हमारा अपना रंग कहाँ है !
श्वेत-श्याम निद्राओं पर
सतरंगे सपने छाए
क्वाँरी आँखों को छलने
अनगिनत उजाले आए।
जलती रहीं होलिकाओं में
कच्ची आकांक्षायें
परम्पराओं के प्रवाह का
पुण्य प्रसंग कहाँ है।
युग-युग से प्रह्लादों को
घेरती रहीं ज्वालाऍं।
कब तक हम पाषाणों से
कोई नृसिंह प्रगटाएँ।
जो दुर्मद हिरण्यकशिपों के
कठिन खड्ग के नीचे
अभय अकुंठ जगा दे वह
पावन सत्संग कहाँ है।
ॲंजुरी भर श्रद्धा
धरती भर संदेहों के विषधर।
कहाँ सुलभ सब संकल्पों को
विश्वासों के शंकर।
सरस आम्र मंजरियों पर
रसलोलुप शत-शत मधुकर।
क्या जाने शिव के त्रिनेत्र से
दग्ध अनंग कहाँ है।
फिर होली आई है
आने को आ ही जाती है।
कहना किन्तु कठिन है
कितना रंग जगा पाती है।
बेसुध पीढ़ी में उत्सव का
निर्मल उत्स जगा दे
शिथिल प्रथाओं में ऐसी
उद्रिक्त उमंग कहाँ है।
बाजारों से हारे
वंचक विज्ञापन के मारे।
फिरते हैं उदास आकुल
रुचियों के चाँद-सितारे।
ढोल-मॅंजीरे हैं, बजते भी हैं
पर बदले स्वर में
भंग न हो जिसकी लय ऐसा
छंद अभंग कहाँ है।
होली मंगलमय हो
फिर भी, उतरे रंग न कोई।
खिलती रहे सदा बगिया
रस-रुचि की राग भिगोई।
गूॅंजे फाग, भाग जागे
अनुराग भरे जन-जन में
दंग रहें सब, आओ देखें
वह हुड़दंग कहाँ है।
होलिकोत्सव की अनेकानेक शुभकामनायें..!
@sgvnyas द्वारा आयोजित वैचारिक महाकुंभ मेें @Vishnu_Jain1 जी।
जिनका ध्येय अत्यन्त स्पष्ट है और कार्यशैली भी। यही सनातन है जहां पर कर्तव्यनिष्ठा के अनेक उदाहरण हैं।
जय श्रीराम।
आभार @Vivekadvaita जी 🙏
आपसे मिलना सौभाग्य रहा ।
रसायनशास्त्री,विदेश से पढ़े किंतु ख़ुद को राष्ट्र सेवा में लगा देने वाले,वेदों,उपनिषदों के जानकर, आंग्ल, संस्कृत और हिंदी के समान अधिकारी , आपसे मिल कर आनंद हुआ।
पिछले दिनों लखनऊ में श्रीराम परिषद के विचार महाकुंभ में रहने का अवसर मिला -- देश के नामचीन विचारकों की उपस्थिति ने इसे अद्भुत गरिमा प्रदान की --- इस भव्य -दिव्य आयोजन के लिए इसके आयोजक साधुवाद के पात्र हैं --विशेषतः श्री प्रमोद मिश्रा जी --- @sgvnyas@iampramodmishra@MediaHarshVT