दिनांक 23 जून, 2026 को उत्तर प्रदेश के मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्धारित कार्यक्रम के दृष्टिगत मा० सांसद श्री अनूप प्रधान वाल्मीकि, मा० विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, मा० विधायक सिकंद्राराऊ वीरेन्द्र सिंह राणा, मा० विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार, मा० जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी प्रेम सिंह कुशवाह, पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रभाकर चौधरी, जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने संयुक्त रूप से औद्योगिक क्षेत्र सलेमपुर, हाथरस स्थित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कार्यक्रम की तैयारियों, मंच एवं पंडाल व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, पार्किंग, यातायात व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा सुविधाओं तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
@CMOfficeUP@UPGovt@myogiadityanath@Uppolice@InfoDeptUP@ChiefSecyUP@dm_hathras@hathraspolice
आईजीआरएस पोर्टल पर जन शिकायतों के प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में जनपद #हाथरस ने उत्तर प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सतत प्रयास, जवाबदेही एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। जनहित सर्वोपरि रखते हुए शिकायतों के समयबद्ध समाधान का अभियान निरंतर जारी रहेगा।
@CMOfficeUP@InfoDeptUP@ChiefSecyUP@dm_hathras
#Hathras #jansunwai #IGRS #GoodGovernance
अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने किया श्रमदान।
जिलाधिकारी अतुल वत्स के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में चला विशेष सफाई महाअभियान।
श्रमदान से स्वच्छता का संदेश, अधिकारियों-कर्मचारियों ने निभाई जिम्मेदारी।
अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस पर कलेक्ट्रेट बना स्वच्छता का केंद्र, जिलाधिकारी ने संभाली झाड़ू और फावड़ा।
श्रम दिवस पर प्रशासन का संदेश-स्वच्छता अपनाएं, स्वस्थ रहें।
प्रशासनिक अधिकारियों ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश।
@mygovindia@SwachhBharatGov@UPGovt@CMOfficeUP@InfoDeptUP@dm_hathras
#InternationalLabourDay #ShramDiwas #SwachhBharat #CleanlinessDrive #Shramdaan #DMOffice #PublicService #HealthyIndia #TeamWork
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल वत्स ने ई0वी0एम0/वी0वी0पैट वेयरहाउस के मासिक निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का लिया जायजा। ई0वी0एम0/वी0वी0पैट वेयरहाउस के मासिक निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने सीसीटीवी कैमरे, सशस्त्र बलो की तैनाती, अग्निशमन उपकरणों आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सी0सी0टी0वी0 कैमरे संचालित पाये गये। निरीक्षणोपरांत भ्रमण पंजिका पर हस्ताक्षर किये। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक, प्रभारी अधिकारी निर्वाचन, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
@ECISVEEP@SpokespersonECI@CEOUttarPradesh@InfoDeptUP@Deo_Hathras
#निर्वाचन #EVM #VVPAT #जिलाधिकारी #अतुल_वत्स #निरीक्षण #सुरक्षा_व्यवस्था #ElectionCommission #UPAdministration
पुलिस लाइन ऑडिटोरियम में आज मा0 प्रभारी मंत्री/मा0 मंत्री जी महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, उ0प्र0 शासन श्रीमती बेबी रानी मौर्य जी की अध्यक्षता में आंगनवाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण, जी.एम. डी. किट व बेबी किट का वितरण तथा पोषण पखवाड़ा ( 09 से 23 अप्रैल) के समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मा0 प्रभारी मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने मा0 सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, मा0 विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, मा0 विधायक सि0राऊ वीरेंद्र सिंह राणा, मा0 जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, जिलाधिकारी अतुल वत्स, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंहा के साथ नव नियुक्ति 225 आंगनवाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित कर बधाई एवं शुभकामनाएं के साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
@UPGovt@CMOfficeUP@dm_hathras@ICDSUP@MinistryWCD@PIB_India@mygovindia
#PoshanPakhwada #Anganwadi #WomenEmpowerment #Nutrition #UPGovt #Hathras #PublicService #ICDS #GoodGovernance
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा (दिनांक 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026) को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा, समस्त मजिस्ट्रेट्स, केंद्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परीक्षा की शुचिता एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी अधिकारियों को सतर्कता एवं समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।
#UPPolice
#HomeguardRecruitment2025
#UPPoliceBharti
#FairExamination
#TransparentProcess
#DistrictAdministration
#LawAndOrder
#GoodGovernance
#UPNews
#Hathras
@UPGovt@Uppolice@HomeguardsUP@CMOfficeUP@InfoDeptUP@PIBLucknow@dm_hathras
जनपद में औद्योगिक इकाइयों की व्यवस्थाओं, उत्पादों की गुणवत्ता एवं कार्यरत कर्मचारियों की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ तहसील सासनी, अलीगढ़ रोड स्थित जीआरटीएस फूड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कंपनी में संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।
@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@dm_hathras@hathraspolice@Uppolice
#Hathras #Sasni #Inspection #FoodSafety #QualityControl #GoodGovernance #UPNews #Administration #Industry #Swachhta #UPGovt
भारत के संविधान निर्माता डॉ0 भीमराव रामजी अम्बेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अतुल वत्स, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) बसंत अग्रवाल तथा कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा डॉ0 भीमराव रामजी अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
#Ambedkar135
#SamvidhanNirmata
#SocialJustice
#EqualityForAll
#GoodGovernance
#DistrictAdministration
#UPGovernment
#PublicService
#Hathras
@myogiadityanath@UPGov@InfoDeptUP@CMOfficeUP@PIB_India@dm_hathras