@SuryanshLive जंग में जाने वाले घोड़े,
बारातों में नहीं नाचते।
उनके खुरों की गूंज में
शौर्य की कहानी होती है।
जिनका मोल रणभूमि है,
वे सजावट के मेले में नहीं बिकते।
क्योंकि उनकी आँखों में
केवल जीत की चमक होती है,
न कि रंग-बिरंगी रोशनी की।
💫🧡💫
एक चाहत
हजार जज़्बात
और एक तुम..🌷
एक रूह
हजार एहसास
और एक तुम..🌷
एक मै
हजार किस्से
और एक तुम..🌷
दो आँखे
हजार सपने
और एक तुम..🌷
एक चाँद
हजार तारे
और एक तुम..🌷
एक रात
हजार करवटे
और एक तुम..🌷
एक हमसफ़र
हज़ार ख़ुशी
और सिर्फ तुम..🌷
#छोटा_दरवाज़ा#रूह
साथी सो न कर कुछ बात।
पूर्ण कर दे वह कहानी,
जो शुरू की थी सुनानी,
आदि जिसका हर निशा में,
अन्त चिर अज्ञात
साथी सो न कर कुछ बात।
बात करते सो गया तू,
स्वप्न में फिर खो गया तू,
रह गया मैं और
आधी रात आधी बात
साथी सो न कर कुछ बात।
-बच्चन
धान सा उगूं मैं
बाढ़ के बाद
युद्धबंदियों के कमरे में
पानी के घड़े सा रहूं
चमकने लगूं
तो रुक जाऊं तेरी चूड़ियों में
चुभने लगूं तो
पिता के कंधे पर फावड़े सा रहूं
- गौरव सोलंकी
@sirfgaurav
...
कुछ चीज़ो का होना
तय होता है
हमारे न चाहते हुए भी
कुछ बातों को
रखना होता हैं मन में दबाकर
न चाहते हुए भी
कई बार किसी को
करना होता हैं विदा न चाहते हुए भी
देखना होता हैं दूर जाते हुए
ख़ुद से न चाहते हुए भी
कभी-कभी छूट जाता है साथ
न चाहते हुए भी...!!
R J...
तमाम लोगों के हिस्से में सिर्फ ऐसी मोहब्बत लिखी होती है जिसे वो याद कर सिर्फ आंसू बहा सकते हैं...
तुम उन खुशनसीब में से एक हो जिसे अपने महबूब से गले लग कर रोने का सौभाग्य प्राप्त है...❤️
हमेशा खुश रहना मेरी दोस्त...🖤
-ख़त का एक हिस्सा
मन के मेरे ये भरम
कच्चे मेरे ये करम
ले के चले हैं कहाँ
मैं तो जानूँ ही ना
तू है मुझमें समाया
कहाँ ले के मुझे आया
मैं हूँ तुझमें समाया
तेरे पीछे चला आया
तेरा ही मैं एक साया
तूने मुझको बढ़ाया
मैं तो जग को न भाया
तूने गले से लगाया
हक तू ही है खुदाया
सच तू ही है खुदाया
कुन फायाकुन...