माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से दुःखी लाखों शिक्षक नहीं मनायेंगे शिक्षक दिवस ।
01 सितम्बर 2025 को माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिये गये आदेश से देश भर में 10 लाख से अधिक सरकारी शिक्षकों की नौकरी पर संकट मँडरा गया है ।यदि आदेश को निजी स्कूलों पर लागू किया गया तो इससे प्रभावित शिक्षकों की सम्भावित संख्या करोड़ में होगी ।इस निर्णय से शिक्षक दुःखी एवं चिन्तित हैं ।
सदैव की भाँति कल 5 सितम्बर को देश एवं सभी प्रदेश की सरकारें मंच सजाकर चंद शिक्षकों को चंद लम्हों का सम्मान देंगी ।उनमें कुछ ऐसे शिक्षक भी होंगे जिन्हें भारत सरकार द्वारा tet को लेकर बनाये गये कानून के कारण दो साल बाद सेवा से निकालने की चिंता सता रही होगी ।क्या ऐसे विषम परिस्थिति में मिलने वाले उस सम्मान को शिक्षक मन से स्वीकार करेगा ।भारत सरकार द्वारा tet को लेकर बनाये गये कानून के क्रम में मा सुप्रीमकोर्ट द्वारा दिए गये निर्णय से देश भर के दस लाख से अधिक सरकारी शिक्षकों के सामने दो वर्ष बाद सेवा से बाहर किए जाने का खतरा उत्पन्न हो गया है इसलिए हम माननीय प्रधानमंत्री जी एवं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री जी से अनुरोध करते हैं कि शिक्षकों के साथ न्याय करने की घोषणा करने की कृपा करें ।आपकी घोषणा ही शिक्षकों के लिए वास्तविक सम्मान होगा।
@narendramodi@dpradhanbjp@PMOIndia@jagdambikapalmp
सरकार ने चोरी–छिपे 2017 में संशोधन करके पुराने शिक्षकों पर 7 वर्ष बाद धोखा करते हुए टीईटी लागू किया है, जो कि सरासर ग़लत है।
हम शिक्षकों की यही माँग है कि आरटीई एक्ट की धारा 23(2) के प्रोवाइज़ो में पुनः संशोधन किया जाए और शिक्षकों को तनावमुक्त किया जाए।
#काला_कानून_वापस_लो
इस प्रकार की स्थिति में एकल टीचर जो पेयरिंग में आए है, उनको ट्रांसफर में जाने से रोकना चाहिए, अन्यथा ये पेयरिंग कहां....?
जब pair ही नहीं रहा...?
ऐसे प्रकरण में कोई दिशानिर्देश हो तो कृपया सर्कुलेट करें।।@basicshiksh_up @directorbasicup
स्कूल x की पेयरिंग एक टीचर और 35 बच्चों के साथ y में हो गई, x स्कूल के एकल टीचर का समायोजन 2 में ट्रांसफर हो गया, स्कूल y पहले से ही टीचर deficit है, अब अपने पेयर x को y रिलीज क्यों करे..? क्या एकल पेयर के ट्रांसफर नियमसंगत है। @basicshiksha_up@directorbasicup@Info_4Education
@CdoGonda गांव के बाहर एक गौशाला और उसके बगल में तालाब है जिसमें पानी इक्कठा हो रहा है और मच्छर पनप रहे है उसमें फॉगिंग की आवश्यकता है।
आपसे निवेदन है जनहित में उचित कार्यवाही करें।।
@dmgonda2@CdoGonda@CMHelpline1076@rajeshbstvgonda
गांव वाले खुद नाली साफ करते थे कोई सफाईकर्मी तैनात नहीं है, आबादी लगभग 400 है, संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान जारी है
गांव के लोग मच्छर जनित बीमारी के चपेट में आ सकते है@cdogonda
कृपया ब्लॉक से सफाईकर्मी को लगाकर सफाई करवा दे या पंचायत में सफाईकर्मी तैनात कर दे।
#NPSहटाओOPSलागूकरो
एनपीएस की समीक्षा करने वाली
कमेटी से निवेदन है जिस तरह आपके लिए #पुरानी_पेंशन जरूरी है।
वैसे ही बाकी कर्मचारियों के लिए भी
यह बुढ़ापे की लाठी है।।
अपनी रिपोर्ट में सरकार को यह बता
देना...?
आप हमारी पेंशन की समीक्षा करें
हम आपकी सरकार की समीक्षा कर रहे है।
#मुद्दो_पर_वोट_करे
जाति,धर्म,संप्रदाय से ऊपर उठ करके मुद्दों पर वोट करें। जिस दिन आप सभी लोग मुद्दों पर वोट करने लगेंगे उसी दिन सभी राजनेता,राजनीतिक दल आपके मुद्दों की चर्चा करेंगे। मुद्दा है #पुरानीपेंशन रोजगार,शिक्षा व चिकित्सा इसलिए सभी लोग मिल करके मुद्दों पर वोट करें।
🔥#दैनिक_जागरण लेना बंद।🔥
मैंने #दैनिक_जागरण को आज से लेना बंद कर दिया। #OPS विरोधी होने के कारण हम इसका #बहिष्कार करते हैं, और आप सब से भी बहिष्कार करने का अनुरोध करते हैं। यही हाल #गोदी_मीडिया का भी करेंगे।
#चाटुकार_मीडिया#भांड_मीडिया#VoteForOPS#पुरानी_पेंशन_बहाल_करो
तिल का ताड़ बनाने वाले,
चूहा को शेर बताने वाले,
पाक से आई थी हैदर जब,
दिनभर खबर चलाने वाले,
मौर्या दंपति के झगड़े को,
मस्का पोत चलाने वाले,
आँख किसी ने कहां चलाई,
सौ सौ बार दिखाने वाले,
जाति धर्म के मुद्दों पर ही,
गला फाड़ चिल्लाने वाले,
अपने आका के चरणों में,
लोटम पोट मचाने वाले,
पेशे की वे मर्यादा भूले,
सत्ता की गोदी में झूले,
जनता के मुद्दों को भूले,
योजित खबर चलाने वाले,
कर्मचारियों की थी अंगड़ाई,
लाखों जनता नजर ना आई,
लोकतंत्र का चौथा खम्भा,
हिटलर धर्म निभाने वाले,
दैनिक जागरण देश भर के शिक्षक कर्मचारियों की पेंशन के खिलाफ लॉबीइंग कर रहा है। अगर यह अखबार हमारे खिलाफ है तो आइये हम भी इसके खिलाफ ही हो जाएं। मेरी देशभर के शिक्षक- कर्मचारियों से अपील है कि तुरन्त अपने घर और दफ्तर में इस अखबार को खरीदना और पढ़ना बन्द कर दें।
ऐसे सभी न्यूज़ पेपर का बहिष्कार करना अति आवश्यक है।
#OPS
#पुरानी_पेंशन_हक_हमारा
#पुरानी_पेंशन_बहाल_करो
#OPS_RALLY_DELHI_CHALO
@CMOfficeUP@myogiadityanath जिसकी लाठी उसकी भैंस
पुलिस वाले आपको तुरंत 151 में
बंद कर देते है।
अचूक धारा जिसका केवल दुरुपयोग
होता है, आप कुछ नही कर सकते
पुलिस की इस मनमानी पर भी सरकार को ध्यान देना चाहिए...?
लेखपाल, पुलिस,नेता गठजोड़
जमीन कब्जा में सबसे आगे।।
आप सभी साथी ज्यादा से ज्यादा इस धरने को रिट्वीट करे सोशल मीडिया पर अपलोड करे मीडिया को टैग करे
अपना कलम उठाइये लिखना शुरू करे ये आपकी लड़ाई है हम सबकी लड़ाई है घर सोए है फिर भी अपने लिए तो जाग जाइये
2024 में नही तो कभी नही।।
#रामलीला_मैदान#पुरानी_पेंशन_बहाल_करो
#OPS_RALLY_DELHI__CHALO
#one nation one pension
पूरा भारत
#ops की मांग कर रहा है
लेकिन सत्ता खामोश है...?
1 अक्टूबर दिल्ली चलो
सत्ता को एहसास कराना है
की तुम्हारी 3 ,,4 पेंशन भार
नही है तो हमारी एक भार कैसे है...??
#restoreops@Aamitabh2@BBCHindi@NmopsInd@aajtk