दिन में दो बार भोजन करते थे।
लेकिन अब चार बार थोड़ा-थोड़ा खाना पड़ता है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, काम की व्यस्तता के बीच समय का प्रबंधन करना उनकी दिनचर्या का अहम हिस्सा बन गया है।
तनाव नहीं, काम पर रहता है पूरा ध्यान
दिनभर की व्यस्तता और राजनीतिक गतिविधियों के बीच तनाव कैसे संभालते हैं? इस सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका ध्यान काम पर रहता है, इसलिए तनाव नहीं होता।
उन्होंने कहा कि वह 28 वर्षों से राजनीति में हैं और विरोधियों का काम शिकायत करना है। अगर सोने की सड़क भी बना दी जाए तो उसमें भी वे कोई न कोई कमी निकालेंगे।
सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उन्होंने सीखा है कि काम ही हर सवाल का जवाब है।
जनता को वही दिखाई देता है, जो जमीन पर काम होता है। इसलिए उनका पूरा ध्यान योजनाओं को पूरा करने और लोगों तक विकास का लाभ पहुंचाने पर रहता है।
#cmsamratchoudhary #biharnews