A young Indian citizen ordinarily resident in UP who had not yet completed 18 years of age on 1st October 2026 but who turns 18 on or before 1st January 2027 can submit his claim (form-6) for inclusion of his name in the voter list during the Claims and Objections period which starts from 17th November and ends on 16th December 2026. Other Indian citizens who are above 18 years of age and who are ordinarily resident in UP and whose names are not included in the electoral roll of any assembly constituency in India can also submit their claims (in form-6) for inclusion of their names in the electoral roll from 17th November to 16th December.
कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश
(प्रेस विज्ञप्ति)
विधानसभा मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 की समय-सारिणी संशोधित
अब 17 नवम्बर को होगा मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन
दावे एवं आपत्तियां 17 नवम्बर से 16 दिसम्बर तक होंगी प्राप्त
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 04 जनवरी, 2027 को होगा
लखनऊ, 10 नवम्बर, 2026
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर प्रदेश के सभी 403 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 की समय-सारिणी में संशोधन किया गया है। आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार अब आलेख्य मतदाता सूची का प्रकाशन 17 नवम्बर, 2026 को किया जाएगा।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, हटवाने अथवा किस��� प्रविष्टि में संशोधन के लिए दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 17 नवम्बर से 16 दिसम्बर, 2026 तक निर्धारित की गई है। प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसम्बर, 2026 तक किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 04 जनवरी, 2027 को होगा।
सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि संशोधित समय-सारिणी का समाचार पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं अन्य संचार माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। साथ ही सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों को भी संशोधित कार्यक्रम ��े अवगत कराएं। सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को संशोधित कार्यक्रम के अनुसार निर्धारित कार्यवाही समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रदेश के पात्र नागरिकों से अनुरोध है कि वे पुनरीक्षण अवधि के दौरान अपनी एवं अपने परिवार के सदस्यों की मतदाता सूची में प्रविष्टियों की जांच अवश्य कर लें तथा पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए निर्धारित अवधि में आवश्यक आवेदन करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे।
@ECISVEEP
@ANI
@ians_india
@PTI_News
@DDNewslive
@airnewsalerts
@SpokespersonECI
यह धारणा सही नहीं है। मतदाता पहचान पत्र (निर्वाचक फ़ोटो पहचान पत्र या संक्षेप में ईपीआईसी) उत्तर प्रदेश में इंडिया पोस्ट द्वारा स्पीड पोस्ट के माध्यम से वितरित किया जाता है। कुछ मामलों में, डाकघर संबंधित ईआरओ को एक ईपीआईसी लौटाता है जब यह मतदाता के ग़लत/अपूर्ण पते/पिन (जैसा कि मतदाता द्वारा अपने फॉर्म -6 में भरा गया है) के कारण इसे वितरित करने में विफल रहता है। डाकघर द्वारा ईपीआईसी वितरित करने में विफल रहने के बाद ही, ऐसे ईपीआईसी को ईआरओ द्वारा बीएलओ को व्यक्तिगत रूप से मतदाता को वितरित करने के लिए सौंप दिया जाता है। यूपी में पिछले एक वर्ष के दौरान ईपीआईसी प्राप्त करने में अनुभव की गई असाधारण देरी तीन कारकों के स��योजन के कारण है: पहला एसआईआर की लंबी अवधि के कारण (166 दिन यानी 27 अक्टूबर, 2025 से 10 अप्रैल, 2026 तक) और दूसरा एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में शामिल बड़ी संख्या में नए नामों के कारण (90 लाख से अधिक) और तीसरा हमारे नियंत्रण से परे कारणों के कारण प्रिंटिंग टेंडर को अंतिम रूप देने में देरी के कारण। जिन मतदाताओं का नाम 28 अक्टूबर 2025 और 28 जुलाई 2026 के बीच यूपी के मतदाता सूची में शामिल किया गया है, उन्हें इस महीने के अं�� से पहले अपना ईपीआईसी प्राप्त होगा। वे मतदाता जिनका नाम 28 जुलाई के बाद शामिल हो गया है और वे मतदाता जिनका नाम 30 नवंबर से पहले शामिल हो जाएगा, उन्हें 31 दिसंबर, 2026 से पहले मिल जाएगा। हमें पिछले 377 दिनों के दौरान ईपीआईसी की डिलीवरी में देरी के लिए खेद है, लेकिन हमें विश्वास है कि उन मतदाताओं को समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा जिनके नाम अब रोल में शामिल होंगे। हमारा लक्ष्य प्रत्येक मतदाता को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करने के 15 दिनों के भीतर ईपीआईसी वितरित करना है। हमें विश्वास है कि हम इसे जनवरी, 2027 के दूसरे छमाही तक प्राप्त कर सकते हैं।
आगामी विधानसभा निर्वाचन 2027 के दृष्टिगत जनपद बुलंदशहर की समस्त विधानसभाओं में प्रस्तावित मतदेय स्थलों के भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदान किए गए अनुमोदन उपरांत स���स्त मान्यता प्राप्त दलों के प्रतिनिधिगण के साथ मीटिंग कर उनको मतदेय स्थलों की स्थिति से अवगत कराया गया। साथ ही विशेष पुनरीक्षण अभियान 2027 हेतु अधिक से अधिक पात्र नागरिकों (विशेषकर महिलाओं और 18-19 वर्ष के युवा मतदाताओं) के पंजीकरण में सहयोग प्रदान करने का अनुरोध भी किया गया।
@ceoup @ECISVEEP @SpokespersonECI
कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश
(प्रेस विज्ञप्ति)
*ECINET पोर्टल पर ईआरओ ऑफिस के कम्प्यूटर सहायकों (मतदाता पंजीकरण केंद्र के ऑपरेटर) की लॉग-इन आईडी को तत्काल प्रभाव से निष्क्रिय करने के जिला निर्वाचन अधिकारियों को न���र्देश*
*कम्प्यूटर सहायकों के लॉग-इन आईडी निष्क्रिय किए जाने की ईआरओ करेंगे पुष्टि*
*विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र, 127-पीलीभीत प्रकरण में संलिप्त कम्प्यूटर सहायक की तत्काल सेवा समाप्ति के दिए गए निर्देश*
लखनऊ, 31 अक्टूबर, 2026
ECINET पोर्टल पर कम्प्यूटर सहायकों (मतदाता पंजीकरण केंद्र के ऑपरेटर) को उपलब्ध कराई गई लॉग-इन आईडी के दुरुपयोग के संबंध में जनपद पीलीभीत से प्राप्त शिकायत एवं सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को जनपद में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय के कम्प्यूटर सहायकों (मतदाता पंजीकरण केंद्र के ऑपरेटर) की लॉग-इन आईडी तत्काल प्रभाव से निष्क्रिय (Inactive / Disable) कराने के निर्देश दिए गये हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी अपने जनपद के समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (EROS) को तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित करेंगे । जनपद के अंतर्गत सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कार्यरत मतदाता पंजीकरण केंद्र के ऑपरेटर की लॉग-इन आईडी निष्क्रिय कराई जाएगी , ताकि किसी भी मतदाता पंजीकरण केंद्र के ऑपरेटर अपनी लॉग-इन आईडी के माध्यम से ECINET पोर्टल पर किसी प्रकार की गतिविधि न कर सकें।
सभी लॉग-इन आईडी निष्क्रिय किए जाने के उपरांत संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से इसकी पुष्टि प्राप्त की जाएगी । जिला निर्वाचन अधिकारी स्वयं समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में की गई कार्��वाई का सत्यापन करते हुए अनुपालन आख्या तत्काल मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगें।
विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र, 127-पीलीभीत के प्रकरण में संलिप्त कम्प्यूटर सहायक (आउटसोर्स) की तत्काल सेवा समाप्ति का निर्देश संबंधित फर्म को दे दिया गया है।
मतदाता सूची से संबंधित कार्यों की शुचिता, सुरक्षा एवं पारदर्शिता बनाए रखने के दृष्टिगत इन निर्देशों का सर्वोच्च प्राथ���िकता पर तत्काल अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा । इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
@ECISVEEP
@ANI
@ians_india
@PTI_News
@DDNewslive
@airnewsalerts
आज, 24 अक्टूबर 2026 को प्रदेश के सभी बूथों पर मतदाता पंजीकरण हेतु आयोजित विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद लखनऊ के विभिन्न बूथों का निरीक्षण…
सम्पूर्ण प्रदेश में नागरिकों विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ अभियान में सहभागिता ���ी। अभियान को सफल बनाने के लिए समस्त प्रदेश वासियों का आभार।
#SpecialCamps
@ECISVEEP
@SpokespersonECI
@ANINewsUP
@PTI_News
@ians_india
@DDNewsUP
@AIRNewsHindi
भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के निर्देशों के अनुपालन में, जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO), बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश द्वारा यह सुनिश्चित करने के लिए एक सक्रिय अभियान चलाया जा रहा है कि कोई भी पात्र मतदाता म���दाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।
----इस उद्देश्य से कल दिनांक 24 अक्टूबर, 2026 को जिले के 3,031 मतद���य स्थलों पर विशेष शिविर आयोजित किए जायेंगे ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जा सके।----
यदि किसी व्यक्ति को मतदाता पंजीकरण अथवा मतदाता सूची में नाम शामिल कराने से संबंधित कोई शिकायत या समस्या है, तो वह जिले के 3,031 बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs), 38 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (AEROs) अथवा 7 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (EROs) में से किसी से भी संपर्क कर सकता है।
हमारी प्रतिबद्धता स्पष्ट है—कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे।
सभी पात्र नागरिकों से अपील है कि वे इस विशेष अभियान का लाभ उठाएं और मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने का कष्ट करें, ताकि मतदाता सूची को अधिक समावेशी एवं व्यापक बनाया जा सके।
@ECISVEEP
@SpokespersonECI
@ceoup
जनपद बुलंदशहर में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मेरठ खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचन हेतु बोनफ़ाइड मतदाताओं के लिए सूचना-
@ceoup@ECISVEEP@SpokespersonECI
#Press#Bulandshahr
बुलंदशहर जनपद के सभी 3,031 मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस का आयोजन किया गया -
दिनांक 24 अक्टूबर, 2026 को भी विशेष अभियान दिवस का आयोजन किया जायेगा।
सभी पात्र नागरिकों से अपील है कि वे इस विशेष अभियान का लाभ उठाएं और मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने का कष्ट करें, ताकि मतदाता सूची को अधिक समावेशी एवं व्यापक बनाया जा सके।
@ECISVEEP@SpokespersonECI@ceoup
अगौता ब्लॉक की ग्राम पंचायत शरीफपुर भैंसरोली द्वारा संचालित #गौशाला का स्थलीय निरीक्षण किया तथा #गौवंशों के लिए भूसा, हरा, चारा, स्वास्थ्य, सर्दी से बचाव के लिए की जा रही व्यवस्थाओं को देखा। व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए संबंधित को निर्देश दिए।
आज थाना गुलावठी में आयोजित #थाना#दिवस में आए फरियादियों की समस्या को सुना गया। कुछ का तत्काल निस्तारण किया गया ,शेष का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित ��ो निर्देशित किया गया।
आज 13वें #राष्ट्रीयमतदातादिवस के अवसर पर डीएवी इन्टर काॅलिज के सभागार में जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया और सभी को #मतदाता दिवस की शपथ दिलाकर बधाई ��ी। मतदाता सूची में उत्कृष्ट कार्य करने वाले BLO को सम्मानित किया गया।@dmbulandshahr
सर्दी से बचाव के लिए की गयी #अलाव व्यवस्था व जरूरतमन्द लोगों के लिए बनाए गए #रेनबसेरों की व्यवस्थाओं को देखने के लिए बुलंदशहर सदर में रात्रि भृमण कर रोडवेज बस स्टैंड तथा अन्य स्थलों का निरीक्षण किया|आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने केलिए संबंधित को निर्देश दिए गएl @dmbulandshahr
आज दिनांक 16/01/23 को गोवंश आश्रय स्थल bulandshahr का निरीक्षण किया गया।गौशाला के निरीक्षण उपरांत आवश्यक व्यवस्थाएं सुन��श्चित करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। @dmbulandshahr