#फतेहपुर: अखिलेश यादव अपने कार्यक्रम में एक भी पुलिसकर्मी ना होने से नाराज दिखे, यूपी के फतेहपुर में अखिलेश यादव ने एक पुलिसकर्मी से कहा कि मुझे भी अपनी सुरक्षा के लिए रिश्वत देनी पड़ती है. आपके एसएसपी मुझे बताएं कि मुझे कितनी रिश्वत देनी होगी।
#सीतापुर: सिधौली में तिराहा सौंदर्यीकरण से बढ़ी क्षेत्र की सुंदरता! मुख्य विकास अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या ने बताया कि विकासखंड सिधौली के अंतर्गत ग्राम पंचायत बाड़ी में तिराहा सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण किया गया है। इस सौंदर्यीकरण से क्षेत्र की सुंदरता में वृद्धि हुई है। @CdoSitapur
#सीतापुर: डीएम डॉ. राजागणपति आर ने सिधौली में औचक निरीक्षण किया! जन्म प्रमाण-पत्र पटल पर मोबाइल नंबर दर्ज न होने पर डीएम नाराज। अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव को निर्देशित किया गया कि शासन के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। @NagarVikas_UP
#सीतापुर: डीएम डॉ. राजागणपति आर ने सिधौली में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया! ठेकेदार को समय से भुगतान नहीं होने और कार्य वर्कऑर्डर के अनुरूप पूर्ण नहीं होने पर डीएम नाराज। अवर अभियंता आलोक सिंह को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। @CMOfficeUP@aksharmaBharat
#सीतापुर : बाइक सवारों ने सर्राफा व्यापारी को लूटा, जेवरात वाला बैग छीन कर हुए फरार, दुकान बंदकर घर जा रहा था मोनू रस्तोगी,बैग में रखे थे करीब 2 लाख के जेवरात, बिसवां कोतवाली क्षेत्र पटना गांव का निवासी, सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंचे, सकरन थाना क्षेत्र का पूरा मामला।
#लखनऊ: यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर सरकार ने आदेश जारी किया। परीक्षा केंद्र पर छात्रों के जूते और मोजे उतरवाने पर रोक लगाई गई है। साथ ही, परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और छात्राओं की तलाशी केवल महिला शिक्षिकाएं ही करेंगी। परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक चलेंगी।