डीएमएफटी योजना के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र की पंचायत समिति रामसर, गडरारोड़ एवं चौहटन के विभिन्न राजकीय विद्यालयों में नवीन कक्षा-कक्षों के निर्माण हेतु ₹4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्राप्त होने पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
वर्षों से कक्षा-कक्षों की कमी का सामना कर रहे हमारे विद्यार्थी, शिक्षक एवं अभिभावकों के इंतजार को अब विराम मिलने जा रहा है। नवीन कक्षा-कक्षों के निर्माण से विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा और हमारे नौनिहालों को शिक्षा के साथ अपने सपनों को नई उड़ान देने के लिए मजबूत आधार मिलेगा।
शिक्षा के क्षेत्र में यह महत्वपूर्ण स्वीकृति हमारे क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक और सार्थक कदम है। हमारा संकल्प है कि क्षेत्र के प्रत्येक विद्यार्थी को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का वातावरण मिले।
श्रद्धा एवं विश्वास के प्रतीक परम् आराध्य लोकदेवता बाबा रामदेवजी की दशमी पर आप सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
सामाजिक समरसता के पक्षधर एवं गौ रक्षक परम् आराध्य वीर तेजा जी महाराज के बलिदान दिवस तेजा दशमी के अवसर पर उनके चरणों में मेरा कोटिशः नमन।
प्रकृति रक्षक खेजड़ली के 363 वीर वीरांगनाओं के बलिदान दिवस पर उनकी पुण्य स्मृतियों को कोटि-कोटि नमन।
#बाबा_रामदेव_जी
#खेजड़ली
#तेजा_दशमी
इस Video को तबतक शेयर करें जबतक ये बत्तमीज़ पुलिस वाला सस्पेंड नहीं हो जाता 😡
धमतेरी में अर्जुनी SHO चंद्रकांत साहू ने रात को मूवी से लौट रहे आदमी को बाइक पर रोक लिया।
पत्नी-बच्चे के साथ था, वीडियो बनाने लगा तो थानेदार ने मारपीट शुरू कर दी।
पब्लिक रिकॉर्डिंग कानूनी है, फिर भी पुलिस वाले ताकत दिखा रहे हैं, कार्रवाई होनी चाहिए।
भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की सजा सस्पेंड होने पर देशभर की बहन बेटियों में आक्रोश है
बहन बेटियां सड़क पर उतर चुकी हैं और नारे लगा रहीं हैं कुलदीप की बेल ही महिलाओं की जेल है।
“भाजपा का रोज़गार मॉडल।”
BJP शासित ओडिशा में सिर्फ़ 187 होमगार्ड के पद,
और क़रीब 9,000 बेरोज़गार युवा लाइन में ठूँसे गए हैं।
लेकिन जिन्हें मोदियाबिंद हो चुका है,
उन्हें न ये भीड़ दिखती है,
न युवाओं की बेबसी,
न टूटते सपने।
मोदी सरकार को बेरोज़गारी दिखाई ही नहीं देती—
क्योंकि सत्ता की चमक ने सच्चाई की आँखों पर
मोदियाबिंद चढ़ा दिया है।
@narendramodi@PMOIndia@CMO_Odisha
#NirmalChoudhary
“चुप रहना आत्मघाती हमला है। लड़ना ज़रूरी है।”
@narendramodi जी, अरावली पर हमला करने से पहले
आपको मेरे जैसे लाखों योद्धाओ का सिर धड़ से अलग करना पड़ेगा।
आज अरावली हटेगी,
कल जंगल हटेंगे,
फिर जलस्रोत,
और अंत में इंसान।
अरावली पर्वतमाला की रक्षा के लिए
मैं इस प्रदेश के गाँव–गाँव, ढाणी–ढाणी जाकर
मोदी सरकार की विनाशकारी नीतियों के खिलाफ एक क्रांति की शुरुआत करूँगा।
और देश के हर युवा से अपील है—
यह लड़ाई सिर्फ़ पर्यावरण की नहीं,
हमारे भविष्य की है। इसमें अपनी भागीदारी निभाइए।
जब तापमान बढ़ रहा है,
भूजल गिर रहा है
और शहर जहरीले बनते जा रहे हैं,
तब यह पहाड़ काटने का उतावलापन किसके हित में है?
अरावली बचेगी
तो जल, जंगल, किसान और इंसान बचेंगे।
मोदीजी आप और आपका सिस्टम नेहरू जी के ख़िलाफ़ रोना धोना करते हो। अगर उस समय नेहरू जी की जगह आप होते तो आज हिंदुस्तान के हालात पाकिस्तान से भी गए गुजरे होते।
अरावली बचेगी, तो भारत का भविष्य बचेगा।
अरावली बचाओ — भविष्य बचाओ!
#SaveAravali #SaveAravaliHills #अरावली_बचाओ
@RahulGandhi@INCIndia
#NirmalChoudhary
नई परिभाषा नहीं, अरावली पर सीधा हमला! 90% पहाड़ों को मिटाने की इजाज़त राजस्थान नहीं देगा।
अब फैसला फाइलों में नहीं,
सड़कों पर होगा !
निर्मल चौधरी ने किया आंदोलन का ऐलान।
@NirmlChoudhary@narendramodi@INCRajasthan#savearavali
क्या अब प्रकृति को भी सरकारी पैमाने से तौला जाएगा?
क्या धरती की आत्मा को भी फुट-रूलर से नापा जाएगा?
अरावली कोई साधारण पहाड़ नहीं है।
यह भारत की सबसे प्राचीन जीवन-रेखा है।
यही वह ढाल है जिसने
रेगिस्तान को आगे बढ़ने से रोका,
ज़हर को हवा में घुलने से रोका,
और धरती को ज़िंदा रखा।
लेकिन आज— एक आदेश से
अरावली का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा
काग़ज़ों में मार दिया गया।
याद रखिए—
जो काग़ज़ों में मिटता है,
वह ज़मीन पर भी मिटा दिया जाता है।
यह फैसला पर्यावरण का नहीं है।
यह फैसला है— खनन माफ़िया, बिल्डर लॉबी और सत्ता की आपराधिक साँठगांठ का।
यह विकास नहीं है,
यह आने वाली पीढ़ियों के खिलाफ़ रची गई साज़िश है।
अगर अरावली कटेगी—
तो दिल्ली का दम घुटेगा,
राजस्थान और ज़्यादा प्यासा होगा,
कुएँ सूखेंगे,
हैंडपंप खामोश हो जाएंगे,
खेती उजड़ जाएगी,
और भीषण गर्मी इंसानों की जान लेने लगेगी।
सरकार कान खोलकर सुन ले—
पहाड़ की पहचान उसकी ऊँचाई से नहीं,
बल्कि जीवन बचाने वाले उसके काम से होती है।
अरावली कोई फ़ाइल नहीं है
जिसे एक आदेश से रद्द कर दिया जाए।
हम साफ़ और स्पष्ट माँग करते हैं—
• 100 मीटर की अमानवीय परिभाषा तुरंत वापस ली जाए
• अरावली के हर पहाड़ को कानूनी संरक्षण दिया जाए
• खनन और तोड़-फोड़ पर पूरी तरह रोक लगाई जाए
वरना—
जनता चुप नहीं बैठेगी।
यह लड़ाई सड़कों से संसद तक जाएगी।
क्योंकि—
अरावली बचेगी, तभी देश बचेगा।
अरावली बचाओ — भविष्य बचाओ!
#SaveAravali #SaveAravaliHills #अरावली_बचाओ
@narendramodi@PMOIndia
#NirmalChoudhary
जब बाकी नेता अरावली बचाने के लिए DP बदलने का भारी मेहनत का काम कर रहे हैं तो यह युवा अरावली यात्रा कर जन जागृति पैदा करने और सरकार का ध्यान मुद्दे की तरफ खींचने की शुरुआत करने जा रहा है।
#NirmalChoudhary#aravallihills
राजस्थान की प्राण वायु है अरावली
राजस्थान का हृदय है अरावली
100 मीटर नहीं, 100 पीढ़ियों का सवाल है अरावली।”
आज प्रकृति हारी तो कल इंसान हारेगा।
अरावली कोई आँकड़ा नहीं, यह पानी, हवा और जीवन की ढाल है।
#SaveAravali#SaveAravaliHills#अरावली_बचाओ_अभियान#अरावली_बचाओ
माँ अमृता देवी के बलिदान को सफल बनाने का समय आया है।
कहे मां अमृता देवी सुनो, निज धर्म की आण।
सिर सांटे रूंख रहे, तो भी सस्तो जाण।
जय गुरु जम्भेश्वर भगवान 🙏
#Save_Aravali#अरावली_बचाओ#SaveAravali