कन्नौज में एक और सड़क चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट।
50 गांव को जोड़ने ��ाली एक किलोमीटर लंबी यह सड़क निर्माण के एक माह बाद ही उखड़ने लगी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि घटिया मैटेरियल लगाकर सड़क निर्माण कराया गया है।एक हफ्ते पहले ही पाण्डेयपुरवा गुगरापुर मार्ग में घपला सामने आया था।मंत्री @asim_arun के हस्तक्षेप के बाद सड़क में हुई घपलेबाजी में जांच शुरू हुई और निर्माण को सही कराने के निर्देश दिये गये।ये सड़क तालग्राम ब्लॉक की लालपुर,सिंहपुर संपर्क मार्ग है। पहली बारिश में ही सड़क पर कई गड्ढे हो गये और डामर उखड़ने लगा है। सड़क से निकलने वाले ग्रामीण खुद घटिया निर्माण की पोल खोल तकनीकि जांच कराने की मांग उठा रहे हैं।
@CMOfficeUP
@myogiadityanath
@homeupgov
@brajeshpathakup