श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर में छात्रावासों से RSS के पोस्टर हटाने पर B. Sc. के छात्र कृष्ण कुमार चौधरी, आशीष कुमावत और साहिल जोशी को कॉलेज से प्रतिबंधित कर अन्य कॉलेजों में स्थानांतरित करना विश्वविद्यालय प्रशासन की पक्षपातपूर्ण और तानाशाही कार्यशैली को दर्शाता है।
छात्रों का आरोप है कि उन्हें RSS की शाखा से जुड़ने के लिए लगातार मानसिक प्रताड़ना और दबाव बनाया गया। छात्रों द्वारा विश्वविद्यालय प्रशासन को मानसिक उत्पीड़न की लिखित शिकायत भी दी गई, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके विपरीत अब उन्हीं निर्दोष छात्रों को दंडित किया गया, जो पूर्णतः निंदनीय और अस्वीकार्य है।
यदि पोस्टर फाड़ने पर छात्रों पर कार्रवाई हो रही है, तो पोस्टर लगाने वालों और अनुमति देने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं, यह दोहरा मापदंड क्यों?
विश्वविद्यालय शिक्षा, शोध और बौद्धिक विकास के लिए, न कि किसी संगठन विशेष के प्रचार-प्रसार के लिए। विश्वविद्यालय प्रशासन स्थानांतरित छात्रों का स्थानांतरण अविलंब रद्द करें।
@RajCMO@RajGovOfficial@INCIndia@IYC@INCRajasthan
राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सी.पी जोशी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
महादेव से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
@drcpjoshi
इसी से देश चलता आ रहा है,
इसी से तुमको भी चलना पड़ेगा
बदलने की इसे तुम सोचना भी मत,
ये दुस्साहस बहुत महंगा पड़ेगा
लोकतंत्र की हिफाजत जानती है,
नई नस्ले बगावत जानती है
भारत के हर जिम्मेदार नागरिक को बधाई, जो हक और हकूक की इस लड़ाई में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से शामिल था।
@RahulGandhi@IYC
#student_protest #GenZ
पेपर लीक कराने वाले आज 'सत्ता' में सुरक्षित बैठे हैं, और सवाल पूछने वाले युवा 'सड़कों' पर लाठियां खा रहे हैं। यही है BJP का नया लोकतंत्र।
युवाओं पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागना मोदी सरकार की दमनकारी सोच, कायरता और तानाशाही का जीता-जागता सबूत हैं। पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मौन साधे बैठी सरकार को यह समझना होगा कि दमन से आवाज़ें दबाई नहीं जा सकतीं।
यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोकतांत्रिक देश में सरकार न तो युवाओं की आवाज सुन रही है और न ही संसद में विपक्ष की बात।
सरकार को अपना तानाशाहीपूर्ण रवैया त्यागकर संवाद का मार्ग अपनाना चाहिए। लोकतंत्र में समाधान दमन से नहीं, संवाद और संवैधानिक मूल्यों से निकलता है।
#SackDharmendraPradhan #NEETPaperLeak
भारतीय संविधान व सामाजिक न्याय के सजग प्रहरी, कुशल संगठनकर्ता, समर्पित जननेता और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
महादेव से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
@kharge
बाड़मेर-जैसलमेर के लोकप्रिय सांसद श्री उम्मेदाराम बेनीवाल जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
महादेव से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@UmmedaRamBaytu
विधानसभा क्षेत्र झोटवाड़ा के कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन "संगठनात्मक सभा" में आप सभी कांग्रेसजन सादर आमंत्रित हैं।
दिनांक- 15 जुलाई 2026
समय- सांय 05:00 बजे
स्थान- नारायण पैराडाइज, मार्बल मंडी चौराहा, गोकुलपुरा, जयपुर
#झोटवाड़ा#Jhotwara
नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री राहुल गांधी जी के "छात्रों की गूंज" अभियान के तहत IYC अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब जी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस साथियों के साथ राजघाट, दिल्ली में BJP के संरक्षण में चल रहे पेपर लीक, NTA की विफलताओं और शिक्षा व्यवस्था के गहराते संकट पर विरोध प्रदर्शन कर युवाओं की आवाज़ बुलंद की।
देश की शिक्षा व्यवस्था को ICU में पहुंचाने वाले लीक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो!
हमारी मांगें:
* धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करो।
* पेपर लीक माफिया पर कठोर कार्रवाई करो।
* परीक्षा व भर्ती व्यवस्था में पारदर्शी सुधार करो।
* वार्षिक परीक्षा एवं भर्ती कैलेंडर जारी करो।
@IYC@UdayBhanuIYC@ManishSharmaIYC@INCIndia@RahulGandhi
विधानसभा क्षेत्र झोटवाड़ा के समर्पित कांग्रेसजनों के साथ "मासिक सभा- जून 2026" में शामिल हुआ।
मासिक सभा में कांग्रेस परिवार झोटवाड़ा के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर सार्थक चर्चा की।
#मासिक_सभा#झोटवाड़ा#Jhotwara
मंडावा विधायक एवं झुंझुनूँ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुश्री रीटा चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
महादेव से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
@RitaChoudhary_
श्री पुखराज पाराशर जी के पिताजी स्व. छोगालाल सुथार जी के देहावसान पर उनके निवास पर पहुंच श्रद्धांजलि अर्पित की।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।
ॐ शांति!
@PParashar60
AICC महासचिव, CWC के सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री भंवर जितेंद्र सिंह जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
महादेव से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@JitendraSAlwar
मोदी सरकार का करप्ट सिस्टम देश की शिक्षा व्यवस्था को खोखला कर रहा है।
NEET पेपर लीक, CBSE, SSC GD, CUET परीक्षाओं में सरकार की लापरवाही के कारण लाखों बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है।
भाजपा सरकार की विफल शिक्षा नीतियों और बदहाल शिक्षा व्यवस्था ने लाखों युवाओं के परिश्रम, सपनों और आकांक्षाओं को गहरा आघात पहुंचाया है।
इसी के तहत सीकर में निकले 'युवा आक्रोश मशाल जुलूस' में @IYC अध्यक्ष @UdayBhanuIYC जी के नेतृत्व में युवा साथियों ने दमनकारी भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ हल्ला बोला।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और NTA की बर्खास्तगी तक हम सड़क से संसद तक छात्रों के हित में संघर्ष जारी रखेंगे।
मैं अंडमान और निकोबार के विनाश के खिलाफ़ आदरणीय श्री @RahulGandhi जी के #GreenOverGreed अभियान के साथ हूँ।
ग्रेट निकोबार केवल एक द्वीप नहीं, बल्कि भारत की प्राकृतिक विरासत का अनमोल हिस्सा है। इसकी पारिस्थितिक संपदा और जैव विविधता की रक्षा करना आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।
आइए, आप भी आदरणीय श्री राहुल गांधी जी के समर्थन में आगे आएं, अपनी आवाज़ उठाएं और अभी पेटिशन साइन करें!
https://t.co/w3hi5YXZvx
#GreenOverGreed #NicobarMatters