#Stop_Privatization_of_Electricity
निजी कंपनी के बिजली दर 15.71 प्रति यूनिट उत्तर प्रदेश में भी निजी कंपनी के आने के बाद लगभग इसी दर से बिजली मिलेगी।क्योंकि सरकारी कंपनी के लिए बिजली एक सेवा है और निजी कंपनी के लिए बिजली व्यवसाय है।निजी कंपनी सेवा के लिए नहीं मुनाफे के लिए काम
सुप्रभात दोस्तों ❤️🙏
ये हैं हमारे राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम के सूरतगढ़ थर्मल पावर स्टेशन के अधिकारी और कर्मचारी जो आज अपने खून पसीने से सीचें पॉवर प्लांटस को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
अब से लगभग 25 वर्ष पुर्व जब यहां ज्वॉइन किए थे उस समय केवल दो यूनिट ही बिजली का उत्पादन कर रही थी बाकि निर्माणाधीन इकाइयों का काम जोरों पर चल रहा था। धीरे धीरे यहां 250x6 इकाईयों वाला 1500 मेगा वाट का राजस्थान का सबसे बड़ा एक सुपर थर्मल बन गया । और हम गर्व महसूस करते थे कि हम इतने बड़े पॉवर प्लांट में नौकरी करते हैं। बिजली जेनरेशन के नए नए रिकॉर्ड बनाए।
इसी प्लांट के बगल में एक और बड़ा प्लांट 660x2 वाला 1320 मेगा वाट का सपर क्रिटिकल पॉवर प्लांट बन गया और राजस्थान के सूरतगढ़ को एक पावर हब के रूप में जाना जाता था। अगर उत्पादन निगम घाटे में है तो इसमें पूर्ण रूप से राज्य सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं, यहां के अधिकारी कर्मचारी दिन रात जी तोड़ मेहनत करते हैं।
आज राज्य सरकार विभाग के सभी प्लांटस को जॉइंट वेंचर बनाकर निजीकरण करना चाह रही है जो हमें बर्दास्त नहीं है।
इसके लिए रोज हम सभी पावर प्लांटस के अधिकारी कर्मचारी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, राज्य सरकार द्वारा किए गए OMU की प्रतियां जलाई जा रही हैं, कैंडल मार्च कर रहे हैं, रैलियां निकाल रहे हैं, जन प्रतिनिधियों से मिल रहे हैं। अगर निजीकरण हुआ तो हमारे अलावा आम जनता पर महंगाई की मार पड़ना तय है। सरकार गुमराह कर रही है, महंगाई बढ़ना निश्चित है।
आप सभी से निवेदन है कि पावर प्लांटस को बचाने में हमारा साथ दें।
@ravishndtv@HansrajMeena
@rajgarh_mamta1
@TribalArmy
राजस्थान के विद्युत विभाग उत्पादन प्रसारण तथा डिस्कॉम की राजस्थान सरकार द्वारा इस प्रकार उपेक्षा अत्यंत गंभीर तथा चिंताजनक है ।
क्लस्टर, ज्वाइंट वेंचर के नाम पर इनका निजीकरण अत्यंत संवेदनशील तथा सभी कर्मचारियों के खिलाफ है । #savervunl
राजस्थान के विद्युत विभाग उत्पादन प्रसारण तथा डिस्कॉम की राजस्थान सरकार द्वारा इस प्रकार उपेक्षा अत्यंत गंभीर तथा चिंताजनक है ।
क्लस्टर, ज्वाइंट वेंचर के नाम पर इनका निजीकरण अत्यंत संवेदनशील तथा सभी कर्मचारियों के खिलाफ है । #savervunl